विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

29वें दिन Hanuman Ansh पर बरसी 'नीम करोली बाबा' की कृपा, 'मिर्जापुर द मूवी' भी नहीं रोक पाई कमाई की रफ्तार

Published: Fri, 04 Sep 2026 08:19 PM (IST)

Hanuman Ansh Box Office Collection: नीम करोली बाबा पर बेस्ड फिल्म हनुमान अंश ने 29वें दिन फिर बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की है।

हनुमान अंश का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन। फोटो क्रेडिट- सोशल मीडिया

हनुमान अंश का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन। फोटो क्रेडिट- सोशल मीडिया

HighLights

  1. 29वें दिन फिर हनुमान अंश की चांदी

  2. हनुमान अंश ने करोड़ों में की कमाई

  3. मिर्जापुर द मूवी भी नहीं बिगाड़ पाई खेल

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। एक तरफ फिल्मों की कमाई दूसरे हफ्ते में ही डगमगाना शुरू कर देती है, दूसरी ओर 'हनुमान अंश' (Hanuman Ansh) चौथे हफ्ते बाद भी कमाई से इतिहास रच रही है। 29वें दिन भी फिल्म ने छप्परफाड़ कमाई कर दंग कर दिया है।

विशाल चतुर्वेदी के निर्देशन में बनी 'हनुमान अंश' नीम करोली बाबा या नीब करौरी बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म है जो 7 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। शुरुआती दो हफ्तों में फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जरा भी नहीं चली, लेकिन तीसरे हफ्ते की शुरुआत ही इसने करोड़ों रुपये से कर डाली।

29वें दिन फिल्म का धांसू कलेक्शन

आलम यह है कि 'हनुमान अंश' की रफ्तार 29वें दिन भी नहीं थमी है। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर पांचवें शुक्रवार को धमाकेदार कलेक्शन कर लिया है। सैकनिल्क के मुताबिक, 'हनुमान अंश' के शोज में भले ही गिरावट आई है, लेकिन कमाई करोड़ों में हुई है।

r32

आज मिर्जापुर द मूवी (Mirzapur The Movie) की रिलीज के बावजूद 'हनुमान अंश' ने 10 करोड़ रुपये (शुरुआती आंकड़ा) के पार कारोबार कर लिया है। वहीं, पिछले दिन फिल्म ने करीब 11 करोड़ रुपये का कारोबार किया था।

कितना है हनुमान अंश का बजट?

रिलीज से पहले और रिलीज के 15 दिन बाद तक 'हनुमान अंश' को लेकर खास चर्चा नहीं थी। हालांकि, अब यह फिल्म इस साल की ब्लॉकबस्टर बन गई है। इस फिल्म ने 29 दिनों में सिर्फ घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 82.88 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है। वहीं, फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 97.77 है।

हैरानगी की बात यह है कि फिल्म को मात्र 2 करोड़ रुपये के बजट में बनाया गया, वो भी बिना किसी ए-लिस्ट स्टार्स के। बता दें कि फिल्म विशाल चतुर्वेदी की किताब 'डिवाइन डिटूर: दैट चेंज माय लाइफ' पर आधारित है, जिसमें नीम करोली बाबा के जीवन का वर्णन है। 

यह भी पढ़ें- Exclusive: 3 घंटे तक नहीं चला कैमरा...हनुमान चालीसा ने किया चमत्कार; Hanuman Ansh के सेट का एक्टर ने खोला राज

यह भी पढ़ें- बॉक्स ऑफिस पर राज कर रही Hanuman Ansh, 100 करोड़ के क्लब में एंट्री मारने को तैयार डिवोशनल ड्रामा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।