बॉक्स ऑफिस पर राज कर रही Hanuman Ansh, 100 करोड़ के क्लब में एंट्री मारने को तैयार डिवोशनल ड्रामा
7 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म Hanuman Ansh अपने चौथे हफ्ते में एंट्री कर चुकी है, यहां देखें फिल्म की अब तक की कमाई।

हनुमान अंश वर्ल्डवाइड कलेक्शन डे 28
HighLights
हनुमान अंश वर्ल्डवाइड कलेक्शन डे 28
बॉक्स ऑफिस पर छाई हनुमान अंश
चौथे हफ्ते में फिल्म ने किया शानदार कलेक्शन
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हनुमान अंश 7 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई और एक स्लीपर हिट साबित हुई। सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी फिल्म ने अपनी लागत से कई गुना ज्यादा मुनाफा कमा लिया है और अब फिल्म अपने चौथे हफ्ते में प्रवेश कर चुकी है। आइए जानते हैं फिल्म का कलेक्शन-
हनुमान अंश बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 28
Hanuman Ansh ने बॉक्स ऑफिस (Box Office) पर अपनी शुरुआत मात्र 0.10 करोड़ रुपये से की थी लेकिन दर्शकों और क्रिटीक्स से मिली तारीफ और माउथ पब्लिसिटी ने फिल्म की कमाई हर दिन बढ़ाई है। दूसरे हफ्ते में फिल्म ने शानदा बढ़त दिखाई और लाखों की कमाई करोड़ों में पहुंच गई।
-1788491263684.webp)
यह भी पढ़ें- थिएटर में चप्पल उतारकर Hanuman Ansh देख रहे मुस्लिम युवक का वीडियो हुआ वायरल, लोग बोले- 'बिना राजनीति का भारत'
दूसरे वीकेंड पर फिल्म ने सिंगल डिजीट में कमाई की वहीं तीसरे हफ्ते में इसका कलेक्शन डबल डिजीट में पहुंच गया। तीसरे संडे को फिल्म ने शानदार 12.75 करोड़ रुपये की कमाई की। वहीं अगर हम गुरुवार की बात करें तो फिल्म ने अपने 28वें दिन 11 करोड़ रुपये की कमाई की है।
इस कमाई के साथ ही फिल्म का नेट इंडिया कलेक्शन 73.08 करोड़ रुपये हो गया है वहीं इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 86.20 करोड़ रुपये हो गया है। यानी फिल्म की अगर इसी तरह कमाई जारी रही तो यह जल्द ही 100 करोड़ का आंकड़ा छुएगी। कुछ ही दिनों में फिल्म बॉक्स ऑफिस पर एक महीना पूरा करने वाली है। मात्र 2 करोड़ रुपये के बजट वाली पहले ही स्लीपर हिट बन चुकी है और अब नए रिकॉर्ड्स बनाने के लिए तैयार है।
-1788491281423.webp)
हनुमान अंश डे 28 कलेक्शन- 11 करोड़ रुपये
नेट इंडिया कलेक्शन- 73.08 करोड़ रुपये
ग्रॉस इंडिया कलेक्शन - 86.20 करोड़ रुपये
हनुमान अंश के बारे में
'हनुमान अंश' एक भक्तिपूर्ण ड्रामा फिल्म है। इसे डॉ. विशाल चतुर्वेदी ने अपने बैनर 'स्वयंभू मीडिया नेटवर्क' के तहत लिखा, निर्देशित और प्रोड्यूस किया है। यह फिल्म उनकी किताब 'डिवाइन डिटूर: दैट चेंज्ड माई लाइफ' पर आधारित है, जिसमें नीम करौली बाबा के जीवन का वर्णन है। इसमें शोभिनव सत्या और चंदन आनंद मुख्य भूमिकाओं में हैं।
