एडवांस बुकिंग में दिखा Mirzapur The Movie का भौकाल टाइट, डबल डिजिट में कलेक्शन करने के लिए तैयार फिल्म
मिर्जापुर: द मूवी की एडवांस बुकिंग में शानदार प्रदर्शन देखने को मिल रहा है, फिल्म ने रिलीज से पहले ही शानदार कलेक्शन कर लिया है।
-1788437854295_m.webp)
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। फैंस की फेवरेट मिर्जापुर सीरीज बहुत जल्द फिल्म के तौर पर हमारे बीच आ रही है। इसका नाम मिर्जापुर: द मूवी दिया गया है। सीरीज में हमने जिन किरदारों को देखा था, वे फिल्म में भी नजर आएंगे।
कब रिलीज हो रही फिल्म?
मूवी 4 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इसकी एडवांस बुकिंग भी शुरू हो गई है। कलेक्शन देखकर साफ पता चल रहा है कि दर्शक फिल्म के लिए काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं।
एडवांस बुकिंग 31 अगस्त से शुरू हुई और अब तक फिल्म के पहले दिन के लिए 16 लाख से ज्यादा टिकट बिक चुके हैं।

चार दिन में कितना रहा एडवांस कलेक्शन?
सैकनिल्क के अनुसार, ब्लॉक सीटों के बिना फिल्म ने अब तक 4.72 करोड़ रुपये का सकल कलेक्शन किया है, जबकि ब्लॉक सीटों के साथ यह कलेक्शन 7.43 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। उम्मीद है कि 'मिर्जापुर: द मूवी' पहले दिन डबल-डिजिट ओपनिंग करेगी। हालांकि, वीकेंड का कलेक्शन फिल्म की समीक्षाओं और दर्शकों की प्रतिक्रिया पर निर्भर करेगा।
फिल्म को हिंदी और तेलुगु में रिलीज किया जाएगा। हिंदी वर्जन में अब तक 1,65,711 टिकट बिक चुके हैं जबकि तेलुगु वर्जन में 1,178 टिकट बिके हैं। फिल्म 4 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसके साथ कोई बड़ी बॉलीवुड फिल्म का क्लैश नहीं हो रहा है, लेकिन उसी दिन दो फिल्में रिलीज हो रही हैं जीवन या भीमा कॉन और महाप्रभु जगन्नाथ।

इस फिल्म से मिलेगा कॉम्पटीशन
एक तरफ जहां ऐसी उम्मीद है कि मिर्जापुर: द मूवी डबल डिजिट में अपना खाता खोलने में कामयाब रहेगी। वहीं बाकी दो फिल्में पूरी तरह से समीक्षाओं और दर्शकों की प्रतिक्रिया पर निर्भर हैं। महाप्रभु जगन्नाथ एक एनिमेटेड पौराणिक फिल्म है, इसलिए यह देखना दिलचस्प होगा कि बॉक्स ऑफिस पर इसे कैसी प्रतिक्रिया मिलती है। इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर हनुमान अंश ने तहलका मचाया हुआ है और शानदार कलेक्शन कर रही है।
