Mirzapur The Movie का टिकट विंडो पर तांडव, रिलीज से पहले आई पैसों की बाढ़; टॉक्सिक-हनुमान अंश के लिए बनी खतरा
मिर्जापुर द मूवी उम्मीद से बेहतर एडवांस बुकिंग कमाई कर रही है। फिल्म ने रिलीज से 3 दिन पहले इतना ...और पढ़ें

मिर्जापुर: द मूवी का एडवांस बुकिंग कलेक्शन/ फोटो- इंस्टाग्राम
HighLights
एडवांस बुकिंग में बुलेट ट्रेन से तेज रफ्तार में दौड़ी मिर्जापुर: द मूवी
3 दिनों के अंदर कर डाला एडवांस बुकिंग में करोड़ों का बिजनेस
टॉक्सिक पर खतरा बन मंडरा रही है पंकज त्रिपाठी की फिल्म
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। मिर्जापुर: द मूवी (Mirzapur: The Movie) साल 2026 में बॉक्स ऑफिस पर बहार ला सकती है और इस साल की सबसे ज्यादा कमाऊ फिल्मों की लिस्ट में अपना नाम शामिल करवा सकती है। इस बात का अंदाजा हम फिल्म की एडवांस बुकिंग को देखते हुए लगा रहे हैं।
31 अगस्त को पंकज त्रिपाठी-रवि किशन स्टारर क्राइम ड्रामा फिल्म 'मिर्जापुर: द मूवी' की एडवांस बुकिंग स्टार्ट हुई थी और महज 3 दिन के अंदर ही मल्टीस्टारर फिल्म की इतनी टिकट बुक फर्स्ट डे फर्स्ट शो के लिए बुक हो चुकी हैं, जिससे कमाई की बाढ़ आ गई है।
रिलीज से पहले ही मिर्जापुर: द मूवी ने कमाए करोड़ों रुपए
मिर्जापुर: द मूवी देखने का फैंस में कितना क्रेज है, यह फिल्म के एडवांस बुकिंग कलेक्शन से साफ-साफ पता चल रहा है। सैकनिल्क डॉट कॉम की रिपोर्ट्स के मुताबिक, मूवी की नेशनल चेन्स में अभी तक 83 हजार से ज्यादा की टिकट बिक्री हो चुकी है। जिससे क्राइम थ्रिलर फिल्म ने कुल 2.39 करोड़ तक का कलेक्शन कर लिया है।
पंकज त्रिपाठी की फुल एंटरटेनमेंट वाली मूवी 'मिर्जापुर' हिंदी के अलावा मेकर्स तेलुगु में भाषा में भी रिलीज करने वाले हैं। तेलुगु भाषा में मूवी की कुल टिकट बिक्री 83.802 करोड़ तक की हुई है। फिल्म के कुल शोज 4 हजार 866 हैं।

विदेशों मे कैसा है मिर्जापुर: द मूवी का रिस्पांस?
भारतीय एडवांस बुकिंग में तो फिल्म गर्दा उड़ा ही रही है, लेकिन इसके अलावा फिल्म का विदेशी ऑडियंस में भी क्रेज साफ देखने को मिल रहा है। दरअसल, मिर्जापुर फिल्म से पहले एक वेब सीरीज के रूप में अमेजन प्राइम वीडियो में दुनियाभर में रिलीज हुई थी, जिसके कारण 'कालीन भैया' से लेकर 'मुन्ना और गुड्डू' की एक अच्छी खासी प्रशंसकों की लिस्ट है।

मिर्जापुर: द मूवी का अमेरिका से लेकर यूके और ऑस्ट्रेलिया सहित कई देशों में अच्छा रिस्पांस है। यह फिल्म ग्लोबली 4 सितंबर को रिलीज होगी। जिस तरह से फिल्म एडवांस बुकिंग में धुआंधार कमाई कर रही है, उससे हो सकता है कि आने वाले समय में मूवी टॉक्सिक और हनुमान अंश को पछाड़ते हुए सिनेमाघरों में जीत हासिल कर ले। फिल्म में जितेंद्र कुमार और रवि किशन की एंट्री क्या धूम मचाती है, इसका इंतजार दर्शकों को बेसब्री से है।
