विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

76वें दिन Hanuman Ansh ने दिखाया दोगुना 'बल', बॉक्स ऑफिस पर लंबी छलांग मारकर लूट लिया बॉक्स ऑफिस

Published: Wed, 21 Oct 2026 08:42 PM (IST)

Hanuman Ansh Day 76 Box Office Collection: नीम करोली बाबा की फिल्म हनुमान अंश की कमाई में 11वें बुधवार को बढ़ोतरी हुई है।

हनुमान अंश का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

हनुमान अंश का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

HighLights

  1. बॉक्स ऑफिस पर हनुमान अंश का जादू बरकरार

  2. विदेशों में भी खूब कमाई कर रही है हनुमान अंश

  3. 76वें दिन दोगुनी हुई हनुमान अंश की कमाई

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 70 दिन से ज्यादा हो गए हैं, लेकिन हनुमान अंश (Hanuman Ansh) पीछे हटने के लिए तैयार नहीं है। यह फिल्म पिछले ढाई महीनों से बॉक्स ऑफिस पर राज कर रही है। बीते दिन लग रहा था कि अब फिल्म का खेल खत्म। लेकिन नहीं, इस फिल्म ने 76वें दिन बढ़ोतरी के साथ फिर से हैरान किया है।

नीम करोली बाबा (Neem Karoli Baba) की बायोग्राफिकल डिवोशनल फिल्म हनुमान अंश 7 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म को शुरुआती 15 दिनों में जहां शोज और ऑडियंस नहीं मिल रही थी। अब आलम यह है कि 75 दिन बाद भी सिनेमाघरों में यह फिल्म राज कर रही है।

हनुमान अंश की कमाई में उछाल

76वें दिन तो इस फिल्म की कमाई में दोगुनी बढ़ोतरी देखने को मिली है। सैकनिल्क के अर्ली ट्रेड के मुताबिक, हनुमान अंश ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 76वें दिन यानी 11वें बुधवार को 62 करोड़ रुपये के करीब कारोबार किया है। 

neem karoli

हनुमान अंश का टोटल कलेक्शन

वहीं, बीते दिन यानी दशहरा के दिन हनुमान अंश की कमाई सिर्फ 28 लाख रुपये हुई थी। इस लिहाज से माने तो फिल्म का कलेक्शन बुधवार को दोगुना बढ़ा है। फिल्म का लाइफटाइम कलेक्शन अब 340.75 करोड़ रुपये पहुंच गया है, वहीं ग्रॉस कलेक्शन 400 करोड़ के पार है। 

विदेशों में भी खूब देखी जा रही है फिल्म

हनुमान अंश विदेशों में भी खूब कमाई कर रही है। इस डिवोशनल फिल्म ने ओवरसीज मार्केट में करीब 48.60 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है और दुनियाभर में कलेक्शन 450.68 करोड़ रुपये है।

Hanuman ansh movie

हनुमान अंश का बजट है 2 करोड़

जब हनुमान अंश रिलीज हुई थी तब किसी को नहीं लगा था कि यह भारतीय सिनेमा की सबसे फायदे वाली फिल्म बन जाएगी। फिल्म में कोई बड़े स्टार्स नहीं थे और ना ही इस पर ज्यादा खर्च किया गया था। फिल्म सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी और सक्सेसफुल साबित हुई। इस फिल्म को विशाल चतुर्वेदी ने निर्देशित किया और नीम करोली बाबा के किरदार में शोभिनव सत्या नजर आए।

यह भी पढ़ें- दशहरा के दिन बॉक्स ऑफिस पर 6 फिल्मों में हुआ 'महासंग्राम', कमाई में इस मूवी के लिए शुभ रही विजयादशमी

यह भी पढ़ें- 75वें दिन Hanuman Ansh ने नीम करोली बाबा की कृपा से रचा इतिहास, मंगलवार को दुनियाभर में की मोटी कमाई

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।