विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Hanuman Ansh बनी 2026 की सरप्राइज ब्लॉकबस्टर, 2 करोड़ के बजट में बनी फिल्म ने चौथे हफ्ते में की रिकॉर्ड तोड़ कमाई

Updated: Mon, 31 Aug 2026 09:11 AM (IST)

हनुमान अंश, 2 करोड़ के बजट में बनी एक डिवोशनल फिल्म, बिना खास मार्केटिंग के 2026 की सरप्राइज ब्लॉकबस्टर बन ...और पढ़ें

News Article Hero Image

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। कभी-कभी कोई फिल्म बिना किसी शोर-शराबे के सिनेमाघरों में आती है और फिर सबको चौंका देती है। हनुमान अंश (Hanuman Ansh Collection) ऐसी ही एक फिल्म है। मात्र 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी यह डिवोशनल फिल्म बिना किसी खास मार्केटिंग के आवारपन (Awarapan 2) और टॉक्सिक (Toxic) से पहले रिलीज हुई।

चौथे हफ्ते में पकड़ी रफ्तार

ऐसे में यहां ये बड़े बजट और स्टार वैल्यू वाली फिल्में तीन दिन में ही ढीली पड़ गईं। हनुमान अंश ने अपने तीसरे हफ्ते में रफ्तार पकड़ी और 2026 की सबसे चर्चित बॉक्स ऑफिस फिल्मों में से एक बन गई है।

Hanuman (2)

विशाल चतुर्वेदी द्वारा निर्देशित और लिखित हनुमान अंश में शोभिनव सत्या ने नीम करोली बाबा का किरदार निभाया है, जिन्हें महाराज-जी के नाम से जाना जाता है। यह फिल्म उनके जीवन पर आधारित है और उनकी आध्यात्मिक यात्रा, आस्था और परिवर्तन को दर्शाती है।

पहले दिन सिर्फ 10 लाख रुपये कमाए

हनुमान अंश 7 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई और पहले दिन मात्र 10 लाख रुपये की कमाई की। शुरुआती दो सप्ताह भी उतने ही धीमे रहे। इस दौरान फिल्म ने लगभग 1.48 करोड़ रुपये ही कमाए। उस समय फिल्म के बॉक्स ऑफिस पर सफल होने की कोई उम्मीद नहीं थी।

लेकिन तीसरे सप्ताह से फिल्म की लोकप्रियता में बदलाव आना शुरू हुआ। सोशल मीडिया पर दर्शकों ने फिल्म देखने के बाद अपना अनुभव शेयर किया, जिससे लोग इसकी तरफ खींचे चले आए। अचानक से अधिक लोगों ने फिल्म में रुचि दिखाना शुरू किया और फिल्म का कलेक्शन बढ़ने लगा।

कितना रहा चौथे हफ्ते का कलेक्शन?

फिल्म ने अपने तीसरे सप्ताह में 10 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की। चौथे सप्ताह में तो और भी बड़ा उलटफेर देखने को मिला। चौथे शुक्रवार को हनुमान अंश ने 6.25 करोड़ रुपये कमाए। इसके बाद चौथे शनिवार को फिल्म की कमाई में 48.37 प्रतिशत की भारी उछाल आई और एक ही दिन में 9.25 करोड़ रुपये की कमाई हुई।

Hanuman (1)

वहीं चौथे शनिवार को और भी शानदार आंकड़े दर्ज किए गए। 24वें दिन फिल्म ने अभी तक 12.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। इस तरह फिल्म का कुल कलेक्शन अभी तक 40.13 करोड़ रुपये हो गया है। फिल्म ने अपना नाम ब्लॉकबस्टर फिल्मों में दर्ज कर लिया है।

इन फिल्मों को दी कड़ी टक्कर

हनुमान अंश की सफलता को और भी आश्चर्यजनक बनाने वाली बात यह है कि इसने बड़ी फिल्मों को तगड़ा कॉम्पटीशन दिया है। इस फिल्म को यश की 'टॉक्सिक', 'आवारापन 2' और हॉलीवुड की 'स्पाइडर-मैन' जैसी कहीं बड़ी फिल्मों के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करना पड़ा।

यह भी पढ़ें- Toxic और Awarapan 2 के बीच मात्र 2 करोड़ में बनी Hanuman Ansh मार ले गई बाजी, तीसरे हफ्ते कमाया 800% प्रॉफिट

यह भी पढ़ें- 2 करोड़ में बनी Hanuman Ansh की कमाई में साढ़े तीन गुना उछाल, संडे का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कर देगा हैरान