Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 10, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Housefull 5 Collection Day 5: मंगल को चला हाउसफुल 5 का मास्टरस्ट्रोक, 5वें दिन धड़ाधड़ छापे नोट

    Updated: Tue, 10 Jun 2025 07:05 PM (IST)

    Housefull 5 Box Office Day 5 अभिनेता अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की मल्टी स्टारर लेटेस्ट फिल्म हाउसफुल 5 इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर कब्जा जमाए हुए है। वीक ...और पढ़ें

    हाउसफुल 5 की बंपर कमाई जारी (फोटो क्रेडिट- यूट्यूब)
    हाउसफुल 5 की बंपर कमाई जारी (फोटो क्रेडिट- यूट्यूब)

    HighLights

    1. हाउसफुल 5 ने कर दिया कमाल
    2. 5वें दिन नहीं रुकी शानदार कमाई
    3. अब तक कर लिया इतना बिजनेस

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Housefull 5 Box Office Collection Day 5: बीते शुक्रवार को बॉलीवुड की फेमस कॉमेडी फिल्म फ्रेंचाइजी हाउसफुल के पांचवे भाग हाउसफुल 5 को रिलीज किया गया। इस मूवी ने अपनी शानदार कहानी के दम पर ऑडियंस का दिल जीत लिया है, जिसकी बदौलत बॉक्स ऑफिस पर इसका धमाकेदार प्रदर्शन जारी है।

    वीक डे में भी हाउसफुल 5 कलेक्शन के मामले में धीमी पड़ती नजर नहीं आ रही है और डबल डिजिट में नोट छापती हुई आगे बढ़ रही है। आइए जानते हैं कि रिलीज के 5वें दिन इस कॉमेडी मूवी ने कितना कारोबार किया है। 

    वीक डे में हाउसफुल 5 का कमाल

    अमूमन देखा जाता है कि रविवार के बाद वीक डे में फिल्मों की कमाई की रफ्तार धीमी पड़ जाती है। बेशक रविवार की तुलना में सोमवार को हाउसफुल 5 का कलेक्शन नीचे की तरफ गिरा, लेकिन आंकड़े इतने खराब नहीं थे, जिनके बारे में चर्चा न की जाए।

    ये भी पढ़ें- Housefull 5 Collection: बॉक्स ऑफिस पर Akshay Kumar ने किया टॉप, 100 करोड़ कमाकर 18 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड

    फोटो क्रेडिट- एक्स

    रिलीज के 5वें दिन हाउसफुल ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी शानदार इनकम की लय को बरकरार रखा है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार मंगलवार को इस मूवी ने अनुमानित 10 करोड़ का कारोबार कर लिया है। ओपनिंग डे से लेकर अब तक हाउसफुल पार्ट 5 ने डबल डिजिट में कमाई को जारी रखा है, जो इस बिग बजट की मूवी के लिए बड़ी बात है।

    खबरें और भी

    फोटो क्रेडिट- एक्स

    मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार निर्माता साजिदनाडियाडवाला की ये मूवी 240 करोड़ की लागत से बनी है, इस आधार अभी घरेलू बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के तहत अक्षय कुमार की फिल्म बजट निकालने से कोसों दूर है। 

    हाउसफुल 5 कलेक्शन ग्राफ

        दिन    कमाई 
      पहला दिन   24.35 करोड़
      दूसरा दिन   32.38 करोड़
      तीसरा दिन   35.10 करोड़
      चौथा दिन   13.15 करोड़
      पांचवा दिन    10 करोड़
        टोटल   114.98 करोड़

    इसी लय के साथ आने वाले दिनों में अगर हाउसफुल 5 बॉक्स ऑफिस पर कमाई को जारी रखती है तो ये 2025 की एक और सफल मूवी बन सकती है।

    ये भी पढ़ें- Housefull 5 Collection Day 4: थिएटर में अक्षय कुमार की फिल्म ने किया हाउसफुल! मंडे टेस्ट में कर दिया ऐसा कमाल