Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 09, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Housefull 5 Collection Day 4: थिएटर में अक्षय कुमार की फिल्म ने किया हाउसफुल! मंडे टेस्ट में कर दिया ऐसा कमाल

    Updated: Mon, 09 Jun 2025 09:18 PM (IST)

    बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की फिल्म हाउसफुल 5 हाल ही में रिलीज हुई है और दर्शकों का प्यार बटोर रही है। फिल्म को अलग-अलग क्लाइमैक्स के साथ रिलीज किया ...और पढ़ें

    हाउसफुल 5 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (Photo Credit- IMDb)
    हाउसफुल 5 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (Photo Credit- IMDb)

    HighLights

    1. हाउसफुल 5 फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
    2. अक्षय कुमार की मूवी को मिला दर्शकों का प्यार
    3. चौथे दिन फिल्म ने किया इतने करोड़ का कलेक्शन

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार के लिए साल 2025 लकी साबित हुआ है। इस साल उनकी तीसरी फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिलता नजर आ रहा है। 6 जून को साजिद नाडियाडवाला की हिट फ्रेंचाइजी फिल्म हाउसफुल 5 रिलीज हुई। इस बार नाडियाडवाला ने मूवी को सबसे बेस्ट बनाने में कोई कमी नहीं छोड़ी। फिल्म को थिएटर में अलग-अलग क्लाइमैक्स के साथ रिलीज किया गया। हाउसफुल A और हाउसफुल B दोनों में अलग-अलग कातिल दिखाए गए हैं। रिलीज से पहले ही फिल्म को लेकर काफी बज बना हुआ था। आइए जानते हैं कि मूवी ने मंडे टेस्ट में कैसा प्रदर्शन किया है।

    अक्षय कुमार, अभिषेक बच्चन और रितेश देशमुख समेत फिल्म में कई मशहूर चेहरे नजर आए। आईएमडी से फिल्म को महज 4.0 की रेटिंग मिली। वहीं, दर्शकों से मूवी को मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। इसके बाद भी फिल्म सिनेमाघरों में दर्शकों को आकर्षित करने में लगातार सफल हो रही है। वीकेंड पर बॉक्स ऑफिस पर राज करने के बाद वीकडे में भी मूवी का जादू देखने को मिला है।

    हाउसफुल 5 में क्या खास देखने को मिला?

    बॉलीवुड की हिट फ्रेंचाइजी फिल्म हाउसफुल के पांचवे पार्ट में कई खास चीजें देखने को मिली है। मूवी के पिछले पार्ट के कुछ सीन को हाउसफुल 5 में जोड़कर दिखाया गया है। इससे यह हुआ है कि फिल्म फ्रेंचाइजी से अलग नहीं हुई और इसकी कहानी में एक जुड़ाव देखने को मिला। बॉबी देओल की एंट्री ने थिएटर्स में लोगों को हैरान जरूर किया है। वह मूवी के क्लाइमैक्स में अहम भूमिका निभाते हैं और उनकी एक घोषणा से शीप पर मौजूद सभी लोगों की किस्मत चमक जाती है। फिल्म की कहानी और सस्पेंस की डिटेल्स आपको खुद हाउसफुल 5 देखने के बाद मिल पाएगी।

    ये भी पढ़ें- Housefull 5 के बाद इन धांसू फिल्मों से Akshay Kumar बॉक्स ऑफिस पर करेंगे राज, 4 हैं हिट फ्रेंचाइजी की मूवीज

    अक्षय कुमार की फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

    हाउसफुल 5 को ओपनिंग डे पर अच्छी शुरुआत मिली। फिल्म ने पहले दिन 24 करोड़ का नेट कलेक्शन भारत में किया। वहीं, शनिवार को कलेक्शन में बढ़ोतरी हुई और आंकड़ा 31 करोड़ तक पहुंच गया। संडे टेस्ट में भी फिल्म ने शानदार प्रदर्शन किया। तीसरे दिन मूवी ने 32.5 करोड़ की कमाई की। इसके बाद अब फिल्म 100 करोड़ के बेहद करीब पहुंच चुकी है।

    खबरें और भी

    अक्षय कुमार की फिल्म बेहद जल्द 100 करोड़ में शामिल होने का रिकॉर्ड बना सकती है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, खबर लिखे जाने तक सोमवार यानी चौथे दिन फिल्म ने 11.11 करोड़ का कलेक्शन (Housefull Collection Day 4) कर लिया है। वहीं, कुल कमाई की बात करें, तो फिल्म ने 98.61 करोड़ कमा लिए हैं। संभावना है कि यह अगले ही दिन 100 करोड़ क्लब में शामिल हो जाएगी।

    ये भी पढ़ें- Housefull 5 निकली फुल पैसा वसूल, इन 5 कारणों से मस्ट वॉच बनी Akshay Kumar की कॉमेडी फिल्म