Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 03, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Housefull 5 Worldwide Collection: गजब हो गया! 25 दिनों में फिल्म ने किया धमाका, छप्परफाड़ हुई कमाई

    Updated: Thu, 03 Jul 2025 07:35 PM (IST)

    अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की स्टार-स्टडेड कॉमेडी ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया और यह बॉक्स ऑफिस नंबरों से साफ जाहिर है। इससे पहले इस फिल्म ने अजय दे ...और पढ़ें

    हाउसफुल 5 का कितना रहा कलेक्शन (फोटो-इंस्टाग्राम)
    हाउसफुल 5 का कितना रहा कलेक्शन (फोटो-इंस्टाग्राम)

    HighLights

    1. हाउसफुल 5 में नजर आए 1 दर्जन कलाकार
    2. 6 जून 2025 को रिलीज हुई थी फिल्म
    3. कितना रहा फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन?

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और रितेश देशमुख की कॉमेडी मर्डर मिस्ट्री कमाल कर रही है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपने चौथे हफ्ते में प्रवेश कर चुकी है और दनादन कमाई कर रही है। हाउसफुल 5 ने दो हफ़्तों तक टिकट खिड़की पर शानदार प्रदर्शन किया, बावजूद इसके कि इसे लेकर लोगों की राय अलग रही।

    यह कहना गलत नहीं होगा कि आमिर खान की 'सितारे ज़मीन पर' ने इसकी कमाई में सेंध लगाने की हिम्मत जरूर की लेकिन कुछ खास सफल नहीं हो पाई। पीछे छोड़ दिया। कॉमेडी थ्रिलर अब सिनेमाघरों में अपना थिएटर रन पूरा करने वाली है लेकिन अपने आखिरी दिनों में भी अन्य फिल्मों को कड़ी टक्कर दे रही है।

    इस फिल्म से मिल रही कड़ी टक्कर

    तरुण मनसुखानी द्वारा निर्देशित यह फिल्म पहले से ही टिकट खिड़की पर मां और सितारे ज़मीन पर से टक्कर ले रही थी। आज से मेट्रो इन दिनों भी इस लड़ाई में शामिल हो जाएगी। इससे फिल्म के लिए दर्शकों की संख्या जुटाना और भी मुश्किल हो जाएगा।

    यह भी पढ़ें: Housefull 5 Collection Day 26: हाउसफुल 5 को रोकना हुआ बेहद मुश्किल, मंगलवार का दिन रहा बॉक्स ऑफिस पर शुभ

    कितना रहेगा हाउसफुल 5 का कलेक्शन?

    अनुमान के मुताबिक, हाउसफुल 5 ने 28वें दिन 11 लाख का कलेक्शन कर सकती है। वहीं अगर फिल्म के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो फिल्म दुनियाभर में मजबूत कमाई कर रही है। दुनिया भर के बॉक्स ऑफ़िस पर कुल कलेक्शन बढ़कर 301.53 करोड़ हो गया है। गुड न्यूज़ और टॉयलेट: एक प्रेम कथा के बाद हाउसफुल 5 अक्षय कुमार की 300 करोड़ क्लब में तीसरी फिल्म है। कॉमेडी थ्रिलर को अब तक की दूसरी सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनने के लिए सिर्फ़ 9.74 करोड़ और चाहिए।

    खबरें और भी

    अगले कुछ दिनों का कलेक्शन करेगा तय

    हालांकि, यह ध्यान देने वाली बात है कि हाउसफुल 5 अब अपने थिएटर रन के आखिरी चरण में है। बॉक्स ऑफिस कलेक्शन अब मुख्य रूप से घरेलू कमाई पर निर्भर करता है, जो कि प्रतिदिन 50 लाख के आंकड़े से भी नीचे आ गई है। अगले दो-तीन दिनों में इसकी स्पीड इसका लाइफ़टाइम टोटल तय करेगी।

    1. टॉयलेट: एक प्रेम कथा: 316.61 करोड़
    2. गुड न्यूज़: 311.27 करोड़
    3. हाउसफुल 5: 301.53 करोड़
    4. सूर्यवंशी: 291.14 करोड़
    5. हाउसफुल 4: 291.08 करोड़
    6. मिशन मंगल: 287.18 करोड़
    7. 2.0: 275 करोड़
    8. एयरलिफ्ट: 231.60 करोड़
    9. ओएमजी 2: 220 करोड़
    10. रुस्तम: 218.80 करोड़

    साजिद नाडियाडवाला की सफल हाउसफुल फ्रेंचाइजी की पांचवीं किस्त में अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन, नाना पाटेकर, जैकलीन फर्नांडीज, नरगिस फाखरी, सोनम बाजवा, संजय दत्त, जैकी श्रॉफ और जॉनी लीवर सहित कई बड़े कलाकार नजर आए।

    यह भी पढ़ें: Housefull 5 Collection Day 24: हाउसफुल 5 ने बॉक्स ऑफिस पर मारा यूटर्न! संडे टेस्ट में छा गए खिलाड़ी कुमार