Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 13, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jaat vs Sikandar: सलमान खान के आगे फेल हुए सनी देओल! ‘जाट’ क्यों नहीं तोड़ पाया ‘सिकंदर’ का ये रिकॉर्ड?

    Updated: Sun, 13 Apr 2025 02:15 PM (IST)

    सनी देओल (Sunny Deol) की मोस्ट अवेटेड फिल्म जाट (Jaat Movie) सिनेमाघरों में 10 अप्रैल को रिलीज हुई। क्रिटिक्स से बेहतर प्रतिक्रिया फिल्म को मिली। सिने ...और पढ़ें

    जाट और सिकंदर के कलेक्शन की तुलना (Photo Credit- Instagram)
    जाट और सिकंदर के कलेक्शन की तुलना (Photo Credit- Instagram)

    HighLights

    1. सलमान खान की सिकंदर ने दी जाट को टक्कर
    2. बॉक्स ऑफिस पर ये रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाए सनी देओल
    3. सलमान खान का स्टारडम है एक बड़ी वजह

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड के दमदार एक्शन हीरो सनी देओल देशभक्ति की फिल्मों का हिस्सा भी रह चुके हैं। गदर और बॉर्डर जैसी फिल्मों के लिए सिनेमा लवर्स उन्हें जानते हैं। 10 अप्रैल को उनकी मोस्ट अवेटेड फिल्म जाट सिनेमाघरों में रिलीज हुई। क्रिटिक्स से मूवी को सराहना मिली और दर्शकों ने भी इसकी कहानी को सराहा। ओेपनिंग डे पर ठीक-ठाक प्रदर्शन के बावजूद सनी देओल की हालिया रिलीज सलमान खान की सिकंदर का एक बड़ा रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाई।

    आलोचनाओं के बावजूद सलमान खान (Salman Khan) की सिकंदर ने पहले सप्ताह बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन किया। इतना ही नहीं, मूवी ने 100 करोड़ क्लब में अपनी जगह भी बना ली। सलमान ने ट्रेलर लॉन्च इवेंट में ही कहा था कि उनकी फिल्म फैंस के प्यार की बदौलत इस आंकड़े को आसानी से पार कर देगी। 30 मार्च को यह फिल्म रिलीज हुई थी और इसके 10 दिन बाद सनी पाजी अपनी फिल्म के साथ बॉक्स ऑफिस हिलाने के लिए आए, लेकिन एक मामले में गोपीचंद मलिनेनी की फिल्म सिकंदर से पीछे रह गई।

    सिकंदर और जाट का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

    एआर मुरुगदास की निर्देशित सिकंदर (Sikandar) ने ओपनिंग डे पर 30.06 करोड़ का कलेक्शन किया। सलमान के स्टारडम के हिसाब से कमाई का यह आंकड़ा थोड़ा कम जरूर लगता है, लेकिन अगले दिन इसकी कमाई का ग्राफ तेजी से बढ़ा जरूर है। रविवार को फिल्म रिलीज हुई और वीकडे पर कलेक्शन का ग्राफ बढ़ना अपने आप में एक बढ़ा रिकॉर्ड है। वहीं, दूसरी ओर सनी देओल की जाट को 9.5 करोड़ की ओपनिंग मिली।

    Photo Credit- Instagram

    ये भी पढ़ें- Sikandar Collection Day 13: ‘जाट’ के आते ही ‘सिकंदर’ का सूपड़ा साफ! 13वें दिन पाई-पाई के लिए तरसे भाईजान

    पहले तीन दिनों की कमाई का आंकड़ा

    सिकंदर फिल्म के भारत में नेट कलेक्शन की बात करें तो सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, मूवी ने पहले दिन 26 करोड़ से खाता खोला। इसके बाद दूसरे दिन कमाई का आंकड़ा 29 करोड़ तक पहुंच गया। वहीं, तीसरे दिन भाईजान की मूवी ने 19.5 करोड़ का कलेक्शन किया।

    खबरें और भी

    सनी देओल की फिल्म इस मामले में सलमान खान की सिकंदर से तीनों दिन पीछे रही है। इस फिल्म ने पहले दिन 9.5 करोड़ का कलेक्शन (Jaat Collection) किया। इसके बाद दूसरे दिन कमाई के आंकड़े में थोड़ी गिरावट देखने को मिली। फिर शनिवार यानी तीसरे दिन फिल्म का कमाई का ग्राफ बढ़ा। सैकनिल्क के मुताबिक, तीसरे दिन जाट ने 9.75 करोड़ का कलेक्शन किया।

    Photo Credit- Instagram

    ऐसे में तीन दिनों के अंदर जाट मूवी सिकंदर को टक्कर नहीं दे पाई। हालांकि, इस फिल्म से अंदाजा लगाया गया था कि यह सिकंदर का सूपड़ा साफ कर देगी। इसके पीछे एक बड़ी सलमान का स्टारडम भी है। एक्टर के फैंस उनकी हर फिल्म को शुरुआती दिनों में देखने जरूर जाते हैं। आगामी दिनों में पता चलेगा कि जाट को वीकेंड का फायदा मिला या नहीं।

    ये भी पढ़ें- Chhaava Box Office Day 57: लड़ते रह गए Sikandar और Jaat, छावा ने लगा दी लंबी छलांग, नए रिकॉर्ड से 16 करोड़ दूर