Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 14, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jaat Worldwide Collection Day 4: ‘जाट’ ने बॉक्स ऑफिस पर गाढ़ा लट्ठ! विदेशों में चौथे दिन फुर्र किए इतने करोड़

    Updated: Mon, 14 Apr 2025 06:28 PM (IST)

    सनी देओल ने एक बार फिर से सिकंदर सलमान खान से लेकर बड़े-बड़े सुपरस्टार्स को ये बता दिया है कि उनकी वापसी भले ही देरी से हुई हो लेकिन उन्हें हल्के में नह ...और पढ़ें

    सनी देओल जाट वर्ल्डवाइड कलेक्शन/ फोटो क्रेडिट- Instagram
    सनी देओल जाट वर्ल्डवाइड कलेक्शन/ फोटो क्रेडिट- Instagram

    HighLights

    1. बॉक्स ऑफिस पर सनी देओल की 'जाट' ने पकड़ी रफ्तार
    2. सिकंदर की नाक में दम करके 'जाट' ने मोटी कमाई कर ली
    3. दुनियाभर में अब तक इतने करोड़ कमा चुकी है 'जाट'

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 'गदर-2' के बाद एक बार फिर से ढाई किलों के हाथ वाले सनी देओल का सिक्का बॉक्स ऑफिस पर चल गया है। 10 अप्रैल को रिलीज हुई उनकी एक्शन ड्रामा पैन इंडिया रिलीज फिल्म 'जाट' की शुरुआत बॉक्स ऑफिस पर भले ही धीमी हुई थी, लेकिन अब धीरे-धीरे ये फिल्म रफ्तार पकड़ रही है। रविवार को 'सिकंदर' का काम तमाम करके घरेलू बॉक्स ऑफिस पर जाट ने एक अच्छा खासा कलेक्शन किया। 

    सनी देओल और रणदीप हुड्डा की फिल्म के लिए खास बात ये है कि उनकी फिल्म इंडिया में ही नहीं, बल्कि वर्ल्डवाइड भी गजब का कलेक्शन कर रही हैं। पहले वीकेंड पर सेंचुरी बनाने के 'जाट' कितना करीब पहुंची है और चार दिन में दुनियाभर में फिल्म ने किन देशों में कितना कलेक्शन किया, यहां पर पढ़ें पूरी डिटेल्स: 

    जाट ने किन देशों में कितनी कमाई की 

    कभी-कभी बॉलीवुड फिल्मों का जादू देश में तो चल जाता है, लेकिन विदेशों में उनकी सिट्टी-पिट्टी गुल हो जाती है। सनी देओल-रणदीप हुड्डा की एक्शन से भरपूर फिल्म 'जाट' को विदेशों ऑस्ट्रेलिया, जर्मनी, मलेशिया, न्यूजीलैंड, यूनाइटेड किंगडम और अमेरिका में रिलीज की गई थी। जहां फिल्म की विदेशों में सबसे अच्छी कमाई यूएस में हुई, जहां मूवी ने 3 लाख 34 हजार 386 यूएस कमाए हैं। 

    यह भी पढ़ें: Jaat Collection Day 4: रविवार को 'जाट' ने बॉक्स ऑफिस पर लगाई लंबी छलांग, सहमा खड़ा रह गया 'सिकंदर'

    इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया में सनी देओल की जाट ने पहले वीकेंड में  1, 23,358 ऑस्ट्रेलियाई डॉलर, न्यूजीलैंड में टोटल  39,988 NZD, यूके में 88 स्क्रीन पर रिलीज हुई मैत्री मूवी के बैनर तले बनी इस फिल्म ने 54,061 पाउंड कमाए थे। 

    jaat worldwide collection day 4 box office

    Photo Credit- Instagram 

    पहले वीकेंड में 'जाट' ने किया इतने करोड़ का कलेक्शन

    इंडिया के साथ-साथ विदेशों में भी 'जाट' का पहले वीकेंड पर जादू चल चुका है। सनी देओल की एक्शन स्टारर इस फिल्म ने दुनियाभर में पहले वीकेंड पर 52 करोड़ के आसपास कमाई की है। पहले दिन फिल्म ने वर्ल्डवाइड महज 13 करोड़ के आसपास का कलेक्शन किया था, लेकिन अब इस फिल्म को 100 करोड़ के क्लब में शामिल होने के लिए महज 48 करोड़ और भी कमाने हैं। 

    खबरें और भी

    jaat worldwide collection day 4

    Photo Credit- Instagram

    'सिकंदर' को बॉक्स ऑफिस की गद्दी से धकेल चुकी 'जाट' पर भी खतरा मंडरा रहा है। इस फिल्म के पास दुनियाभर में और इंडिया में 100 करोड़ के क्लब में शामिल होने के लिए सिर्फ यही हफ्ता बाकी है, क्योंकि इसके बाद इस फ्राइडे अक्षय कुमार अपनी फिल्म 'केसरी चैप्टर 2' लेकर आ रहे हैं, जिससे दर्शकों की काफी उम्मीदें जुड़ी हुई हैं। जाट ने ओवरसीज मार्केट में 5 करोड़ का कलेक्शन किया है। 

    यह भी पढ़ें: Jaat vs Sikandar: सलमान खान के आगे फेल हुए सनी देओल! ‘जाट’ क्यों नहीं तोड़ पाया ‘सिकंदर’ का ये रिकॉर्ड?