विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

13वें दिन नहीं थमी Jailer 2 की कमाई की आंधी, वर्किंग डे में गर्दा उड़ा रही है 'थलाइवा' की फिल्म

Published: Wed, 28 Oct 2026 11:14 AM (IST)

अभिनेता रजनीकांत स्टारर फिल्म जेलर 2 कमाई के मामले में पूरी दुनिया में धमाकेदार प्रदर्शन कर रही है।

जेलर 2 कलेक्शन रिपोर्ट (फोटो क्रेडिट- एक्स)

जेलर 2 कलेक्शन रिपोर्ट (फोटो क्रेडिट- एक्स)

HighLights

  1. 13वें दिन फिल्म जेलर 2 ने किया धमाका

  2. दुनियाभर में की इतने करोड़ की कमाई

  3. रजनीकांत की फिल्म का रिकॉर्डतोड कलेक्शन

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। साउथ सिनेमा के वेटरन सुपरस्टार रजनीकांत की लेटेस्ट फिल्म जेलर 2 (Jailer 2) की रिलीज को अभी दो सप्ताह का समय भी पूरा नहीं हुआ है और मूवी ने धमाकेदार कमाई के मामले में इतिहास रच दिया है।

तमिल सिनेमा की सबसे अधिक कारोबार करने वाली फिल्म बनने के बाद भी जेलर 2 की रफ्तार धीमी नहीं हो रही है और ये मूवी बंपर बिजनेस करती दिख रही है। रिलीज के 13वें दिन जेलर पार्ट 2 ने एक बार फिर से वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में अपनी छाप छोड़ी है।

जेलर 2 ने 13वें दिन किया कमाल

दशहरा के फेस्टिव सीजन को मद्देनजर रखते हुए निर्देशक नेल्सन दिलीप कुमार की फिल्म जेलर 2 को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया। त्योहार के मौसम में छुट्टियों को रजनीकांत की इस मूवी ने भरपूर फायदा उठाया और कलेक्शन के मामले में अपनी अपनी मजबूत दावेदारी पेश की है। रिलीज के 13वें दिन भी जेलर 2 ने दुनियाभर में कमाई के मामले में डंका बजाया है और करीब 10 करोड़ का बिजनेस किया है। 

यह भी पढ़ें- रजनीकांत की Jailer 2 की दुनियाभर में आतिशबाजी जारी, 750 करोड़ी बनने से चंद कदम दूर थलाइवा की फिल्म

jailer2boxofficecollectionday5 (2)

इसके साथ ही अब जेलर 2 का टोटल वर्ल्डवाइड कलेक्शन 744 करोड़ से अधिक हो गया है और जल्द ही ये फिल्म 750 करोड़ का आंकड़ा पार करती दिखेगी। इसके साथ ही अब जेलर 2 रजनीकांत के करियर की सबसे अधिक कारोबार करने वाली फिल्म भी बन गई है। 

jailer2boxofficecollectionday5 (1)

इस मामले में जेलर 2 ने उनकी पिछली ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर मूवी 2.0 (रॉबट) के 723 करोड़ की ग्लोबली कमाई के 6 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। जिस तरह से नॉन हॉलिडे में जेलर 2 की कमाई का सिलसिला फिलहाल चल रहा है, उससे ये साफ जाहिर होता है कि पिक्चर अभी बाकी है और आने वाले दिनों में रजनीकांत की ये मूवी अन्य कई बड़े कीर्तिमान रचती हुई नजर आएगी। 

जेलर का आएगा तीसरा पार्ट

जेलर 2 को देखने के बाद अगर आपको भी ये लग रहा है कि रजनीकांत स्टारर इस फिल्म की कहानी यहीं समाप्त हो गई थी, तो आप अंदाजा शायद गलत साबित हो सकता है। क्योंकि मूवी के क्लाईमैक्स सीन में ये साफ दिखाया गया है कि अभी जेलर फिल्म फ्रेंचाइजी को तीसरे पार्ट तक ले जाया जाएगा। 

यह भी पढ़ें- दशहरा से पहले चमकी 'थलाइवा' की किस्मत, ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर कमाई में 'राजा' बनी Rajinikanth की जेलर 2

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।