Jana Nayagan ने दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर मचाया गदर, शुक्रवार को कमाई में आया तगड़ा उछाल
थलपति विजय की फिल्म 'जना नायकन' ने दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर तगड़ा उछाल देखा। फिल्म अपने पहले वीकेंड में 100 करोड़ का आंकड़ा आराम से पार कर लेगी। ...और पढ़ें
-1784910425048_m.webp)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। एक्टर और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय (Thalapathy Vijay) की फिल्म 'जना नायकन' (Jana Nayagan) 23 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली। इसने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत की है।
कितना रहा दूसरे दिन का कलेक्शन?
फिल्म ने पहले दिन भारत में 42.70 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर लिया है, जबकि दुनिया भर में इसकी कुल कमाई 80.82 करोड़ रुपये रही। अब सबकी नजरें दूसरे दिन की कमाई पर टिकी हुई हैं। दूसरे दिन फिल्म ने अभी तक 14.20 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। इस हिसाब से फिल्म का कुल कलेक्शन 56.90 करोड़ रुपये हो गया है। अगर रात के शो में दर्शकों की संख्या बेहतर रहती है, तो कमाई इससे ज्यादा भी हो सकती है।
-1784910735315.jpg)
कितना था फिल्म का बजट?
फिलहाल अभी जन नायकन के पास परफॉर्म करने के लिए पूरा सप्ताह है। शनिवार और रविवार को फिल्म की कमाई में तगड़ा उछाल देखने को मिल सकता है। हालांकि 'जना नायकन' के मेकर्स ने अभी तक फिल्म के बजट की आधिकारिक घोषणा नहीं की है। लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक यह फिल्म 300-500 करोड़ रुपये के बजट में बनी है। इसलिए, 42.70 करोड़ रुपये की ओपनिंग अच्छी है। वीकेंड पर इसमें बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।
-1784910764120.jpg)
क्या है जन नायकन की कहानी?
वहीं, अगर वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन की बात करें, तो 'जना नायकन' सिर्फ दो दिनों में आसानी से 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लेगी। वहीं फिल्म की कहानी की बात करें तो 'जन नायकन' (Jana Nayagan) थलपति विजय की एक एक्शन-पॉलिटिकल ड्रामा फिल्म है। इसकी कहानी जेल में बंद पूर्व पुलिस अधिकारी थलपति वेट्री कोंडन और जेल वार्डन की बेटी विजी के इर्द-गिर्द घूमती है, जो देश के लोकतंत्र को बचाने की कोशिश करता है।