Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 27, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jawan Box Office Day 20: 'जवान' ने 600 करोड़ क्लब पर साधा निशाना, गिरते कलेक्शन के बीच मंजिल हुई मुश्किल

    By Vaishali ChandraEdited By: Vaishali Chandra
    Updated: Wed, 27 Sep 2023 08:01 AM (GMT+05:30)

    Jawan Box Office Collection Day 20 जवान ने रिलीज के 20 दिन पूरे कर लिए है। इसके साथ अब कलेक्शन भी थमने लगा है। शाह रुख खान की पिछली फिल्म पठान लगभग दो ...और पढ़ें

    Jawan Box Office Collection Day 20, X
    Jawan Box Office Collection Day 20, X

    नई दिल्ली, जेएनएन। Jawan Box Office Collection Day 20: शाह रुख खान की जवान ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त शुरुआत की थी। फिल्म ने शानदार बिजनेस भी कर लिया है, लेकिन अब कलेक्शन तेजी से गिरने लगा है। 20 करोड़ के ऊपर बिजनेस करने वाली जवान अब सिंगल डिजिट में बिजनेस कर रही है।

    जवान ने रिलीज के 20 दिन पूरे कर लिए है। इसके साथ अब कलेक्शन भी थमने लगा है। शाह रुख खान की पिछली फिल्म पठान लगभग दो महीनों तक थिएटर्स में टिकी रही थी, लेकिन ये कारनामा जवान के लिए मुश्किल लग रहा है।

    यह भी पढ़ें- Jawan Box Office Day 14: बाहुबली 2 को कुचलकर आगे बढ़ी जवान, अब गदर 2 पर साधा निशाना, जानें दो हफ्तों का बिजनेस

    लगातार गिरता जवान का बिजनेस

    जवान के लेटेस्ट कलेक्शन की बात करें तो 75 करोड़ के साथ ओपनिंग करने वाली इस फिल्म ने शनिवार को 12.25 करोड़ का बिजनेस किया। रविवार को बिजनेस 14.95 करोड़ रहा, जबकि सोमवार को महज 5.45 करोड़ की कमाई हुई।

    20वें दिन कमाए कितने करोड़ ?

    जवान की हालत मंगलवार को भी पतली रही। Sacnilk के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, फिल्म ने 26 सितंबर को लगभग 5.10 करोड़ का बिजनेस किया है। इसके साथ ही जवान ने डोमेस्टिक बॉक्स ऑफिस पर अब तक 573.75 करोड़ के करीब नेट बिजनेस कर लिया है। फिल्म अब 600 करोड़ क्लब में एंट्री की कोशिश कर रही है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Jawan Box Office: इस बार साउथ में 'जवान' ने तोड़ा रिकॉर्ड, पहली बार किसी हिंदी फिल्म ने हासिल किया ये मुकाम

    • 1 दिन- 75 करोड़
    • 2 दिन- 53.23 करोड़
    • 3 दिन- 77.83 करोड़
    • 4 दिन- 80.10 करोड़
    • 5 दिन- 32.92 करोड़
    • 6 दिन- 26.52 करोड़
    • 7 दिन- 23.83 करोड़
    • 8 दिन- 21.90 करोड़
    • 9 दिन- 19.10 करोड़
    • 10 दिन- 32.30 करोड़
    • 11 दिन- 37.26 करोड़
    • 12 दिन- 16.25 करोड़
    • 13 दिन- 14.80 करोड़
    • 14 दिन- 9.40 करोड़
    • 15 दिन- 7.95 करोड़
    • 16 दिन- 7.61 करोड़
    • 17 दिन- 12.25 करोड़
    • 18 दिन- 14.95 करोड़
    • 19 दिन- 5.45 करोड़
    • 20 दिन- 5.10 करोड़

    लाइफटाइम कलेक्शन- 573.75 करोड़