Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 28, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jawan Box Office Day 21: दो हफ्तों में ही बूढ़ी हुई शाह रुख खान की 'जवान', जानें 21 दिनों में कैसा रहा बिजनेस

    By Vaishali ChandraEdited By: Vaishali Chandra
    Updated: Thu, 28 Sep 2023 08:05 AM (IST)

    Jawan Box Office Collection Day 21 रिलीज के साथ जवान ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत की। फिल्म ने टिकट खिड़की पर खाता ही 75 करोड़ के साथ खोला। वर्ल्ड ...और पढ़ें

    Jawan Box Office Collection Day 21, X Image
    Jawan Box Office Collection Day 21, X Image

    नई दिल्ली, जेएनएन। Jawan Box Office Collection Day 21: शाह रुख खान की जवान ने बॉक्स ऑफिस पर रिलीज के बाद से ही कई रिकॉर्ड तोड़े। फिल्म ने अब तक शानदार कलेक्शन भी कर लिया है। हालांकि, अब जवान का बिजनेस लगातार लुढ़कता चला जा रहा है। इस उतार-चढ़ाव भरे सफर के साथ फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अब दो हफ्तों का सफर पूरा कर लिया। आइए जानते हैं, इन 21 दिनों में जवान का बिजनेस कैसा रहा है और अब कहां पहुंचा है।

    यह भी पढ़ें- Jawan Worldwide Collection: शाह रुख खान अपनी ही फिल्म का तोड़ेंगे रिकॉर्ड, जवान और पठान के बीचे कांटे की टक्कर  

    जवान की सुपर फास्ट स्पीड

    7 सितंबर को रिलीज हुई जवान ने धमाकेदार शुरुआत की। फिल्म ने पहले दिन ही देशभर में 75 करोड़ कमा लिए। वर्ल्डवाइड तो जवान ने 100 करोड़ क्लब में एंट्री कर ली थी। इसके बाद पहले वीकेंड पर जवान का कलेक्शन 286.16 करोड़ पहुंच गया है। इसके साथ ही फिल्म रिलीज के महज 4 दिनों में 300 करोड़ के नजदीक पहुंच गई।

    बिजनेस पर लगा ब्रेक

    जवान का शानदार सफर इसके बाद भी और तेजी से आगे बढ़ा। पहला हफ्ता खत्म होते-होते फिल्म का बिजनेस 391.33 करोड़ हो गया। कुछ दिनों बाद जवान ने 500 करोड़ क्लब में एंट्री कर ली। अब फिल्म ने 600 करोड़ क्लब की ओर निशाना साधा है। जवान का कलेक्शन पिछले कुछ दिनों से गिरता चला जा रहा है। फिल्म के लेटेस्ट कलेक्शन की बात करें तो सोमवार को फिल्म ने 5.4 करोड़ और मंगलवार को 4.86 करोड़ का नेट बिजनेस किया।

    यह भी पढ़ें- Jawan Box Office Day 20: 'जवान' ने 600 करोड़ क्लब पर साधा निशाना, गिरते कलेक्शन के बीच मंजिल हुई मुश्किल

    21 दिनों में कमाए इतने करोड़

    बुधवार को भी फिल्म ज्यादा पैसा नहीं कमा पाई। Sacnilk की शुरुआती रिपोर्ट के अनुसार, जवान ने 27 सितंबर को घरेलु बॉक्स ऑफिस पर 4.45 करोड़ का नेट बिजनेस किया। इसके साथ ही दो हफ्तों में जवान ने डोमेस्टिक बॉक्स ऑफिस पर लगभग 578.35 करोड़ का नेट कलेक्शन कर लिया है।

    खबरें और भी

    • 1 दिन- 75 करोड़

    • 2 दिन- 53.23 करोड़

    • 3 दिन- 77.83 करोड़

    • 4 दिन- 80.10 करोड़

    • 5 दिन- 32.92 करोड़

    • 6 दिन- 26.52 करोड़

    • 7 दिन- 23.83 करोड़

    • 8 दिन- 21.90 करोड़

    • 9 दिन- 19.10 करोड़

    • 10 दिन- 32.30 करोड़

    • 11 दिन- 37.26 करोड़

    • 12 दिन- 16.25 करोड़

    • 13 दिन- 14.80 करोड़

    • 14 दिन- 9.40 करोड़

    • 15 दिन- 7.95 करोड़

    • 16 दिन- 7.61 करोड़

    • 17 दिन- 12.25 करोड़

    • 18 दिन- 14.95 करोड़

    • 19 दिन- 5.45 करोड़

    • 20 दिन- 4.86 करोड़

    • 21 दिन- 4.45 करोड़

    लाइफटाइम कलेक्शन- 578.35 करोड़