Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 29, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jawan Box Office Collection: ऑफर के बावजूद कछुए की चाल चल रही 'जवान', 600 करोड़ से इतना दूर शाह रुख की फिल्म

    By Rinki TiwariEdited By: Rinki Tiwari
    Updated: Fri, 29 Sep 2023 08:34 AM (GMT+05:30)

    Jawan Box Office Collection Day 22 शाह रुख खान स्टारर फिल्म जवान 28 सितंबर को बड़े पर्दे पर रिलीज हुई थी। फिल्म ने पहले हफ्ते में ही 100 करोड़ का आंकड ...और पढ़ें

    Jawan का 22वें दिन का कलेक्शन जानें यहां। Photo Credit -Twitter
    Jawan का 22वें दिन का कलेक्शन जानें यहां। Photo Credit -Twitter

    HighLights

    1. 600 करोड़ छूने में मशक्कत कर रही जवान
    2. एक के साथ एक मुफ्त नहीं बढ़ा सका जवान की स्पीड
    3. 22वें दिन घटकर इतनी हुई जवान की कमाई

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Shah Rukh Khan Jawan Box Office Collection Day 22: एटली द्वारा निर्देशित 'जवान' (Jawan) ने बड़े आराम से 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया। यहां तक कि फिल्म ने 'बाहुबली 2', 'केजीएफ 2' और 'पठान' को भी धूल चटा दी। हालांकि, इस ब्लॉकबस्टर फिल्म की कमाई में अब थोड़ी गिरावट दर्ज की जा रही है। फिल्म ने 22वें दिन भी ठीक-ठाक कमाई की है।

    22वें दिन कैसा रहा जवान का हाल?

    7 सितंबर को रिलीज हुई शाह रुख खान (Shah Rukh Khan) की 'जवान' के लिए अब एक के साथ एक मुफ्त वाला ऑफर चल रहा है, लेकिन इससे कुछ खास फायदा देखने को नहीं मिला। कमाई की रफ्तार अभी भी धीमी है। 22वें दिन भी फिल्म ने ठीक-ठाक कलेक्शन किया है।

    सैकनिल्क के अर्ली ट्रेड की मानें तो 'जवान' ने गुरुवार को घरेलू बॉक्स ऑफिस पर सिंगल डे 5.50 करोड़ का कलेक्शन किया है। इस लिहाज से माना जाए तो फिल्म के लिए 'बाय वन गेट वन' वाला ऑफर कुछ खास फायदेमंद नहीं साबित हो रहा है, क्योंकि तीसरे हफ्ते में फिल्म इतना ही कलेक्शन कर पा रही है। हालांकि, अब देखना दिलचस्प होगा कि 'जवान' का वीकेंड पर क्या हाल होता है।

    यह भी पढ़ें- Jawan Worldwide Box Collection: 1000 करोड़ के बाद रेंगने को मजबूर 'जवान', जानें दो हफ्तों में कैसा रहा बिजनेस

    जवान का डे वाइस बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

    75 करोड़ के साथ ओपनिंग करने वाली 'जवान' ने पहले हफ्ते धुंधाधार कमाई की। दूसरे हफ्ते फिल्म डोलती नजर आई, लेकिन वीकेंड ने फिर संभाल लिया। वीकडेज में 'जवान' कमजोर पड़ जाती है और वीकेंड में स्ट्रॉन्ग। आइए, आपको बताते हैं कि इन 22 दिनों में 'जवान' का बैलेंस कहां बिगड़ा और कहां संभला। जवान के डे वाइस कलेक्शन पर डालिए नजर।

    खबरें और भी

    जवान घरेलू बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
    1 दिन 75 करोड़
    2 दिन 53.23 करोड़
    3 दिन 77.83 करोड़
    4 दिन 80.10 करोड़
    5 दिन

    32.92 करोड़

    6 दिन 26.52 करोड़
    7 दिन 23.83 करोड़
    8 दिन 21.90 करोड़
    9 दिन 19.10 करोड़
    10 दिन 32.30 करोड़
    11 दिन 37.26 करोड़
    12 दिन 16.25 करोड़
    13 दिन 14.80 करोड़
    14 दिन 9.40 करोड़
    15 दिन 7.95 करोड़
    16 दिन 7.61 करोड़
    17 दिन 12.25 करोड़
    18 दिन 14.95 करोड़
    19 दिन 5.45 करोड़
    20 दिन 4.86 करोड़
    21 दिन 4.84 करोड़
    22 दिन 5.50 करोड़ (शुरुआती आंकड़े)
    लाइफटाइम कलेक्शन 583.85

    यह भी पढ़ें- Fukrey 3 Box Office Collection Day 1: बॉक्स ऑफिस पर 'फुकरे 3' का हाहाकार, ओपनिंग डे पर कमा डाले इतने करोड़