Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 28, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jawan Worldwide Box Collection: 1000 करोड़ के बाद रेंगने को मजबूर 'जवान', जानें दो हफ्तों में कैसा रहा बिजनेस

    By Vaishali ChandraEdited By: Vaishali Chandra
    Updated: Thu, 28 Sep 2023 03:58 PM (IST)

    Jawan Worldwide Box Office Collection Day 21 शाह रुख खान की फिल्में दुनियाभर में बिजनेस करने के लिए जानी जाती है। उनकी फिल्म पठान ने भी शानदार कमाई की ...और पढ़ें

    Jawan Worldwide Box Office Collection Day 21, Instagram Image
    Jawan Worldwide Box Office Collection Day 21, Instagram Image

    नई दिल्ली, जेएनएन। Jawan Worldwide Box Office Collection Day 21: बिजनेस बढ़ाने के लिए शाह रुख खान की जवान बॉक्स ऑफिस पर पूरा दम लगा रही है। फिल्म ने रिलीज के साथ ही धमाकेदार शुरुआत की थी, लेकिन एक हफ्ते बाद ही कलेक्शन में गिरावट आने लगी। अब तो मेकर्स ने फिल्म की टिकट पर ऑफर देना भी शुरू कर दिया है।

    जवान को लेकर हाल ही में जानकारी शेयर की गई कि अब तीन दिनों (28 सितंबर से 30 सितंबर) के लिए एक टिकट खरीदने पर एक टिकट फ्री का ऑफर रहेगा। मेकर्स ने स्ट्रैटेजी जवान की खत्म होते बिजनेस को बचाने के लिए अपनाई है, क्योंकि अब मैदान में फुकरे 3 और द वैक्सीन वॉर भी उतर चुकी है।

    यह भी पढ़ें- Jawan Worldwide Collection: शाह रुख खान अपनी ही फिल्म का तोड़ेंगे रिकॉर्ड, जवान और पठान के बीचे कांटे की टक्कर

    जवान का गिरता कलेक्शन

    जवान के बिजनेस की ओर नजर डाले तो भारत में फिल्म ने लगभग 576 करोड़ का नेट बिजनेस कर लिया और अब 600 करोड़ क्लब की ओर बढ़ रही है। वही, वर्ल्डवाइड जवान का कलेक्शन 1000 करोड़ पार कर गया है। फिल्म का बिजनेस भले ही गिर गया हो, लेकिन ये रेंगकर ही सही आगे बढ़ रही है, लेकिन ये निराशाजनक हैस क्योंकि जवान को रिलीज हुए अभी 21 दिन ही हुए हैं।

    यह भी पढ़ें- Jawan Box Office Day 21: दो हफ्तों में ही बूढ़ी हुई शाह रुख खान की 'जवान', जानें 21 दिनों में कैसा रहा बिजनेस

    जवान का वर्ल्डवाइड बिजनेस

    जवान के बुधवार के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो बिजनेस बहुत अच्छा नहीं रहा है। फिर भी फिल्म कुछ आगे बढ़ गई है। Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, 27 सितंबर को जवान ने देशभर में 691.95 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया। वहीं, ओवरसीज बिजनेस 338.05 करोड़ है। इसके साथ ही जवान ने दो हफ्तों में दुनियाभर में 1030 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है। यहां देखें जवान के 21 दिनों की वर्ल्डवाइड बिजनेस रिपोर्ट...

    खबरें और भी

    • 1 दिन- 125.05 करोड़
    • 2 दिन- 109.24 करोड़

    • 3 दिन- 140.17 करोड़
    • 4 दिन- 156.80 करोड़
    • 5 दिन- 52.39 करोड़
    • 6 दिन- 38.21 करोड़
    • 7 दिन- 34.06 करोड़
    • 8 दिन- 28.79 करोड़
    • 9 दिन- 26.35 करोड़
    • 10 दिन- 51.64 करोड़
    • 11 दिन- 59.15 करोड़
    • 12 दिन- 21.07 करोड़
    • 13 दिन- 40.76 करोड़
    • 14 दिन- 23.86 करोड़
    • 15 दिन- 30.14 करोड़
    • 16 दिन- 16.36 करोड़
    • 17 दिन- 25.11 करोड़
    • 18 दिन- 25.84 करोड़
    • 19 दिन- 10.08 करोड़
    • 20 दिन- 7.00 करोड़
    • 21 दिन- 8.00 करोड़

    वर्ल्ड वाइड ग्रॉस कलेक्शन- 1030 करोड़