Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 10, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jawan Collection Day 33: क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 ने 'जवान' की हालत की खस्ता, सोमवार को बस कर पाई इतनी कमाई

    By Tanya AroraEdited By: Tanya Arora
    Updated: Tue, 10 Oct 2023 11:37 AM (IST)

    Jawan Box Office Collection Day 33 शाह रुख खान-नयनतारा की फिल्म जवान बॉक्स ऑफिस पर एक महीने के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर टिकी हुई है। हालांकि अब धीरे-धीरे ...और पढ़ें

    जवान बॉक्स ऑफिस डे 33/ फोटो- इंस्टाग्राम
    जवान बॉक्स ऑफिस डे 33/ फोटो- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. सोमवार को बॉक्स ऑफिस पर 'जवान' की हालत खस्ता
    2. 33 दिनों में घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 'जवान' की इतनी कमाई
    3. फुकरे-3 के बाद अब क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 ने की हालत खराब

    एंटरटेनमेंट डेस्क, जेएनएन। Jawan Box Office Collection Day 33: शाह रुख खान-नयनतारा की फिल्म 'जवान' ने बॉक्स ऑफिस पर 33 दिन पूरे कर लिए हैं। एटली के निर्देशन में बनी एक्शन ड्रामा मूवी की बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत तो शानदार हुई थी, लेकिन एक महीना पूरा करते ही अब बॉक्स ऑफिस पर इसके कदम डगमगाने लगे हैं।

    धीरे-धीरे इस फिल्म का कलेक्शन अब गिर रहा है। 'गदर 2' के बाद 'फुकरे-3' तो किंग खान की फिल्म 'जवान' के गले में फांस की तरह अटकी ही हुई थी, लेकिन अब क्रिकेट वर्ल्डकप 2023 का असर भी इस मूवी के कलेक्शन पर साफ पड़ता हुआ नजर आ रहा है।

    सोमवार को 1 करोड़ कमाने के लिए भी मूवी को जद्दोजहद करनी पड़ी। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर जवान की अब तक कितनी कमाई हुई, यहां पर पढ़ें पूरे आंकड़ें-

    जवान ने सभी भाषाओं में सोमवार को की इतनी कमाई

    शाह रुख-दीपिका स्टारर 'जवान' ने 32वें दिन रविवार को तो खुद को संभाल लिया, लेकिन सोमवार के टेस्ट में ये फिल्म बुरी तरह से फेल हो गई। रविवार को लगभग 2.9 करोड़ की कमाई करने वाली इस फिल्म का सोमवार को बुरा हाल रहा।

    यह भी पढ़ें: Jawan Worldwide Collection: हिंदी में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी जवान, लेटेस्ट कलेक्शन से रचा इतिहास

    सैनलिक.कॉम की रिपोर्ट्स के मुताबिक, मंडे को जवान ने बॉक्स ऑफिस पर हिंदी भाषा में सिंगल डे महज 1.05 करोड़ का बिजनेस किया। पैन इंडिया रिलीज इस फिल्म का हिंदी भाषा में टोटल कलेक्शन अब तक 567.38 करोड़ तक पहुंचा है।

    खबरें और भी

    जवान की बॉक्स ऑफिस पर 33 दिनों की कमाई- 

    जवान इंडिया में नेट किया इतना कलेक्शन-  625.03 करोड़ रुपए 
    जवान ग्रॉस कलेक्शन इन इंडिया- 741 करोड़ रुपए
    जवान' हिंदी भाषा कलेक्शन ओवरऑल 567 करोड़ रुपए
    जवान तमिल भाषा कलेक्शन 29 करोड़ रुपए 
    जवान तेलुगु भाषा कलेक्शन  27.7 करोड़ रुपए 
    जवान हिंदी भाषा 33 डे कलेक्शन  1.05 करोड़ 

    इसके अलावा तमिल ने फिल्म ने टोटल अब तक 29.95 करोड़ की कमाई और तेलुगु में भी फिल्म महज 27.7 करोड़ का ही अब तक ओवरऑल कलेक्शन कर पाई है।

    इंडिया में अब तक 'जवान' ने कमाए इतने करोड़

    'जवान' की घरेलू बॉक्स ऑफिस पर रफ्तार काफी धीमी हो चुकी है। 600 करोड़ कमाने के बाद इंडियन बॉक्स ऑफिस पर बॉलीवुड के बादशाह खान की फिल्म कछुए की रफ्तार से आगे बढ़ रही है। हालांकि, इस महीने 'जवान' को टक्कर देने वाली फिल्म केवल टाइगर श्रॉफ और कृति सेनन की फिल्म 'गणपत' ही है।

    ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि किंग खान की फिल्म इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 700 करोड़ पर आकर थम सकती है। इंडिया में इस फिल्म का नेट कलेक्शन अब तक 625.03 करोड़ तक पहुंचा है, जबकि इसका ग्रॉस कलेक्शन 741 करोड़ पहले ही हो चुका है।

    यह भी पढ़ें: Jawan Collection Day 31: कई फिल्मों की रिलीज के बीच जवान की कमाई में जबरदस्त उछाल, शानदार है शनिवार का कलेक्शन