Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 09, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jawan Worldwide Collection: हिंदी में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी जवान, लेटेस्ट कलेक्शन से रचा इतिहास

    Updated: Mon, 09 Oct 2023 07:37 PM (IST)

    Jawan Worldwide Collection Day 33 जवान फिल्म इस साल की हाइएस्ट ओपनर हिंदी फिल्म है। मूवी रिलीज के बाद से कई रिकॉर्ड तोड़ते चली गई और अब वर्ल्डवाइड कमा ...और पढ़ें

    Shah Rukh Khan from Jawan. Photo Credit: Instagram
    Shah Rukh Khan from Jawan. Photo Credit: Instagram

    HighLights

    1. 'जवान' फिल्म बनाती जा रही कई रिकॉर्ड
    2. शाह रुख खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म है 'जवान'
    3. वर्ल्डवाइड कमाई में फिल्म ने बनाया नया कीर्तिमान

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Jawan Worldwide Collection: शाह रुख खान की फिल्म 'जवान' को बॉक्स ऑफिस पर मिली सक्सेस के लिहाज से एंटरटेन करने वाली फिल्म कहना गलत नहीं होगा। फिल्म का बॉक्स ऑफिस ग्राफ हर दिन संतोषजनक नंबर्स के साथ आगे बढ़ रहा है। यह जलवा तब भी कायम है, जब इसके बाद कई फिल्में रिलीज हुईं।

    लोगों में 'फुकरे 3' का क्रेज बना हुआ है, जिसने दुनियाभर में 1000 करोड़ से ज्यादा कमा डाले हैं। लोगों में इस फिल्म की दीवानगी बहुत है, लेकिन 'जवान' पर इसका असर होते नहीं दिख रहा।

    बुलेट की रफ्तार से आगे बढ़ रही 'जवान'

    'फुकरे 3' की धुआंधार कमाई के बीच 'जवान' फिल्म ने दुनियाभर में वो आंकड़ा पार किया है, जहां तक कई फिल्में अक्सर नहीं पहुंच पातीं। फिल्म ने बहुत पहले 1000 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर डाली थी। 'जवान' की रफ्तार यहीं थमने का नाम नहीं ले रही। फिल्म के लेटेस्ट वर्ल्डवाइड आंकड़े सामने आ चुके हैं।

    दुनियाभर में की इतनी कमाई

    घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 700 करोड़ का ग्रॉस आंकड़ा पार करने वाली 'जवान' ने दुनियाभर में 1117.39 करोड़ का बिजनेस कर डाला है। रेड चिलीज एंटरटेनमेंट की तरफ से फिल्म का ऑफिशियल कलेक्शन बताया गया है। जिस रफ्तार से मूवी आगे बढ़ रही है, उसे देख यह कहना गलत नहीं होगा कि 'जवान' बॉक्स ऑफिस पर स्ट्रॉन्ग प्लेयर बनकर सामने आई है।

    हाईएस्ट ग्रॉसिंग हिंदी फिल्म

    'जवान' ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़े हैं। लेटेस्ट कलेक्शन 1117.39 करोड़ का होने के बाद यह हाईएस्ट ग्रॉसिंग हिंदी मूवी बन गई है। ओरिजनल भाषा में जवान फिल्म हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म बन गई है।

    खबरें और भी

    इन फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ने से चूकी 'जवान'

    'जवान' स्पीड से आगे बढ़ तो रही है और कई रिकॉर्ड भी बनाए हैं, लेकिन कुछ फिल्मों का वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड तोड़ने से अब भी पीछे है। इनमें आमिर खान से लेकर साउथ सुपरस्टार यश तक की फिल्में शामिल हैं।

    • दंगल- 2070.3 करोड़
    • बाहुबली 2- 1988.06 करोड़
    • आरआरआर- 1236 करोड़
    • केजीएफ चैप्टर 2- 1215 करोड़

    एक्शन से भरपूर फिल्म है 'जवान'

    एटली कुमार की डायरेक्टोरियल फिल्म जवान में शाह रुख ने डबल रोल किया है। दोनो कैरेक्टर्स (एक पिता और दूसरा बेटे) में किंग खान की परफॉर्मेंस को पसंद किया गया। फिल्म में नयनतारा के साथ शाह रुख की जोड़ी भी खूब जमी। वहीं, दीपिका पादुकोण के साथ 'पठान' वाली केमेस्ट्री की झलक भी नजर आई। इसके अलावा विजय सेतुपति का विलेन रोल और संजय दत्त के कैमियो ने स्टोरी में चार चांद लगा दिए।