Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 04, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jawan Worldwide Collection: दूसरी फिल्मों की रिलीज के बाद भी कायम है 'जवान' का जादू, दुनियाभर में की इतनी कमाई

    Updated: Wed, 04 Oct 2023 03:43 PM (IST)

    Jawan Worldwide Collection शाह रुख खान ने इस साल दमदार तरीके से बड़े पर्दे पर वापसी की। पहले पठान और अब जवान फिल्म से उन्होंने बॉक्स ऑफिस पर हिट का पर ...और पढ़ें

    Shah Rukh Khan Picture from Film Jawan
    Shah Rukh Khan Picture from Film Jawan

    HighLights

    1. 'जवान' फिल्म ने वर्ल्डवाइड किया अच्छा कलेक्शन
    2. 'आरआरआर' और 'केजीएफ 2' का रिकॉर्ड तोड़ने में पीछे
    3. एक्शन से भरपूर फिल्म है जवान

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Jawan Worldwide Collection: एक्शन से भरपूर फिल्म जवान बॉक्स ऑफिस पर हिट की ऐसी सुनामी लेकर आई, कि इसके आगे बाकी सभी फिल्मों का चार्म फीका पड़ गया। फिल्म एक के बाद एक कई रिकॉर्ड तोड़ते चली गई। अब दूसरी फिल्मों के आ जाने से इस फिल्म की कमाई सुस्त जरूर पड़ गई है, लेकिन रेंगती हुई रफ्तार से भी 'जवान' आगे बढ़ रही है।

    'जवान' ने टच किया यह आंकड़ा!

    शाह रुख खान, नयनतारा और दीपिका पादुकोण के अभिनय से सजी इस फिल्म में घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 600 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर डाली है। वहीं दुनिया भर में 1090 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस का डाला। लेकिन 'जवान' फिल्म की वर्ल्डवाइड कमाई की रफ्तार यहीं नहीं रुकी।

    बॉलीवुड मूवी रिव्यूज की तरफ से शेयर किया गया है की मूवी ने 1100 करोड़ का आंकड़ा ग्लोबल लेवल पर टच कर लिया है। 27 दिनों में फिल्म की कुल कमाई इससे थोड़ी ज्यादा हुई है। हालांकि यह फिल्म अब भी 'आरआरआर' और 'केजीएफ 2' का रिकॉर्ड तोड़ने से पीछे है।

    यह भी पढ़ें: Stree 2 Release Date: 'पुष्पा 2' पर मंडराएगा 'स्त्री 2' का आतंक, राजकुमार राव की फिल्म की रिलीज डेट फाइनल

    टॉप 10 हाईएस्ट ग्रॉसिंग इंडियन मूवीज

    जवान फिल्म के वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मुकाबला एक नजर डालते हैं टॉप 10 हाईएस्ट ग्रॉसिंग इंडियन मूवी के वर्ल्डवाइड कलेक्शन पर।

    • दंगल - 2024 करोड़
    • बाहुबली 2 - 1810 करोड़
    • आरआरआर- 1236 करोड़
    • केजीएफ 2- 1235.2 करोड़
    • पठान- 1052.85 करोड़
    • बजरंगी भाईजान- 910 करोड़
    • सीक्रेट सुपरस्टार- 858 करोड़
    • पीके- 743 करोड़
    • गदर 2- 656 करोड़

    यह भी पढ़ें: Tiger 3 Trailer: 'टाइगर का मैसेज' के बाद सलमान खान का एक और धमाका, इस दिन लेकर आ रहे 'टाइगर 3' ट्रेलर

    खबरें और भी