Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 19, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jawan 6 Weeks Collection: 'जवान' ने बॉक्स ऑफिस पर पूरे किए 6 हफ्ते, जानें 42 दिनों में फिल्म ने छापे कितने नोट

    By Vaishali ChandraEdited By: Vaishali Chandra
    Updated: Thu, 19 Oct 2023 04:44 PM (IST)

    शाह रुख खान की जवान ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार बिजनेस किया। फिल्म ने रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ कमाई की। अब फिल्म ने थिएटर्स में 6 हफ्तों ...और पढ़ें

    'जवान' ने 6 हफ्तों में किया कितना बिजनेस ? (Instagram Image)
    'जवान' ने 6 हफ्तों में किया कितना बिजनेस ? (Instagram Image)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Jawan Box Office Collection Day 42: शाह रुख खान बॉक्स ऑफिस पर एक के बाद एक धमाका करते जा रहे हैं। पहले पठान, फिर जवान और अब अगला नंबर डंकी का है। फिलहाल शाह रुख खान अपने अगले प्रोजेक्ट में बिजी है। इस बीच जवान ने बॉक्स ऑफिस पर 6 हफ्तों का सफर तय कर लिया है।

    जवान, 7 सितंबर को दुनियाभर के थिएटर्स में रिलीज हुई थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ शुरुआत की और पहले ही दिन 75 करोड़ का बिजनेस कर लिया। वहीं, ओपनिंग वीकेंड में तो फिल्म सीधा 200 करोड़ क्लब में एंट्री कर ली। इसके साथ ही जवान भारत की सबसे तेज 200 करोड़ कमाने वाली फिल्म बन गई।

    यह भी पढ़ें- Jawan Box Office: बॉक्स ऑफिस से हटने को तैयार नहीं 'जवान', इस एक जिद पर अड़ी शाह रुख खान की फिल्म

    बुलेट ट्रेन-सी जवान की रफ्तार

    जवान की तो ये सिर्फ शुरुआत थी। फिल्म ने इसके बाद पहले हफ्ते में 300 करोड़ और फिल्म दूसरे हफ्ते में 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया। तीसरा हफ्ता खत्म होते-होते जवान ने 584 करोड़ का बिजनेस कर लिया और चौथे हफ्ते में 600 करोड़ क्लब में शामिल हो गई। इसके बाद फिल्म की रफ्तार में थोड़ी थमने लगी।

    6 हफ्तों में किया कितना कलेक्शन

    हालांकि, जवान ने गिरते बिजनेस के बीच भी बॉक्स ऑफिस पर 6 हफ्तों का सफर तय कर लिया है। 42 दिनों के उतार- चढ़ाव भरे सफर में जवान ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर लगभग 637.97 करोड़ (Sacnilk) का बिजनेस कर लिया है। यहां देखें जवान के अब तक की बिजनेस रिपोर्ट...

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Jawan Box Office: बॉक्स ऑफिस से अलविदा लेने को तैयार 'जवान', दौड़ते बिजनेस की थमी रफ्तार, जानें कलेक्शन

    • 1 दिन- 75 करोड़

    • 2 दिन- 53.23 करोड़

    • 3 दिन- 77.83 करोड़

    • 4 दिन- 80.10 करोड़

    • 5 दिन- 32.92 करोड़

    • 6 दिन- 26.52 करोड़

    • 7 दिन- 23.83 करोड़

    • 8 दिन- 21.90 करोड़

    • 9 दिन- 19.10 करोड़

    • 10 दिन- 32.30 करोड़

    • 11 दिन- 37.26 करोड़

    • 12 दिन- 16.25 करोड़

    • 13 दिन- 14.80 करोड़

    • 14 दिन- 9.40 करोड़

    • 15 दिन- 7.95 करोड़

    • 16 दिन- 7.61 करोड़

    • 17 दिन- 12.25 करोड़

    • 18 दिन- 14.95 करोड़

    • 19 दिन- 5.45 करोड़

    • 20 दिन- 4.86 करोड़

    • 21 दिन- 4.84 करोड़

    • 22 दिन- 5.97 करोड़

    • 23 दिन- 5.05 करोड़

    • 24 दिन- 8.46 करोड़

    • 25 दिन- 9.38 करोड़

    • 26 दिन- 6.85 करोड़

    • 27 दिन- 2.05 करोड़

    • 28 दिन- 1.95 करोड़

    • 29 दिन- 1.86 करोड़

    • 30 दिन- 1.14 करोड़

    • 31 दिन- 2.35 करोड़

    • 32 दिन- 2.96 करोड़

    • 33 दिन- 0.94 करोड़

    • 34 दिन- 0.88 करोड़

    • 35 दिन- 0.88 करोड़

    • 36 दिन- 0.77 करोड़

    • 37 दिन- 4.79 करोड़

    • 38 दिन- 1.55 करोड़

    • 39 दिन- 2.13 करोड़

    • 40 दिन- 0.77 करोड़

    • 41 दिन- 0.82 करोड़

    • 42  दिन-  0.65 करोड़ (अर्ली ट्रेंड्स)

    लाइफटाइम कलेक्शन- 637.97 करोड़