Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 11, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jawan Box Office Record: रिलीज के चार दिनों में जवान ने उड़ाया गर्दा, सबसे तेज 250 करोड़ कमाने वाली बनी फिल्म

    By Vaishali ChandraEdited By: Vaishali Chandra
    Updated: Mon, 11 Sep 2023 05:21 PM (IST)

    Shah Rukh Khan Film Jawan Box Office Record शाह रुख खान की फिल्म जवान रिलीज के दिन से बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ा रही है। जवान अब तक कई ब्लॉकबस्टर फिल्मो ...और पढ़ें

    Jawan Actor Shah Rukh Khan Instagram Image
    Jawan Actor Shah Rukh Khan Instagram Image

    HighLights

    1. सबसे तेज 250 करोड़ कमाने वाली बनी फिल्म
    2. जवान का चार दिनों का कलेक्शन
    3. सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली बनी फिल्म

    नई दिल्ली, जेएनएन। Jawan Box Office Record: शाह रुख खान की जवान बॉक्स ऑफिस पर तबाही मचाती जा रही है। फिल्म को रिलीज हुए अभी सिर्फ 4 दिन हुए है, लेकिन अब तक कई रिकॉर्ड्स तोड़ चुकी है। इस लिस्ट में अब एक और खिताब जवान के नाम हो गया है।

    7 सितंबर को रिलीज हुई शाह रुख खान की फिल्म जवान पहले दिन से बॉक्स ऑफिस पर कहर ढहा रही है। फिल्म ने रिलीज के दिन 75 करोड़ कमा कर अब तक की सबसे ज्यादा ओपनिंग करने वाली हिंदी फिल्म बन गई। वहीं, अब 4 दिनों में फिर एक नया रिकॉर्ड बनाया है।

    सबसे तेज 250 करोड़ कमाने वाली बनी फिल्म

    जवान ने रविवार को ताबड़तोड़ बिजनेस किया। ट्रेड एनालिस्ट तरन आदर्श की रिपोर्ट के अनुसार, जवान ने गुरुवार से इतवार तक में 252.08 करोड़ का नेट बिजनेस कर लिया है। इसके साथ ही जवान सबसे तेज 250 करोड़ कमाने वाली फिल्म बन गई है। इस रिकॉर्ड को बनाने के लिए जवान ने पठान और गदर 2 समेत कई ब्लॉकबस्टर फिल्म को मात दी है। यहां देखे किस फिल्म ने 250 करोड़ कमाने में कितने दिन लगाए...

               जवान              4 दिन
               पठान              5 दिन
               गदर 2              6 दिन
       केजीएफ 2 (हिंदी)              7 दिन
       बाहुबली 2 (हिंदी)              8 दिन
               दंगल            10 दिन
               संजू            10 दिन
         टाइगर जिंदा है            10 दिन

    जवान का चार दिनों का कलेक्शन

    जवान के लेटेस्ट बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने पहले दिन यानी गुरुवार को 75 करोड़, शुक्रवार को 53.23 करोड़ और शनिवार को 77.83 करोड़ का नेट बिजनेस किया। वहीं, रविवार को जवान की स्पीड धुआंधार रही। फिल्म ने देशभर में 71.63 करोड़ कमाए। इसके साथ ही जवान ने डोमेस्टिक बॉक्स ऑफिस पर चार दिनों में लगभग 252.08 करोड़ का नेट बिजनेस कर लिया है।

    खबरें और भी

    सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली बनी फिल्म

    बता दे कि जवान ने चौथे दिन एक और रिकॉर्ड अपने नाम किया है। संडे को ताबड़तोड़ बिजनेस कर जवान सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली फिल्म बन गई है। टॉप 5 ओपनिंग वीकेंड वाली हिंदी फिल्मों की बात करें तो 287.06 करोड़ कमाकर जवान पहले पायदान पर है। 280.75 करोड़ के साथ पठान दूसरे और 193.99 के साथ केजीएफ- चैप्टर 2 तीसरे नंबर पर है। वहीं, सुल्तान (180.36) चौथे और वॉर (166.25) पांचवें पायदान पर आ गई है।