Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 12, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jawan Box Office Collection: गदर 2 से लेकर बाहुबली 2 तक, छठे दिन इन फिल्मों को धूल चटाकर 'जवान' रचेगी इतिहास

    By Ashish RajendraEdited By: Ashish Rajendra
    Updated: Tue, 12 Sep 2023 03:51 PM (IST)

    Jawan Day 6 Box Office Collection फिल्म जवान का बोलबाला इस समय हर तरफ जारी है। जिस तरह से शाह रुख खान की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ा रही है उसके अन ...और पढ़ें

    छठे दिन जवान रचेगी इतिहास (Photo Credit-Jagran)
    छठे दिन जवान रचेगी इतिहास (Photo Credit-Jagran)

    HighLights

    1. छठे दिन इन फिल्मों से आगे निकलेगी जवान
    2. बुधवार को शाह रुख खान की फिल्म रचेगी इतिहास
    3. रिलीज के 5 दिन में जवान ने की धुआंधार कमाई

    नई दिल्ली जेएनएन: Shah Rukh Khan Jawan Day 6 Box Office Collection: शाह रुख खान की फिल्म 'जवान' बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कलेक्शन करती हुई आगे बढ़ रही है। हर दिन जबरदस्त कमाई के जरिए डायरेक्टर एटली की ये फिल्म नए-नए रिकॉर्ड बना रही है। इस बीच 'जवान' के लिए रिलीज का छठा दिन बेहद खास और अहम होने वाला है।

    बुधवार को 'जवान' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के 300 करोड़ के जादुई आंकड़े को पार कर लेगी और इसके साथ ही शाह रुख और नयनतारा स्टारर ये मूवी 'गदर 2 और बाहुबली 2' जैसी कई बड़ी फिल्मों को सबसे तेज 300 करोड़ कमाने के मामले में मात दे देगी।

    इन फिल्मों से आगे निकलेगी शाह रुख की 'जवान'

    रिलीज के पहले 5 दिन में शाह रुख खान की 'जवान' ने बॉक्स ऑफिस पर हिंदी भाषा में 280 करोड़ से ज्यादा का कारोबार कर नया कीर्तिमान रच दिया है। अब फिल्म के लिए छठा दिन बेहद अहम और बड़ा साबित होने वाला है, हर किसी की नजर 'जवान' के छठे दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कर पर बनी हुई है।

    इस बीच ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने 'जवान' के 6वें दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। तरण के मुताबिक- ''शाह रुख खान की 'जवान' बुधवार को बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी। जिस तरह से 5वें दिन 'जवान' ने 30 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया है, उसके हिसाब से ये मूवी छठे दिन 300 करोड़ का कलेक्शन आसानी से पूरा कर लेगी।

    खबरें और भी

    View this post on Instagram

    A post shared by Taran Adarsh (@taranadarsh)

    ऐसा करने के साथ ही 'जवान' पहली ऐसी फिल्म बन जाएगी, जो हिंदी बेल्ट में सबसे कम दिन के भीतर 300 करोड़ के क्लब में एंट्री लेगी।''

    मालूम हो कि 'जवान' से पहले इन फिल्मों ने हिंदी वर्जन में इतने समय में 300 करोड़ की कमाई की है।

    ये रही लिस्ट-

    नोट- ये सभी आंकडे़ फिल्मों के हिंदी वर्जन पर आधारित हैं।

    साल में दूसरी बार शाह रुख पार करेंगे 300 करोड़ का आंकड़ा

    इस साल की शुरुआत में 25 जनवरी को शाह रुख खान की फिल्म 'पठान' रिलीज हुई थी। रिलीज के 7 दिन बाद ही इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था। इस लिहाज से अब 'जवान' शाह रुख खान की पिछली फिल्म पठान का रिकॉर्ड तोड़ देगी।

    बड़ी बात ये है कि किंग खान के लिए ये पहला मौका है, जब एक साल के अंदर उनकी दूसरी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ का आंकड़ा पार करेगी। बता दें कि इससे पहले एक्टर की किसी भी फिल्म ने ऐसा कारनामा नहीं किया है।

    ये भी पढ़ें- Jawan: शर्त लगा लो! फोटो में नजर आने वाली इस छोटी बच्ची को नहीं पहचान पाएंगे आप, ‘जवान’ में निभाया अहम किरदार