यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 20, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Jawan Worldwide Collection: दुनियाभर में SRK की 'जवान' का राज, इस अनूठे मुकाम पर पहुंचा वर्ल्डवाइड कलेक्शन
Jawan Worldwide Box Office Collection शाह रुख खान स्टारर फिल्म जवान की कमाई के शानदार प्रदर्शन का सिलसिला लगातार जारी रखा है। रिलीज करीब डेढ़ महीने बा ...और पढ़ें

HighLights
- इस मुकाम पर पहुंचा 'जवान' का वर्ल्डवाइड कलेक्शन
- दुनियाभर में जवान ने मचाया तहलका
- शाह रुख खान की फिल्म का शानदार प्रदर्शन जारी
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Jawan Worldwide Total Collection: साउथ सिनेमा के मशहूर डायरेक्टर एटली की एक्शन थ्रिलर 'जवान' ने फैंस के ऊपर अपनी खास छाप छोड़ी है। बॉलीवुड सुपरस्टार शाह रुख खान की 'जवान' ने कमाई के मामले में कई नए कीर्तिमान रचे हैं।
आलम ये रहा है कि 'जवान' ने बॉक्स ऑफिस से लेकर वर्ल्डवाइड कलेक्शन की एक नई परिभाषा को लिखा है। इस बीच 'जवान' के वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के ताजा आंकड़े सामने आ रहे हैं, जो शाह रुख खान (Shah Rukh Khan) और नयनतारा की इस मूवी की सफलता की मिसाल कायम कर रहे हैं।
इस मुकाम पर पहुंचा 'जवान' का वर्ल्डवाइड कलेक्शन
रिलीज के 43 दिनों तक सिनेमाघरों में शानदार प्रदर्शन करने वाली 'जवान' ने कामयाबी का एक नया इतिहास लिखा है। शाह रुख खान की इस मूवी ने इतने समय में दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया है। इस बीच 'जवान' के वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के लेटेस्ट आंकड़े सामने आए हैं।
शाह रुख के प्रोडक्शन हाउस रेड चिलीज एंटरटेनमेंट ने ट्विटर पर ट्वीट कर 'जवान' के दुनियाभर में कमाई के नंबर्स की ताजा जानकारी दी है। इस ट्वीट के मुताबिक डायरेक्टर एटली की 'जवान' अब तक 1143.59 करोड़ का वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कर डाला है।
खबरें और भी

शाह रुख की इस फिल्म ने दुनियाभर में सर्वाधिक कलेक्शन के मामले में हिंदी सिनेमा के लिहाज से मील का पत्थर स्थापित किया है। अब तक बॉलीवुड की कोई भी फिल्म इतना ज्यादा कारोबार नहीं कर पाई है। इससे पहले ये रिकॉर्ड किंग खान की ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर 'पठान' के नाम था।
जल्द ओटीटी पर रिलीज होगी 'जवान'
सिनेमाघरों में धमाकेदार प्रदर्शन करने वाली शाह रुख खान और नयनतारा स्टारर 'जवान' अब ओटीटी पर रिलीज के लिए तैयारी कर रही है। अमूमन देखा गया है कि रिलीज के एक दो महीने बाद कुछ फिल्में सीधा ओटीटी पर आ जाती हैं।
उसके आधार पर 'जवान' को सिनेमाघरों में 43 दिनों का समय बीत चुका है। ऐसे में ये अनुमान लगाया जा सकता है कि कुछ दिन बाद 'जवान' ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज की जा सकती है।
ये भी पढ़ें- Jawan Box Office Day 43: 'जवान' ने पकड़ ली है सनी देओल की 'गदर 2' की राह, 43वें दिन ताबड़तोड़ कमाई