Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 20, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jawan Box Office Day 43: 'जवान' ने पकड़ ली है सनी देओल की 'गदर 2' की राह, 43वें दिन ताबड़तोड़ कमाई

    By Tanya AroraEdited By: Tanya Arora
    Updated: Fri, 20 Oct 2023 10:33 AM (GMT+05:30)

    Jawan Box Office Day 43 Collection शाह रुख खान-नयनतारा और दीपिका पादुकोण स्टारर फिल्म जवान ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई हुई है। गदर 2 के बाद अ ...और पढ़ें

    जवान ने बॉक्स ऑफिस पर 43 दिनों में कमाए इतने करोड़ / फोटो- इंस्टाग्राम / रेड चिलीज
    जवान ने बॉक्स ऑफिस पर 43 दिनों में कमाए इतने करोड़ / फोटो- इंस्टाग्राम / रेड चिलीज

    HighLights

    1. बॉक्स ऑफिस पर 'जवान' की पकड़ है मजबूत
    2. 'गदर 2' की राह पर चल पड़ा है 'जवान'
    3. जवान ने बॉक्स ऑफिस पर अब तक की इतनी कमाई

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली । Jawan Box Office Day 43 Collection: 'जवान' की रिलीज को सिनेमाघरों में 43 दिन बीत चुके हैं, लेकिन इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ अब तक मजबूत बनाई हुई है। शाह रुख खान और नयनतारा स्टारर फिल्म 7 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।

    एक्शन से भरपूर इस एटली के निर्देशन में बनी इस मूवी को न सिर्फ दर्शकों का भरपूर प्यार मिला, बल्कि ये बॉलीवुड की हाइएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म भी बन चुकी है, जिसने दुनियाभर में तहलका मचा दिया है।

    बॉलीवुड के बादशाह शाह रुख खान की इस फिल्म ने भी 'गदर 2' की राह पकड़ ली है और बॉक्स ऑफिस पर एक महीने बाद भी लगातार मोटी कमाई कर रही है। 43 दिनों में घरेलू बॉक्स ऑफिस पर अब तक 'जवान' (Jawan) ने टोटल कितनी कमाई की, यहां पर देखें पूरे आंकड़ें-

    'जवान' की घरेलू बॉक्स ऑफिस पर नहीं थम रही रफ्तार

    आपको बता दें कि शाह रुख खान (Shah Rukh Khan) की 'जवान' से पहले इस साल 'गदर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर सबसे लंबे समय तक कमाई की। गदर 2 लगभग 55 दिनों तक थिएटर से नहीं हटी और अब शाह रुख खान की एक्शन ड्रामा फिल्म के साथ भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है।

    यह भी पढ़ें: Jawan 6 Weeks Collection: 'जवान' ने बॉक्स ऑफिस पर पूरे किए 6 हफ्ते, जानें 42 दिनों में फिल्म ने छापे कितने नोट

    इंडिया में 'जवान' की कमाई भले ही कम हो गयी हो, लेकिन इसके बावजूद बॉक्स ऑफिस के तख्त पर अब भी इसका कब्जा है। सैकनल्कि.कॉम की रिपोर्ट्स के मुताबिक, रिलीज के 43वें दिन शाह रुख खान-नयनतारा और दीपिका पादुकोण स्टारर इस फिल्म ने सिंगल डे पर करीबन 44 लाख का महज हिंदी भाषा में कलेक्शन किया है। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 'जवान' का अब तक नेट कलेक्शन 638.41 करोड़ के करीब किया है।

    खबरें और भी

    जवान बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे-33 

    जवान इंडिया नेट कलेक्शन- 638.41 करोड़ रुपए
    जवान इंडिया ग्रॉस कलेक्शन  757.3 करोड़ रुपए 
    जवान हिंदी भाषा टोटल कलेक्शन- 580.49 करोड़ रुपए
    जवान हिंदी सिंगल डे कमाई 43वें दिन  44 लाख रुपए
    जवान तमिल भाषा कलेक्शन- 30.07 करोड़ रुपए
    जवान तेलुगु भाषा कलेक्शन-  27.85 करोड़ रुपए

    सभी भाषाओं में जवान का हुआ है इतना बिजनेस

    साउथ डायरेक्टर एटली के निर्देशन में बनी फिल्म 'जवान' अलग-अलग भाषाओं में रिलीज की गयी थी। इस फिल्म को हिंदी के अलावा तमिल और तेलुगु भाषा में भी मेकर्स ने रिलीज किया था। शाह रुख खान-नयनतारा और विजय सेतुपति स्टारर इस फिल्म ने जहां हिंदी भाषा में अब तक 580.49 करोड़ तक का कलेक्शन किया, तो वहीं तमिल में फिल्म का टोटल कलेक्शन 30.7 करोड़ तक पहुंचा है।

    इसके अलावा तेलुगु में फिल्म ने टोटल 27.85 करोड़ तक का कारोबार किया है। जहां तमिल और तेलुगु भाषा में फिल्म की कमाई थम चुकी है, तो वहीं हिंदी में भी अब भी 'जवान' की कमाई जारी है।

    यह भी पढ़ें: Jawan Worldwide Collection: करोड़ों कमा कर भी इस सपने को पूरा नहीं कर पाया 'जवान', KGF 2 से अब भी इतनी पीछे