Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 18, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jawan Worldwide Collection: करोड़ों कमा कर भी इस सपने को पूरा नहीं कर पाया 'जवान', KGF 2 से अब भी इतनी पीछे

    By Tanya AroraEdited By: Tanya Arora
    Updated: Wed, 18 Oct 2023 03:51 PM (IST)

    Jawan Worldwide Collection शाह रुख खान की जवान ने जितनी तेज रफ्तार से इंडिया में कमाई की उससे दोगुनी रफ्तार से इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया। जो ...और पढ़ें

    जवान नहीं कर सकेगी KGF 2 का कलेक्शन पार / फोटो- इंस्टाग्राम
    जवान नहीं कर सकेगी KGF 2 का कलेक्शन पार / फोटो- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. वर्ल्डवाइड 'जवान' ने अब तक की है इतनी कमाई
    2. दुनियाभर में अब भी KGF 2 को पीछे छोड़ने के लिए चाहिए इतने करोड़
    3. जवान का टूट सकता है ये बड़ा ख्वाब

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Jawan Worldwide Box Office Collection: शाह रुख खान की फिल्म 'जवान' ने अब तक इंडिया और वर्ल्डवाइड अपनी पकड़ मजबूत बनाई हुई है। इस मूवी की रिलीज को 41 दिन पूरे हो चुके हैं। 7 सितंबर 2023 को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली एटली की इस फिल्म ने हिंदी सिनेमा में एक के बाद एक नया रिकॉर्ड बनाया।

    हालांकि, जैसे-जैसे समय बीत रहा है, वैसे-वैसे इस फिल्म के कलेक्शन में गिरावट आ रही है। आपको बता दें कि शाह रुख खान (Shah Rukh Khan) और नयनतारा स्टारर 'जवान' ने इंडिया के मुकाबले, वर्ल्ड वाइड ज्यादा तेज रफ्तार से बिजनेस किया है।

    हालांकि, 'गदर 2' और 'पठान' जैसी फिल्मों को मात देने के बाद अब शाह खान की मूवी KGF 2 को पीछे छोड़ने से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर दम तोड़ने लगी है।

    वर्ल्डवाइड 'जवान' ने अब तक टोटल की इतनी कमाई

    शाह रुख खान-नयनतारा और दीपिका पादुकोण स्टारर इस फिल्म की शुरुआत दुनियाभर में काफी शानदार हुई थी। इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड पहले ही दिन 140 करोड़ के आसपास की कमाई की थी। हालांकि, 40 दिनों तक फिल्म हर दिन लगभग 3 से 4 करोड़ का बिजनेस वर्ल्डवाइड कर ही रही थी। लेकिन अब धीरे-धीरे इस एक्शन ड्रामा फिल्म की कमाई धीरे-धीरे घट रही है।

    यह भी पढ़ें: Jawan Worldwide Collection: दुनियाभर में 'जवान' ने जमाई अपनी धाक, 39 दिनों में कर लिया इतने करोड़ का कलेक्शन

    सैनलिक.कॉम रिपोर्ट्स की मानें तो जवान (Jawan) ने दुनियाभर में 41 दिनों में 1140 करोड़ के आसपास बिजनेस किया है। यानी कि 2 दिनों में एटली के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने महज सिर्फ दो करोड़ का बिजनेस किया है। ओवरसीज इस फिल्म का कलेक्शन अब तक 384 करोड़ के आसपास पहुंचा है।

    खबरें और भी

    जवान वर्ल्डवाइड कलेक्शन 41 डेज 

    जवान वर्ल्डवाइड टोटल कलेक्शन  1140. 5 करोड़ रुपए 
    ओवरसीज जवान कलेक्शन  384 करोड़ रुपए 
    जवान सिंगल डे कलेक्शन  1 करोड़- मंगलवार 

    KGF 2 से अब भी इतनी पीछे है 'जवान'

    शाह रुख खान की फिल्म पिछले काफी समय से जिस तरह से दुनियाभर में कमाई कर रही थी, उसे देखते हुए यही लग रहा था कि ये 'जवान' जल्द ही कन्नड़ के रॉकिंग स्टार यश की फिल्म KGF2 के रिकॉर्ड को तोड़ देगी, लेकिन अब ऐसा होता नहीं दिख रहा है।

    क्योंकि इस फिल्म को KGF 2 को करारी मात देने के लिए अब भी 75 करोड़ का आंकड़ा तय करना है। हालांकि, जैसे अब इस फिल्म की कमाई घट रही है, उसे देखकर यही प्रतीत होता है कि 'जवान' का ये सपना पूरा नहीं हो पाएगा।

    यह भी पढ़ें: Jawan Worldwide Collection: दुनियाभर में 'जवान' का जलवा बरकरार, वर्ल्डवाइड इतना हुआ टोटल कलेक्शन