Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 16, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jawan Worldwide Collection: दुनियाभर में 'जवान' ने जमाई अपनी धाक, 39 दिनों में कर लिया इतने करोड़ का कलेक्शन

    By Tanya AroraEdited By: Tanya Arora
    Updated: Mon, 16 Oct 2023 06:04 PM (IST)

    Jawan Worldwide Collection शाह रुख खान-नयनतारा और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) स्टारर एक्शन ड्रामा फिल्म जवान की रफ्तार दुनियाभर में थमने का नाम ...और पढ़ें

    जवान ने 39 दिनों में दुनियाभर में की इतनी कमाई / फोटो-इंस्टाग्राम
    जवान ने 39 दिनों में दुनियाभर में की इतनी कमाई / फोटो-इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. 39 दिनों बाद भी कायम है 'जवान' का जलवा
    2. वर्ल्डवाइड अब भी तेज रफ्तार से दौड़ रहा है 'जवान'
    3. संडे को सिंगल डे पर किया करोड़ों का बिजनेस

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। शाह रुख खान की 'जवान' बॉक्स ऑफिस पर गजब का बिजनेस कर रही है। एटली के निर्देशन में बनी इस एक्शन ड्रामा मूवी में फैंस को पहली बार नयनतारा और किंग खान की जोड़ी फिल्मी पर्दे पर देखने को मिली। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर भले ही इस फिल्म का कलेक्शन धीरे-धीरे कम हो रहा है, लेकिन दुनियाभर में तो किंग खान की ये मूवी अपनी धाक जमाकर बैठी है।

    39 दिनों बाद भी Jawan का वर्ल्डवाइड कलेक्शन काफी अच्छा चल रहा है। हिंदी फिल्मों को मात देने के बाद अब ये फिल्म केजीएफ 2 और एस एस राजामौली की फिल्म RRR को पछाड़ने के पीछे लग गयी है। फिल्म ने 39वें दिन दुनियाभर में टोटल कितना कलेक्शन किया है, यहां पर जानें पूरे आंकड़ें-

    वर्ल्डवाइड 'जवान' की तेज है रफ्तार

    इंडिया के मुकाबले शाह रुख खान-नयनतारा और दीपिका पादुकोण स्टारर फिल्म 'जवान' वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर काफी तेजी से आगे बढ़ रही है। आपको बता दें कि रिलीज से पहले ही USA और दुबई सहित कई देशों में फिल्म की एडवांस बुकिंग काफी अच्छी हुई थी। रिलीज को 1 महीने से ज्यादा समय बीत चुका है, लेकिन किंग खान की 'जवान' की रफ्तार थमने का नाम ही नहीं ले रही है।

    यह भी पढ़ें: Jawan Worldwide Collection: दुनियाभर में 'जवान' का जलवा बरकरार, वर्ल्डवाइड इतना हुआ टोटल कलेक्शन

    हर दिन ये फिल्म लगभग दुनियाभर में एक्शन ड्रामा फिल्म 4 से 5 करोड़ का सिंगल डे बिजनेस दुनियाभर में कर रही है। रेड चिलीज ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ये जानकारी शेयर करते हुए बताया कि 39 दिनों में वर्ल्डवाइड शाह रुख खान (Shah Rukh Khan) की जवान ने टोटल 1138 करोड़ का बिजनेस कर लिया है।

    खबरें और भी

    जवान वर्ल्डवाइड कलेक्शन डे-39 

    जवान वर्ल्डवाइड कलेक्शन टोटल 1138.64 करोड़ रुपए
    जवान वर्ल्डवाइड सिंगल डे कलेक्शन 6 करोड़-रविवार का कलेक्शन 
    जवान ओवरसीज कलेक्शन 383 करोड़ रुपए

    ओवरसीज 'जवान' की अब तक हुई इतनी कमाई

    जवान ने 14 अक्टूबर तक दुनियाभर में टोटल 1132 करोड़ का बिजनेस किया था और रिपोर्ट्स के मुताबिक 1 दिन में ही इस फिल्म ने संडे को लगभग 6 करोड़ का बिजनेस किया है। 1 महीने बाद भी शाह रुख खान-नयनतारा (Nayanthara) की मूवी दुनियाभर में काफी अच्छी कमाई कर रही है।

    ओवरसीज इस फिल्म का कलेक्शन अब तक 383 करोड़ तक पहुंच चुका है, जो साल 2023 में रिलीज हुई सभी हिंदी फिल्मों से दोगुना ज्यादा है।

    यह भी पढ़ें: Jawan Box Office Collection Day 39: 'जवान' ने एक बार फिर दी 'गदर 2' को करारी मात, संडे को नोटों की बरसात