यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Jawan Worldwide Collection Day 18: 'जवान' ने वर्ल्डवाइड किया 1000 करोड़ का आंकड़ा पार, अब निशाने पर 'रॉकी' भाई
Jawan Worldwide Box Office Collection Day 18 शाह रुख की फिल्म जवान दुनियाभर में बवंडर बन चुकी है। इंडिया में भले ही फिल्म की कमाई स्लो हो लेकिन वर्ल्ड ...और पढ़ें

HighLights
- शाह रुख खान की 'जवान' ने वर्ल्डवाइड किया 1000 करोड़ का आंकड़ा पार
- अब यश की KGF 2 आई 'जवान' के निशाने पर
- शाह रुख खान की 'जवान' का दुनियाभर में जलवा
नई दिल्ली, जेएनएन। Jawan Worldwide Collection Day 18: शाह रुख खान के लिए साल 2023 काफी अच्छा रहा। उन्होंने 2018 में 'जीरो' के फ्लॉप होने के बाद चार साल तक ब्रेक लिया। हालांकि, 2023 में उन्होंने जो वापसी की है, उससे उन्होंने बॉक्स ऑफिस के तख्त को हिलाकर रख दिया।
घरेलू बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म की रफ्तार भले ही स्लो हो, लेकिन वर्ल्डवाइड शाह रुख खान की एक्शन ड्रामा मूवी बहुत ही तेजी से दौड़ रही है। बॉक्स ऑफिस पर 18 दिन पूरे होने के साथ ही दुनियाभर में इस फिल्म ने हजार करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।
वर्ल्डवाइड अब तक 'जवान' की टोटल हुई इतनी कमाई
किंग खान की 'जवान' को लेकर इंडिया में जितना क्रेज था, उतनी ही दीवानगी उनकी फिल्म देखने के लिए विदेशी फैंस में भी थी। इस मूवी ने USA और दुबई जैसे देशों में एडवांस बुकिंग में ही काफी अच्छी कमाई कर ली थी। 18 दिनों बाद भी दुनियाभर में शाह रुख खान- नयनतारा की फिल्म को लेकर क्रेज कम नहीं हुआ है।
शनिवार तक टोटल 979 का ग्लोबली बिजनेस करने वाली, शाह रुख खान-नयनतारा स्टारर 'जवान' ने वीकेंड बीतने के साथ ही दुनियाभर में 1000 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। एटली के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने 18वें दिन रविवार तक टोटल 1004.92 करोड़ की टोटल कमाई कर ली है।
खबरें और भी
अब इस फिल्म का रिकॉर्ड तोड़ने के पीछे है 'जवान'
शाह रुख खान की फिल्म ने महज रविवार को दुनियाभर में 25.92 करोड़ की सिंगल डे पर कमाई की है। 'जवान' के साथ किंग खान ने अपनी ही फिल्म 'पठान' के रिकॉर्ड को टक्कर दी है, जिसका टोटल लाइफटाइम कलेक्शन 1055 है।
इसके अलावा शाह रुख खान की फिल्म अगर दुनियाभर में इसी रफ्तार से आगे बढ़ी तो बहुत ज्यादा चांसेस हैं कि साउथ डायरेक्टर एटली के निर्देशन में बनी ये फिल्म कुछ ही दिनों में कन्नड़ के रॉकिंग स्टार यश की मूवी 'केजीएफ चैप्टर 2 और एस एस राजामौली की RRR के रिकॉर्ड को भी ब्रेक कर दे। केजीएफ चैप्टर 2 का लाइफटाइम कलेक्शन 1215 है और आरआरआर का 1230 है।