Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 19, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Box Office: ये क्या हो गया! वीकेंड पर 'जिगरा' और 'विकी विद्या' के बीच कांटे की टक्कर, किसने मारी बाजी?

    Updated: Sat, 19 Oct 2024 09:39 PM (GMT+05:30)

    एक्शन थ्रिलर जिगरा (Jigra Box Office Collection) और कॉमेडी ड्रामा विकी विद्या का वो वाला वीडियो (Vicky Vidya Ka Woh Wala Video Box Office Collection) ...और पढ़ें

    शनिवार को जिगरा और विकी विद्या का हुआ ये हाल। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    शनिवार को जिगरा और विकी विद्या का हुआ ये हाल। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. 11 अक्टूबर को रिलीज हुई थीं दोनों फिल्में
    2. जिगरा से आगे विकी विद्या का वो वाला वीडियो
    3. दूसरे वीकेंड पर दोनों फिल्मों का रहा ऐसा हाल

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। वीकेंड हो या फिर नेशनल हॉलीडे, सिनेमाघरों में दर्शकों का जमावड़ा छुट्टी के दिन ज्यादा देखने को मिलता है। जो फिल्में वीकडेज पर मर-मरकर चलती हैं, वो वीकेंड पर धुआंधार कमाई करती हैं। इन दिनों सिनेमाघरों में जिगरा और विकी विद्या का वो वाला वीडियो चल रही है।

    आलिया भट्ट की जिगरा और राजकुमार राव की विकी विद्या का वो वाला वीडियो ने एक साथ सिनेमाघरों में दस्तक दी। दोनों दशहरा के ठीक एक दिन पहले यानी 11 अक्टूबर को रिलीज हुईं। माना जा रहा था कि छुट्टी वाले दिन फिल्म धांसू कलेक्शन करेगी, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। अब दूसरे वीकेंड पर इन दोनों फिल्मों का क्या हाल हुआ, जानिए बॉक्स ऑफिस का डाटा।

    जिगरा का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

    रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के एक साल बाद आलिया भट्ट ने जिगरा के साथ एक्शन अवतार में बड़े पर्दे पर वापसी की। फिल्म का निर्देशन वसन बाला ने किया था और आलिया के साथ लीड रोल में वेदांग रैना थे। राजी की तरह लग रहा था कि आलिया भट्ट फिर से एक्शन अवतार में छा जाएंगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

    यह भी पढ़ें- VVKWWV Box Office Day 8: सुहागरात की सीडी गुम होने पर 'विकी विद्या' को मिला ऐसा सिला, शुक्रवार को लगा झटका

    Alia Bhatt Jigra

    4.55 करोड़ से खाता खोलने वाली जिगरा की झोली में अब तक सिर्फ अनुमानित 25 करोड़ आए हैं। फिल्म को वीकेंड का भी कुछ खास फायदा मिलता नहीं दिख रहा है। सैकनिल्क के मुताबिक, जिगरा ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 9वें दिन यानी शनिवार को सिर्फ 1.12 करोड़ (खबर लिखे जाने तक) कारोबार किया है।

    खबरें और भी

    दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस
    पहला 4.55 करोड़
    दूसरा 6.55 करोड़
    तीसरा 5.5 करोड़
    चौथा 1.65 करोड़
    पांचवां 1.6 करोड़
    छठा 1.35 करोड़
    सातवां 1.25 करोड़
    आठवां 1.15 करोड़
    नौवां 1.12 करोड़ (शुरुआती)

    विकी विद्या का वो वाला वीडियो का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

    विक्की विद्या ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 5.5 करोड़ रुपये से ओपनिंग की थी। यह फिल्म जिगरा से भी आगे है। 9 के अंदर कॉमेडी ड्रामा ने 30 करोड़ के लगभग कमा लिया है। नौवें दिन यानी शनिवार को फिल्म का कारोबार जिगरा से भी ज्यादा रहा। राजकुमार राव की फिल्म ने 1.5 करोड़ रुपये (खबर लिखे जाने तक) कमा लिया है।

    दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस
    पहला 5.5 करोड़
    दूसरा 6.9 करोड़
    तीसरा 6.4 करोड़
    चौथा 2.4 करोड़
    पांचवां  2.1 करोड़
    छठा 1.9 करोड़
    सातवां 1.8 करोड़
    आठवां 1.4 करोड़
    नौवां 1.5 करोड़ (शुरुआती)

    एक्शन थ्रिलर से हटकर कॉमेडी से भरपूर फिल्म विकी विद्या का वो वाला वीडियो के बॉक्स ऑफिस पर चलने के ज्यादा चांसेस थे। इस बात में कोई दोराय नहीं है कि फिल्म ने जिगरा से अच्छा कलेक्शन किया है। राज शांडिल्य के निर्देशन में बनी विकी विद्या का वो वाला वीडियो की कहानी सुहागरात की सीडी गुम होने को लेकर है। इसमें राजकुमार राव, तृप्ति डिमरी, मल्लिका शेरावत ने अहम भूमिका निभाई है।

    यह भी पढ़ें- Jigra: क्यों रिलीज के 6 दिन में ही निकल गया Alia Bhatt की 'जिगरा' का दम? इन 5 कारणों से हुआ बंटाधार