विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jigra Box Office Day 4 : विवादों से भी जिगरा को नहीं हुआ कोई फायदा, सोमवार को गिरा फिल्म का कलेक्शन

Published: Tue, 15 Oct 2024 12:41 PM (IST)Updated: Tue, 15 Oct 2024 12:56 PM (IST)

विकी विद्या का वो वाला वीडियो से टक्कर लेना जिगरा को काफी महंगा पड़ रहा है। राजकुमार राव(Rajkummar Rao) और ...और पढ़ें

जिगरा बॉक्स ऑफिस डे 4 कलेक्शन/ फोटो- Imdb
जिगरा बॉक्स ऑफिस डे 4 कलेक्शन/ फोटो- Imdb

HighLights

  1. सोमवार को धड़ाम हुआ जिगरा का कलेक्शन
  2. 4 दिन में बस आलिया की फिल्म की इतनी कमाई
  3. तेलुगु में भी थिएटर में नहीं मिल रहे हैं दर्शक

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और वेदांग रैना स्टारर फिल्म 'जिगरा' को सिनेमाघरों में लगे हुए चार दिन पूरे हो चुके हैं। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर राजकुमार राव और तृप्ति डिमरी (Triptii Dimri) स्टारर फिल्म 'विकी विद्या का वो वाला वीडियो' के साथ भिड़ंत की थी।

अब ये भिड़ंत करण जौहर और आलिया भट्ट पर काफी भारी पड़ रही है, क्योंकि अच्छी ओपनिंग करने वाली इस फिल्म के कदम चौथे दिन ही घरेलू बॉक्स ऑफिस पर डगमगाने लगे हैं। दो भाषाओं हिंदी और तेलुगु में रिलीज होने का भी फिल्म कोई फायदा नहीं उठा सकी है।

मूवी ने रिलीज के चौथे दिन यानी कि मंडे को सिंगल डे पर कितनी कमाई की और चार दिनों में फिल्म के खाते में कितने करोड़ अब तक आए हैं, चलिये देखते हैं 'जिगरा' के आंकड़े:

सोमवार को 80 परसेंट गिरी 'जिगरा' की कमाई

स्टूडेंट ऑफ द ईयर से बॉलीवुड में कदम रखने वाली आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ने अपने 12 साल के करियर में किरदारों के साथ कई चुनौतियां स्वीकार की। अब वह अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'जिगरा' में दमदार एक्शन करती हुई नजर आईं। वासन बाला की एक्शन थ्रिलर फिल्म की कहानी भाई-बहन के रिश्ते के इर्द-गिर्द घूमती है।

यह भी पढ़ें: एक बार फिर विवादों में घिरी Alia Bhatt की 'जिगरा' Mary Kom एक्टर ने मेकर्स पर लगाया भेदभाव का आरोप

मूवी की कहानी ऑडियंस को कितनी पसंद आई है, कितनी नहीं, इस बात का अंदाजा आप फिल्म की कमाई से लगा सकते हैं। पहले वीकेंड पर जैसे-तैसे खुद को संभालने वाली इस फिल्म का कलेक्शन सोमवार को बुरी तरह से गिर गया है। सैकनलिक.कॉम ने फिल्म के आंकड़े अपने पेज पर शेयर कर दिए हैं, जिसके मुताबिक फिल्म ने हिंदी भाषा में सोमवार को महज 1.45 करोड़ की कमाई की है।

जिगरा 4 डेज कलेक्शन 

वर्ल्डवाइड  26 करोड़ रुपए
इंडिया नेट  18.05 करोड़ रुपए
हिंदी भाषा  17.92 करोड़ रुपए/ 1.45 - मंडे
तेलुगु भाषा  13 लाख रुपए/ 3 लाख रुपए 
ओवरसीज  6 करोड़ रुपए

अब तक कितना पहुंचा है जिगरा का कलेक्शन

इस फिल्म को हिंदी के अलावा तेलुगु भाषा में रिलीज किया गया था, क्योंकि इससे पहले आलिया की फिल्म RRR भी पैन इंडिया रिलीज हुई थी। इस बात से ये अंदाजा लगाया जा रहा था कि उनकी फिल्म 'जिगरा' वहां पर अच्छा बिजनेस कर सकती है, लेकिन ऐसा मुमकिन नहीं हुआ, क्योंकि चौथे दिन फिल्म ने साउथ में केवल 3 लाख रुपए ही कमाए हैं।

हिंदी भाषा में फिल्म का टोटल कलेक्शन जहां 17.92 करोड़ तक का हुआ है, वहीं तेलुगु में फिल्म ने केवल 13 लाख की टोटल कमाई की है। डोमेस्टिक बॉक्स ऑफिस पर जिगरा की टोटल नेट कमाई 18.05 करोड़ तक पहुंची है, जबकि वर्ल्डवाइड मूवी 26 करोड़ कमा चुकी है।

जिगरा पोस्टर-IMDB

आपको बता दें कि जिगरा रिलीज के बाद से ही लगातार विवादों में है। इस फिल्म पर पहले टाइटल चुराने का आरोप लग चुका है, वहीं अब मेरी कॉम में नजर आए एक्टर ने मेकर्स पर भेदभाव का आरोप लगाया है। हालांकि, विवादों का फायदा भी फिल्म नहीं उठा पा रही है।

यह भी पढ़ें: क्या Alia Bhatt के लिए 'एनिमल पार्क' छोड़ देंगे Ranbir Kapoor? दिव्या के इल्जाम के बाद सोशल मीडिया पर मची हलचल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।