Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    खत्म होगा 7 साल का सूखा! John Abraham दो बड़ी फिल्मों से बॉक्स ऑफिस पर करेंगे कमबैक

    Updated: Thu, 26 Feb 2026 03:56 PM (GMT+05:30)

    John Abraham Upcoming Movies: सुपरस्टार जॉन अब्राहम पिछले सात सालों से हिट फिल्मों की तलाश में हैं। ऐसे में भविष्य में इन दो मूवीज के जरिए जॉन कमबैक क ...और पढ़ें

    जॉन अब्राहम की अगली फिल्में (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    जॉन अब्राहम की अगली फिल्में (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    HighLights

    1. जॉन अब्राहम बॉक्स ऑफिस पर करेंगे कमबैक

    2. 2019 में आई एक्टर की आखिरी हिट फिल्म

    3. इन दो मूवीज में नजर आएंगे जॉन अब्राहम

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। धूम फिल्म से सिनेमा जगत में अपनी धाक जमाने वाले अभिनेता जॉन अब्राहम इन दिनों देशभक्ति फिल्मों को लेकर चर्चा का विषय बने हुए हैं। लेकिन ये जॉनर कमर्शियल तौर पर जॉन के लिए कुछ खास कारगार साबित नहीं हुआ है और पिछले 7 सालों से वह एक हिट मूवी की तलाश में हैं।

    लेकिन आने वाले वक्त में जॉन अब्राहम बॉक्स ऑफिस पर वापसी करते हुए नजर आ सकते हैं, जिनमें उनकी दो अपकमिंग मूवीज टर्निंग प्वाइंट साबित होंगी, आइए जानते हैं कि वह कौन सी दो मूवीज हैं। 

    मारिया आईपीएस (Maria IPS)

    जॉन अब्राहम की अगली फिल्म का नाम मारिया आईपीएस (Maria IPS) है, जो मुंबई पुलिस के रिटायर्ड पुलिस कमिश्नर राकेश मारिया के जीवन पर आधारित है। सिंघम और सिंबा जैसी शानदार फिल्में बनाने वाले निर्देशक रोहित शेट्टी इस मूवी का डायरेक्शन कर रहे हैं। फिल्म शूटिंग का काम जारी है और सेट से पुलिस की वर्दी में जॉन की कई तस्वीरें और वीडियो भी सोशल मीडिया पर लीक हो चुकी हैं।

    यह भी पढ़ें- 'बीमार लग रहे...' John Abraham का बदला लुक देखकर शॉक्ड रह गए फैंस, पहचानना भी हुआ मुश्किल

    john abraham

    मालूम हो को मारिया आईपीएस में 26/11 के आतंकी हमले की जांच और 90 के दशक में अंडरवर्ल्ड के खिलाफ ऑपरेशन जैसे अहम मुद्दों को दर्शाया जाएगा। अभी मारिया आईपीएस की रिलीज डेट को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है, माना जा रहा है कि इसे 2027 के मध्य में रिलीज किया जा सकता है। 

    फोर्स 3 (Force 3)

    साल 2011 में जॉन अब्राहम के एक्टिंग करियर की सबसे धांसू फिल्म फोर्स को रिलीज किया गया था। मूवी बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही। इसके बाद 2016 में इसका दूसरा पार्ट आया, वो भी कमर्शियल तौर पर सफल रहा। अब आने वाले समय में जॉन फोर्स फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त यानी फोर्स 3 में नजर आएंगे। माना जा रहा है कि भव्य धूलिया फोर्स 3 के डायरेक्शन की कमान संभाल सकते हैं। 

    खबरें और भी

    जॉन अब्राहम की आखिरी हिट फिल्म

    साल 2019 में आई बाटला हाउस मूवी जॉन अब्राहम की आखिरी सेमी हिट फिल्म रही थी। इसके बाद से वह पागलपंती, मुंबई सागा, सत्यमेव जयते 2, अटैक पार्ट-2, एक विलेन रिटर्न्स, वेदा और द डिप्लोमैट जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं, लेकिन कमर्शियल तौर पर उनकी ये फिल्में औसतन या फ्लॉप साबित हुई हैं। 

    यह भी पढ़ें- John Abraham हुए बॉलीवुड की डर्टी पॉलिटिक्स का शिकार, ब्लॉकबस्टर फिल्मों के बावजूद नहीं मिला वो मुकाम