Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Kalki 2898 AD Box Office Day 11: वीकेंड पर तूफान लेकर आई 'कल्कि', इस सुपरहिट फिल्म को पछाड़ बनाया नया रिकॉर्ड

    Updated: Sun, 07 Jul 2024 09:11 PM (GMT+05:30)

    Nag Ashwin की ब्लॉकबस्टर फिल्म कल्कि 2898 एडी (Kalki 2898 AD Box Office Collection) इस साल की ब्लॉकबस्टर फिल्म साबित हुई है। पहले हफ्ते फिल्म का जो क् ...और पढ़ें

    कल्कि 2898 एडी ने 11वें दिन बॉक्स ऑफिस पर किया इतना कलेक्शन। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    कल्कि 2898 एडी ने 11वें दिन बॉक्स ऑफिस पर किया इतना कलेक्शन। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. महाभारत से जुड़ी कल्कि 2898 एडी की कहानी
    2. राजामौली-राम गोपाल वर्मा ने किया है कैमियो
    3. भारत में कल्कि ने पार किया 500 करोड़ का आंकड़ा

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। पिछले कुछ साल फिल्मी दुनिया के लिए बहुत मंदे साबित हुए हैं। गिनी-चुनी फिल्मों को छोड़कर ज्यादातर मूवीज का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल रहा। हालांकि, साल 2023 में सिनेमा का सूखा थोड़ा-बहुत कम हुआ था। अब 2024 में कल्कि 2898 एडी (Kalki 2898 AD) बॉक्स ऑफिस पर बहार लेकर आई है। भले ही फाइटर, शैतान और मुंज्या जैसी फिल्मों ने अच्छा कमाया, लेकिन कल्कि ने सभी का रिकॉर्ड तोड़ दिया।

    27 जून को सिनेमाघरों पर आई कल्कि 2898 एडी का निर्देशन नाग अश्विन (Nag Ashwin) ने किया है। नेशनल अवॉर्ड विनिंग डायरेक्टर नाग अश्विन को इंडस्ट्री में आये सिर्फ 8 साल हुए हैं, लेकिन उन्होंने अपनी लेटेस्ट मूवी कल्कि से दुनियाभर में तहलका मचा दिया है। हर कोई उनके निर्देशन की तारीफ कर रहा है और बॉक्स ऑफिस के आंकड़े बता सकते हैं कि दर्शकों को यह मूवी कितनी पसंद आ रही है।

    500 करोड़ के पार कल्कि

    कल्कि 2898 एडी को रिलीज हुए 11 दिन हो गये हैं, लेकिन फिल्म कमाई के मामले में हर दिन रिकॉर्ड तोड़ रही है। वर्ल्डवाइड 800 करोड़ के पार कमाने वाली कल्कि ने अब तक घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ के पार कमा लिया है। भले ही फिल्म शुक्रवार को सिर्फ 16 करोड़ कमा पाई थी, लेकिन दूसरे शनिवार और रविवार को ताबड़तोड़ कमाई की थी।

    यह भी पढ़ें- Kalki 2898 AD Box Office Day 10: नहीं थमा 'कल्कि' का कहर, वीकेंड पर जमाई धाक, कर लिया इतना बिजनेस

    दूसरे रविवार को सिर्फ कल्कि का जादू

    प्रभास, दीपिका पादुकोण और अमिताभ बच्चन जैसे दिग्गज कलाकारों से सजी कल्कि को टक्कर देने दो दिन पहले किल मूवी भी रिलीज हुई, लेकिन वह नाग अश्विन की मूवी का कुछ बिगाड़ नहीं पाई। शनिवार को 34 करोड़ कमाने वाली कल्कि ने दूसरे रविवार को 38.45 करोड़ (खबर लिखे जाने तक) कमा लिये हैं। इस लिहाज से घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कल्कि की कमाई 504 करोड़ हो गये हैं। हालांकि, सही आंकड़े इससे ज्यादा भी हो सकते हैं।

    खबरें और भी

    View this post on Instagram

    A post shared by दीपिका पादुकोण (@deepikapadukone)

    मालूम हो कि पिछले साल आई सनी देओल की मूवी गदर 2 ने दूसरे वीक में सिर्फ 400 करोड़ के पार कमाया था।

    इन सितारों ने किया कैमियो

    नाग अश्विन की फिल्म में अमिताभ बच्चन ने अश्वत्थामा, प्रभास ने भैरव और दीपिका ने सुमति का किरदार निभाया है। विलेन की भूमिका में कमल हासन नजर आये हैं। इसके अलावा एसएस राजामौली, राम गोपाल वर्मा, विजय देवरकोंडा, मृणाल ठाकुर और दुलकर सलमान जैसे कलाकारों ने कैमियो किया है। 

    यह भी पढ़ें- Kalki 2898 AD Box Office Day 9: नॉन-वीकेंड पर 'कल्कि' को बड़ा झटका, 9वें दिन बॉक्स ऑफिस पर हुआ ऐसा हाल