Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Kalki 2898 AD Box Office Day 19: कल्कि के कहर को रोकना हुआ मुश्किल, प्रभास की फिल्म बनाने चली एक और रिकॉर्ड

    Updated: Tue, 16 Jul 2024 08:39 AM (IST)

    Prabhas और दीपिका पादुकोण की जोड़ी पहली बार फिल्मी पर्दे पर नाग अश्विन की फिल्म कल्कि 2898 एडी में दिखाई दी। इस फिल्म की शुरुआत बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छ ...और पढ़ें

    kalki 2898 Ad ने 19वें दिन की इतनी कमाई / फोटो- Instagram
    kalki 2898 Ad ने 19वें दिन की इतनी कमाई / फोटो- Instagram

    HighLights

    1. 'जवान' के रिकॉर्ड को तोड़ने की कल्कि की तैयारी
    2. कल्कि 2898 एडी ने किया इतना बिजनेस
    3. सोमवार को प्रभास की फिल्म के खाते में आए इतने करोड़

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। प्रभास की फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' के सामने इस साल किसी भी फिल्म का टिकना काफी मुश्किल लग रहा है, क्योंकि प्रभास और दीपिका पादुकोण स्टारर फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हर दिन ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) स्टारर इस फिल्म को सिनेमाघरों में आए 19 दिन पूरे हो चुके हैं।

    नाग अश्विन के निर्देशन में बनी साइंटिफिक मूवी ने अब तक गदर 2 से लेकर पठान, पीके और एनिमल (Animal Movie) सहित कई बड़ी फिल्मों के बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड को ब्रेक किया है। अब सोमवार के कलेक्शन के बाद प्रभास की फिल्म ने एक और नए रिकॉर्ड की तरफ अपने कदम बढ़ा दिए हैं।

    सोमवार को हुआ कल्कि 2898 एडी का इतना कलेक्शन

    कल्कि 2898 एडी दुनियाभर में पहले ही रणबीर कपूर की फिल्म 'एनिमल' का रिकॉर्ड तोड़ चुकी है और अब डोमेस्टिक बॉक्स ऑफिस (Box Office) पर ये फिल्म 'जवान' (Jawan Movie) का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए अपनी कमर कस रही है। वीकडेज पर फिल्म की गति धीमी हो रही है, लेकिन फिल्म के लिए वीकेंड काफी अच्छा जा रहा है।

    यह भी पढ़ें: Kalki 2898 AD Box Office Day 18: बॉक्स ऑफिस पर फिर गरजी 'कल्कि', तीसरे रविवार को भी किया तूफानी बिजनेस

    रविवार को सभी भाषाओं में तकरीबन कल्कि 2898 एडी ने 9.6 करोड़ तक का कलेक्शन किया था। हालांकि, सोमवार को फिल्म की फिल्म की कमाई में काफी गिरावट देखने को मिली।

    सैकनलिक.कॉम की रिपोर्ट्स के मुताबिक, हिंदी में इस फिल्म ने मंडे को 19वें दिन टोटल 2.5 करोड़, तेलुगु में 1.35 करोड़, तमिल में 15 लाख, मलयालम में 25 लाख और कन्नड़ में महज 5 लाख तक का कलेक्शन किया।

    घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 600 करोड़ की तरफ बढ़ी कल्कि

    कल्कि 2898 एडी कम कमाई के बावजूद एक के बाद एक रिकॉर्ड बनाई जा रही है। 500 करोड़ के बाद अब ये फिल्म जल्द ही 600 करोड़ कमाने के लिए तैयार है। इस फिल्म का घरेलू बॉक्स ऑफिस पर टोटल कलेक्शन 584.45 करोड़ तक का हुआ है। अगर प्रभास-दीपिका की मूवी इस तरह से बॉक्स ऑफिस पर 1 महीने तक टिकी रहती है, तो ये शाह रुख खान की जवान के इंडिया में लाइफटाइम कलेक्शन को क्रॉस कर सकती है।

    खबरें और भी

    कल्कि को 600 करोड़ के क्लब में शामिल होने के लिए महज 16 करोड़ का बिजनेस करना है। इसके अलावा इस फिल्म को अगर जवान का रिकॉर्ड तोडना है, तो इसे टोटल 59 करोड़ का कलेक्शन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर और करना है। जवान का इंडिया में टोटल कलेक्शन 643 करोड़ का था।

    यह भी पढ़ें: Kalki 2898AD Worldwide Collection: बॉक्स ऑफिस पर 'कल्कि' ने जमाया कब्जा, हुई नोटों की बारिश, खाते में आए इतने करोड़