Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Kalki 2898 AD Box Office Day 8: प्रभास-दीपिका की मूवी को रोकना नामुमकिन, 8 दिन में बनाया एक और नया रिकॉर्ड

    Updated: Fri, 05 Jul 2024 08:20 AM (IST)

    प्रभास और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) स्टारर फिल्म कल्कि 2898 एडी (Kalki 2898 AD) को सिनेमाघरों में रिलीज हुए एक हफ्ता पूरा हो चुका है। रिलीज के ...और पढ़ें

    कल्कि 2898 एडी ने बनाया बॉक्स ऑफिस पर एक और रिकॉर्ड/ फोटो- Twitter
    कल्कि 2898 एडी ने बनाया बॉक्स ऑफिस पर एक और रिकॉर्ड/ फोटो- Twitter

    HighLights

    1. कल्कि 2898 एडी ने बनाया एक और रिकॉर्ड
    2. घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 400 के हुई पार
    3. गुरुवार को भी फिल्म ने किया शानदार बिजनेस

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। प्रभास-दीपिका पादुकोण और अमिताभ बच्चन तीनों के लिए साल 2024 काफी यादगार रहने वाला है। कुछ दिनों पहले ही थिएटर में रिलीज हुई उनकी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफलता के झंडे गाढ़ रही है। 95 करोड़ से ओपनिंग लेने वाली ये कल्कि 2898 एडी रुकने का नाम नहीं ले रही है।

    शैतान और फाइटर जैसी बड़ी-बड़ी फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ने वाली कल्कि वर्किंग डेज में भी बॉक्स ऑफिस पर बुलेट ट्रेन की रफ्तार से भाग रही है। बुधवार को तकरीबन 23 करोड़ की कमाई करने वाली प्रभास स्टारर इस फिल्म ने रिलीज के आठवें दिन ही एक और नया रिकॉर्ड कायम कर दिया है।

    क्या है कल्कि 2898 एडी का नया रिकॉर्ड

    कल्कि 2898 एडी की कहानी महाभारत से 6000 साल आगे एक नवयुग की है। दीपिका पादुकोण और कमल हासन स्टारर इस फिल्म का कांसेप्ट और वीएफएक्स लोगों को बहुत ही पसंद आ रहे हैं। फिल्म हिंदी के अलावा तमिल और तेलुगु में भी शुरुआत से ही शानदार बिजनेस कर रही है।

    यह भी पढ़ें: Kalki 2898 AD Box Office Day 7: 'कल्कि' के आगे हार गया 'शैतान', 7वें दिन ही टूटा Ajay Devgn की फिल्म का रिकॉर्ड

    दुनियाभर में झटपट 700 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाली साई-फाई फिल्म इंडियन बॉक्स ऑफिस पर भी 400 करोड़ के पार पहुंच चुकी है। महज आठ दिनों में प्रभास की इस फिल्म ने 414 करोड़ घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कमाए हैं और ये साल 2024 की अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है।

    खबरें और भी

    कल्कि 2898 एडी के 8 दिनों का कलेक्शन 

    इंडिया नेट कलेक्शन  414.75 करोड़ रुपए
    हिंदी भाषा टोटल कलेक्शन  162.8 करोड़/ 10.5 करोड़ रुपए
    तेलुगु भाषा टोटल कलेक्शन  212.05 करोड़ / 10 करोड़ रुपए
    ओवरसीज कलेक्शन  173.1 करोड़
    मलयालम कलेक्शन  14.1 करोड़ रुपए
    तमिल कलेक्शन  23 करोड़ रुपए
    कन्नड़ कलेक्शन  2.8 करोड़ रुपए 

    सभी भाषाओं में कल्कि का कैसा है हाल?

    सैकनलिक.कॉम की रिपोर्ट्स के मुताबिक, कल्कि 2898 एडी (Kalki 2898 AD) ने गुरूवार को हिंदी और तेलुगु भाषा में तो अच्छी कमाई की, लेकिन तमिल और मलयालम में फिल्म की कमाई काफी घट रही है। प्रभास की इस फिल्म ने रिलीज के आठवें दिन हिंदी में 10.5 करोड़, तेलुगु में 10 करोड़, तमिल में 9 लाख, मलयालम में 7 लाख और कन्नड़ में 2 लाख का बिजनेस किया है।

    हिंदी में फिल्म का टोटल कलेक्शन 162.8 करोड़ तक पहुंच चुका है, तो वहीं तेलुगु में फिल्म ने 212.05 और तमिल में फिल्म ने 23 करोड़ तक की टोटल कमाई कर ली है। फिल्म को दर्शकों से काफी अच्छा रिस्पांस मिल रहा है और ये मूवी प्रभास के करियर के लिए मील का पत्थर साबित हुई है।

    यह भी पढ़ें: Kalki 2898 AD में प्रभास के किरदार में छुपा है गहरा राज, Mahabharat के इस योद्धा का निभाया है किरदार