यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 20, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Kanguva Box Office Day 6: 'एनिमल' का इतिहास दोहरा पाएंगे Bobby Deol? 100 करोड़ से बस इतनी दूर कंगुवा
एनिमल से बॉक्स ऑफिस पर गदर मचाने वाले बॉबी देओल (Bobby Deol) ने कंगुवा से साउथ फिल्मों में कदम रखा। पहली बार वह और साउथ स्टार सूर्या स्क्रीन पर आमने-स ...और पढ़ें

HighLights
- एक बार फिर इतिहास लिख पाएंगे बॉबी देओल?
- छह दिनों में 'कंगुवा' ने कर ली इतनी कमाई
- तमिल सहित इन सभी भाषाओं में हुई रिलीज
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। साल 2024 की बिग बजट तमिल लैंग्वेज एपिक फैंटसी ड्रामा फिल्म 'कंगुवा' की रिलीज से काफी समय पहले ही इस फिल्म को लेकर चर्चा तेज हो गई थी। शिवा के निर्देशन में बनी इस फिल्म की कहानी में 1070 में पेरुमाची से लेकर 2024 तक के समय को दर्शाया गया है।
'जय भीम' और 'सुराराई पोटरू' जैसी दमदार कहानियों को बड़े परदे पर दर्शाने वाले सूर्या की इस फिल्म से फैंस को काफी उम्मीद थी। इस एक्शन थ्रिलर फिल्म से बॉबी देओल और दिशा पाटनी ने भी तमिल फिल्मों में कदम रखा था। कंगुवा ने हिंदी से लेकर तमिल और तेलुगु सभी भाषाओं में बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छी ओपनिंग की थी। हालांकि, वर्किंग डेज पर ये मूवी खुद को संभाल न सकी।
क्या 'एनिमल' की तरह ही बॉक्स ऑफिस पर एक बार फिर बॉबी देओल सफलता की कहानी लिख पाएंगे या नहीं, इसका अंदाजा आपको फिल्म के छह दिनों की कमाई से हो जाएगा। तो चलिए बिना देरी किए देखते हैं फिल्म के छठे दिन के आंकड़े:
कंगुवा ने रिलीज के छठे दिन की इतनी कमाई
कंगुवा में अपने डबल रोल से सूर्या ने जहां लोगों का दोगुना ज्यादा मनोरंजन करने की कोशिश की, वहीं बॉबी देओल अबरार हक से ज्यादा खतरनाक विलेन 'उधिरन' बनकर आए। फिल्म को समीक्षकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें: Kanguva Box Office Collection: पहले ही वीकेंड में फ्लॉप हुई कंगुवा, हिंदी बेल्ट में भी नहीं दिखा कोई कमाल
350 करोड़ के बजट में बनी फिल्म 'कंगुवा' का पहला वीकेंड तो काफी अच्छा बीता था, लेकिन वर्किंग डे लगते ही फिल्म के कलेक्शन में 50 पर्सेंट से भी ज्यादा गिरावट देखने को मिली। सैकनलिक.कॉम की रिपोर्ट्स के अनुसार रिलीज के छठे दिन मूवी ने हिंदी में 85 लाख, तमिल में 1.23 करोड़, तेलुगु में 1.15 करोड़, कन्नड़ और मलयालम में 10-10 लाख का मूवी ने बिजनेस किया है।

Photo Credit- Instagram
100 करोड़ से अभी कंगुवा का कितना है फासला?
कंगुवा के छह दिनों के टोटल कलेक्शन की बात की जाए, तो तमिल में मूवी ने 33.88 करोड़, हिंदी में टोटल 12.1 करोड़, तेलुगु में 13.75 करोड़, कन्नड़ में 14 लाख और मलयालम में 13 लाख की कमाई की है। सूर्या और बॉबी देओल स्टारर 'कंगुवा' ने सभी भाषाओं में मिलाकर टोटल 60 करोड़ का नेट कलेक्शन किया है।
.jpg)
Photo Credit- Instagram
मूवी को डोमेस्टिक बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ के क्लब में शामिल होने के लिए अभी भी 40 करोड़ चाहिए। सूर्या की एक्शन थ्रिलर फिल्म के पास बस यही वीकेंड है, जो उसे बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ के क्लब तक ले जा सकती है, वरना 'एनिमल' की तरह दोबारा 100 करोड़ का इतिहास दोहराना बॉबी देओल के लिए नामुमकिन हो जाएगा।