Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Kantara 1 Collection Day 12: मंडे टेस्ट में पास या फेल ऋषभ शेट्टी की फिल्म? रिजल्ट देखकर हो जाएंगे हैरान

    Updated: Mon, 13 Oct 2025 09:57 PM (IST)

    Kantara 1 Collection Day 12: ऋषभ शेट्टी की फिल्म रिलीज के दिन से ही बॉक्स ऑफिस पर जमकर नोट छाप रही है। दो वीकेंड में ही फिल्म ने 400 करोड़ का आंकड़ा प ...और पढ़ें

    कांतारा चैप्टर 1 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 12

    कांतारा चैप्टर 1 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 12

    HighLights

    1. कांतारा चैप्टर 1 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 12

    2. कांतारा चैप्टर 1 वर्ल्डवाइड कलेक्शन

    3. मंडे टेस्ट में पास या फेल हुई ऋषभ शेट्टी की फिल्म?

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। कांतारा चैप्टर 1 का इंतजार दर्शक बेसब्री से कर रहे थे और यह इंतजार सफल भी रहा क्योंकि ऋषभ शेट्टी दर्शकों की उम्मीदों पर पूरी तरह खरे उतरे हैं। इसीलिए दर्शक फिल्म की रिलीज के दिन से ही थिएटर की ओर खींचे चले आ रहे हैं। कांतारा चैप्टर 1 ने दो हफ्ते पूरे होने से पहले ही 400 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। आइए जानते हैं फिल्म का 12 वें दिन का कलेक्शन।

    कांतारा चैप्टर 1 कलेक्शन डे 12

    सैकनिल्क के मुताबिक, ऋषभ शेट्टी की कांतारा चैप्टर 1 ने पहले दिन 61.85 करोड़ रुपये के साथ ओपनिंग की थी और दो दिन के कलेक्शन के साथ ही 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा छू लिया था। दूसरे वीकेंड पर फिल्म ने इंडिया नेट कलेक्शन में 400 करोड़ का आंकड़ा पार करके इतिहास रच दिया। अब 12 वें दिन का कलेक्शन सामने आ गया है और आपको बता दें कि सोमवार को फिल्म के कलेक्शन में गिरावट दर्ज की गई है। फिल्म ने अब तक 8.81 करोड़ कमाए हैं, इसके साथ ही फिल्म का कलेक्शन 447.21 करोड़ रुपये हो गया है जो जल्द ही 450 करोड़ के पार जा सकता है।

    rishab shetty (6)

    यह भी पढ़ें- Kantara vs Kantara Chapter 1: जमीन-आसमान का अंतर! पहली कांतारा की तुलना में कितने मुनाफे में नई फिल्म?

    कांतारा चैप्टर 1 वर्ल्डवाइड कलेक्शन

    वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो कांतारा चैप्टर 1 ने दुनियाभर में 600 करोड़ का आंकड़ा छू लिया है। अब तक इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन 614.30 करोड़ हो गया है। बता दें यह 11 दिन का कलेक्शन है 12 वें दिन के वर्ल्डवाइड कलेक्शन के आंकड़े आना अभी बाकी है।

    कांतारा चैप्टर 1 साल 2022 में रिलीज हुई कांतारा की प्रीक्वल है। ऋषभ शेट्टी की कांतारा ने 2022 में 400 करोड़ रुपये कमाकर इतिहास रच दिया था और अब कांतारा चैप्टर 1 कमाई के नए रिकॉर्ड्स बना रही है। इस फिल्म में पहली फिल्म से हजारों साल पहले की कहानी दिखाई गई है। इसमें ऋषभ शेट्टी ने लीड रोल प्ले किया है इसके साथ ही वे फिल्म के डायरेक्टर और राइटर भी हैं। फिल्म दशहरे के अवसर पर 2 अक्टूबर को थिएटर्स में रिलीज हुई है। दीवाली चक कोई बड़ी रिलीज कांतारा चैप्टर 1 के सामने नहीं है इसीलिए फिल्म के कमाई का रास्ता एकदम साफ है। देखना दिलचस्प होगा कि कांतारा चैप्टर 1 थामा की रिलीज से पहले कितने करोड़ और जुटा पाती है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Kantara में ऋषभ शेट्टी की बुलंद आवाज बना ये वॉइस आर्टिस्ट, KGF में रॉकी भाई को भी कर चुका है डब