Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Kantara 1 Box Office: छोटी दीवाली पर 'कांतारा चैप्टर 1' का बड़ा धमाका, संडे को बदला कमाई का पूरा गणित

    Updated: Sun, 19 Oct 2025 07:18 PM (IST)

    Kantara Chapter 1 Collection Day 18: साउथ सुपरस्टार ऋषभ शेट्टी की कांतारा चैप्टर 1 रिलीज के तीसरे सप्ताह पूरा करने की कगार पर खड़ी है। फिल्म ने अब तक ...और पढ़ें

    कांतारा चैप्टर 1 कलेक्शन रिपोर्ट (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    कांतारा चैप्टर 1 कलेक्शन रिपोर्ट (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    HighLights

    1. बॉक्स ऑफिस कायम है कि कांतारा चैप्टर 1 का राज।

    2. छोटी दीवाली पर कमाई में आया शानदार उछाल।

    3. 18वें दिन कांतारा 1 ने कर डाला इतने करोड़ का कलेक्शन।

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Kantara Chapter 1 Collection Day 18: कन्नड़ फिल्म कांतारा चैप्टर 1 मौजूदा समय में सिनेमाघरों से लेकर बॉक्स ऑफिस तक अपनी धाक जमाए हुए है। जल्द ही साउथ सिनेमा के सुपरस्टार ऋषभ शेट्टी (Rishab Shetty) की ये मूवी रिलीज का तीसरा सप्ताह पूरा कर लेगी, लेकिन फिलहाल इसकी कमाई पर कोई भी ब्रेक लगता हुआ नजर नहीं आ रहा है। 

    छोटी दीवाली के मौके पर कांतारा चैप्टर 1 के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (Kantara 1 Diwali Collection) में जबरदस्त उछाल देखने को मिला है, जिसके आंकड़ों ने हर किसी को चौंका कर रख दिया है। आइए जानते हैं कि रविवार को मूवी का कलेक्शन कितना रहा है। 

    18वें दिन कांतारा चैप्टर 1 का कलेक्शन

    देशभर में छोटी दीवाली का जश्न मनाया जा रहा है और दूसरी तरफ थिएटर्स में कांतारा चैप्टर 1 अपनी बेहतरीन कहानी के दम पर ऑडियंस का भरपूर मनोरंजन कर रही है। वीकेंड और फेस्टिव सीजन का फायदा उठाते हुए इस फिल्म ने कमाई के मामले में एक बार फिर से कमाल करके दिखाया है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार रिलीज के 18वें दिन ऋषभ शेट्टी की इस माइथोलॉजिकल मूवी करीब 15 करोड़ का कारोबार कर लिया है, जो ये बताने के लिए काफी है अभी भी कांतारा 1 को लेकर फैंस में क्रेज काफी हाई है। 

    kanatara1

    यह भी पढ़ें- Kantara Chapter 1 Worldwide Box Office: 'छावा' के पीछे हाथ धोकर पड़ी कांतारा, 'गदर 2' का पहले ही निकला दम

    शनिवार की तुलना में रविवार की कमाई काफी अधिक रही है, क्योंकि बीते दिन कांतारा चैप्टर 1 घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 12.50 करोड़ का कारोबार किया था, जबकि संडे को ये आंकड़ा बढ़कर 15 करोड़ के पास पहुंच गया है। इस तरह से कांतारा के प्रीक्वल ने दीवाली में धमाल मचा दिया है। 

    खबरें और भी

    kantaracollection

    मालूम हो कि बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार प्रदर्शन के दम पर कांतारा चैप्टर 1 ने कई मूवीज को पीछे छोड़ दिया है, जिनमें साउथ सिनेमा के अलावा बॉलीवुड की कई बड़ी-बड़ी मूवीज के नाम शामिल हैं। 

    कांतारा चैप्टर 1 का टोटल कलेक्शन

    रविवार को कांतारा चैप्टर 1 की धुआंधार कमाई के दम पर टोटल बिजनेस में काफी इजाफा देखने को मिला है। 18वें दिन के आंकड़ों को जोड़ दिया जाए तो अब तक इस मूवी का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 522 करोड़ के करीब पहुंच गया है। आने वाले दिनों में ये आंकड़ा और भी बढ़ सकता है।

    यह भी पढ़ें- 'Kantara Chapter 1' की सफलता के बाद विश्व के सबसे पुराने मंदिर पहुंचे Rishabh Shetty, बिहार में स्थित है मंदिर