Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 01, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Karate Kid Legends Collection: पापा अजय देवगन पर भारी पड़े युग, शनिवार को डेब्यू फिल्म ने रेड 2 को पछाड़ा

    Updated: Sun, 01 Jun 2025 11:53 AM (GMT+05:30)

    Karate Kid Legends Box Office Collection Day 2 लेटेस्ट मूवी कराटे किड लेजेंड्स में अजय देवगन के बेटे युग देवगन का भी अहम रोल है। रेड और भूल चूक माफ के ...और पढ़ें

    कराटे किड का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    कराटे किड का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. 30 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई कराटे किड लेजेंड्स
    2. कराटे किड फ्रेंचाइजी की छठी फिल्म है कराटे किड लेजेंड्स
    3. अजय देवगन के बेटे युग देवगन ने कराटे किड में किया है काम

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हॉलीवुड की मशहूर मार्शल आर्ट्स फ्रेंचाइजी कराटे किड की नई कड़ी इस वक्त दुनियाभर के सिनेमाघरों में धमाल मचा रही है। फिल्म का क्रेज भारत में भी कम देखने को नहीं मिल रहा है। इस फिल्म ने दो दिन के अंदर अच्छा-खासा कारोबार कर लिया है। दिलचस्प बात है कि इस फिल्म से अजय देवगन (Ajay Devgn) के बेटे युग देवगन (Yug Devgan) ने डेब्यू किया है।

    जैकी चैन स्टारर फिल्म कराटे किड लेजेंड्स में अजय देवगन के बेटे युग ने बतौर अभिनेता नहीं बल्कि डबिंग आर्टिस्ट बनकर डेब्यू किया है। इस फिल्म के हिंदी वर्जन में युग बेन वांग के कैरेक्टर की आवाज बने हैं, वहीं अजय देवगन भी डबिंग आर्टिस्ट के रूप में जैकी चैन की आवाज बने हैं। दोनों पिता-बेटे ने कराटे किड में अपनी अहम भूमिका से दर्शकों का दिल चुरा लिया है जिसका सबूत फिल्म का कलेक्शन साफ-साफ दे रहा है।

    कराटे किड लेजेंड्स का कलेक्शन

    भारतीय फिल्मों के बीच किसी हॉलीवुड मूवीज का चलना अपने आप में बड़ी बात होती है। कुछ चुनिंदा हॉलीवुड मूवीज को छोड़ कई विदेशी फिल्में करोड़ों में कमाई कर पाने में भी असफल होती हैं, लेकिन कराटे किड लेजेंड्स के साथ ऐसा नहीं है। इस फिल्म ने पहले दिन तो अच्छी ओपनिंग की ही, शनिवार को भी धमाकेदार कलेक्शन किया है।

    यह भी पढ़ें- Karate Kid Legends Collection: अजय देवगन के बेटे युग की डेब्यू फिल्म कराटे किड लेजेंड्स ने पहले दिन कितना कमाया?

    View this post on Instagram

    A post shared by Sony Pictures IN (@sonypicturesin)

    सैकनिल्क के मुताबिक, कराटे किड लेजेंड्स ने दूसरे दिन भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 2.06 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है। जबकि पहले दिन फिल्म का कलेक्शन 1.6 करोड़ रुपये था। दो दिनों में फिल्म का कारोबार 3.66 करोड़ रुपये पहुंच गया है। इस फिल्म ने पहले दिन इंग्लिश भाषा में 65 लाख रुपये का बिजनेस किया था, जबकि हिंदी में भी आंकड़ा इतना ही था। हिंदी-इंग्लिश के अलावा यह फिल्म तमिल और तेलुगु भाषा में भी भारत में रिलीज की गई।

    खबरें और भी

    रेड 2 को छोड़ा पीछे

    पिछले एक महीने से बॉक्स ऑफिस पर राज कर रही अजय देवगन स्टारर फिल्म रेड 2 का जादू अब फीका पड़ रहा है। पिछले हफ्ते की तुलना में फिल्म ने इस हफ्ते के वीकेंड में कम कलेक्शन किया है। शनिवार को कराटे किड लेजेंड्स के साथ टक्कर में अजय देवगन की मूवी ने 1.15 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था। इस फिल्म का अब तक का कलेक्शन 167 करोड़ रुपये के करीब पहुंच गया है।

    यह भी पढ़ें- Raid 2 Collection Day 31: वीकेंड पर पकड़ी रेड 2 ने रफ्तार! 31वें दिन की कमाई देख खुद हैरान हो जाएंगे अजय देवगन