Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 31, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Raid 2 Collection Day 31: वीकेंड पर पकड़ी रेड 2 ने रफ्तार! 31वें दिन की कमाई देख खुद हैरान हो जाएंगे अजय देवगन

    Updated: Sat, 31 May 2025 08:29 PM (IST)

    बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन फिल्मों में अपने दमदार किरदारों के लिए जाने जाते हैं। इन दिनों एक्टर हालिया रिलीज रेड 2 को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। बॉक्स ...और पढ़ें

    रेड 2 फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (Photo Credit- Instagram)
    रेड 2 फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (Photo Credit- Instagram)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन दमदार एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं। एक्शन से लेकर कॉमेडी तक के तमाम रोल्स को वह बखूबी निभाना जानते हैं। बी टाउन में उनकी फ्रेंचाइजी फिल्मों का इंतजार सिनेमा लवर्स बेसब्री से करते हैं। इन दिनों एक्टर रेड की सीक्वल फिल्म रेड 2 को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। फिल्म कमाई के मामले में इस साल की सबसे ज्यादा कलेक्शन करने वाली लिस्टों में शामिल हो चुकी है। सवाल खड़ा होता है कि 31वें दिन फिल्म ने कितना कलेक्शन किया है।

    1 मई को अजय देवगन ने अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म रेड 2 के साथ सिनेमाघरों में दस्तक दी। इससे पहले वह आजाद में नजर आए थे, जिससे राशा थडानी और अमन देवगन ने डेब्यू किया था। हालांकि, यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉब साबित हुई, लेकिन ओटीटी पर इसे दर्शकों का प्यार मिला। खैर, उनकी हालिया रिलीज फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाई के तमाम रिकॉर्ड तोड़ रही है। अंग्रेजी फिल्मों को छोड़कर बॉलीवुड की कोई मूवी रेड 2 की रफ्तार कम नहीं कर पा रही है।

    रेड 2 के 31वें दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

    अजय देवगन की रेड 2 ने ओपनिंग डे पर 19.25 करोड़ का नेट कलेक्शन भारत में किया, जो इस साल रिलीज हुई काफी फिल्मों के मुकाबले में ज्यादा है। इसके नाम बेहद जल्द 100 करोड़ क्लब में शामिल होने का रिकॉर्ड भी है। पहले सप्ताह में मूवी ने 95.75 करोड़ की कमाई की। इसके बाद दूसरे सप्ताह में फिल्म ने 40.6 करोड़ कमाए। वहीं, तीसरे हफ्ते में फिल्म की कमाई का आंकड़ा 20.5 करोड़ तक पहुंच गया। चौथे सप्ताह में रफ्तार थोड़ी धीमी रही, लेकिन फिल्म ने फिर भी 8.25 करोड़ की कमाई की।

    ये भी पढ़ें- Raid 2 Collection Day 30: बॉक्स ऑफिस पर अजय देवगन का आखिरी दांव, 30वें दिन ‘रेड 2’ ने की इतनी कमाई

    अजय देवगन स्टारर फिल्म पांचवे सप्ताह में प्रवेश कर चुकी है। 30वें दिन फिल्म ने महज 60 लाख की कमाई की थी, लेकिन वीकेंड शुरू होते ही फिल्म की कमाई का ग्राफ ऊपर की ओर जाने लगा है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, खबर लिखे जाने तक अजय देवगन की फिल्म ने 31वें दिन यानी शनिवार को 64 लाख की कमाई कर ली है। संभावना है कि इस आंकड़े में सुबह तक बदलाव हो सकता है।

    खबरें और भी

    कुल कितनी हुई रेड 2 फिल्म की कमाई

    अजय देवगन की फिल्म देश ही नहीं, विदेशों में भी अच्छा कर रही है। भारत में फिल्म ने एक महीना पूरा करने केसाथ ही, 166.34 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। बता दें कि यह कमाई का आंकड़ा इस साल की कुछ फ्लॉप फिल्मों के हिसाब से काफी ज्यादा है।

    ये भी पढ़ें- Raid 2 Collection Day 29: चौथे हफ्ते में निकली रेड 2 की हवा, हाउसफुल 5 के आने से पहले हुई पस्त