Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Karuppu Box Office Collection Day 18: सूर्या के करियर की नंबर-1 फिल्म बनी करप्पू, मंडे को नहीं थमी कमाई

    Updated: Mon, 01 Jun 2026 08:06 PM (IST)

    साउथ सुपरस्टार सूर्या की लेटेस्ट फिल्म करप्पू कमाई के मामले में उम्दा प्रदर्शन करती हुई नजर आ रही है। ...और पढ़ें

    करप्पू कलेक्शन रिपोर्ट (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    करप्पू कलेक्शन रिपोर्ट (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    HighLights

    1. बॉक्स ऑफिस पर करप्पू का कब्जा

    2. 18वें दिन फिल्म ने कितनी कमाई

    3. सूर्या की एक्शन थ्रिलर है करप्पू 

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बीते समय में देखा जाए तो साउथ फिल्म अभिनेता सूर्या की फिल्में कुछ खास कमाल नहीं दिखा पा रही थीं। लेकिन फिलहाल करप्पू के जरिए सूर्या ने वापसी कर ली है। कमर्शियल तौर पर करप्पू बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कमाल कर रही है। 

    रिलीज के 18वें दिन भी करप्पू की कमाई पर ब्रेक लगता हुआ नजर नहीं आ रहा है। ऐसे में आइए जानते हैं कि तीसरे सोमवार को ये साउथ मूवी बॉक्स ऑफिस पर कितना कारोबार करने में सफल हुई है। 

    करप्पू की 18वें दिन की कमाई

    तीसरे रविवार को सूर्या की करप्पू ने बॉक्स ऑफिस पर बड़ा कमबैक करते हुई कमाल दिखाया था। माना जा रहा था की वीकेंड के बाद इस मूवी की कमाई में कटौती देखने को मिलेगी। तीसरे सोमवार को बेशक फिल्म के कलेक्शन में गिरावट आई है, लेकिन इतनी नहीं जिसकी आलोचना की जाए।

    यह भी पढ़ें- Karuppu Box Office Collection Day 15: बॉक्स ऑफिस पर सूर्या की करप्पू की आंधी, शुक्रवार को हुई नोटों की बारिश

    karuppu box office

    सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार सूर्या की करप्पू रिलीज के 18वें दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 2.50 करोड़ का कारोबार करने में सफल रही है, इसके साथ ही इस मूवी का नेट कलेक्शन 185 करोड़ के पार पहुंच गया है और जल्द ही ये मूवी 200 करोड़ का आंकड़ा छूती हुई नजर आएगी। 

    karuppu box office day 3 (1)

    फिल्म करप्पू में सूर्या की जोड़ी साउथ की लेडी सुपरस्टार तृषा कृष्णन साथ बनी। इससे पहले तृषा साउथ सुपरस्टार विजय थलापति और अजित कुमार के करियर की सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्मों को हिस्सा बनी हैं। अब यही लेडी लक वह सूर्या की करप्पू के लिए भी लेकर आई हैं। फिल्म में इन दोनों की जोड़ी पर फैंस ने काफी पसंद किया है, जिसकी वजह से करप्पू कमर्शियल तौर पर भी सक्सेसफुल रही है।। 

    खबरें और भी

    सूर्या के करियर की नंबर-1 

    बॉक्स ऑफिस पर 185 करोड़ का कलेक्शन करने के साथ ही करप्पू अब सूर्या के एक्टिंग करियर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म गई है। इससे पहले ये रिकॉर्ड अभिनेता की सुपरहिट फिल्म सिंघम 2 के नाम था, जिसने 120 करोड़ से ज्यादा का कारोबार किया था। इतना ही नहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में भी करप्पू 300 करोड़ के आंकड़े को भी पार कर चुकी है।

    यह भी पढ़ें- 15 दिन में Karuppu की कमाई 300 करोड़ के पार, गदगद Suriya ने म्यूजिक कंपोजर-सिनेमैटोग्राफर को गिफ्ट कर दी कार