Karuppu Box Office Collection Day 14: बुलेट ट्रेन बनी सूर्या की करप्पू, 14वें दिन भी नहीं थमी कमाई की रफ्तार
सूर्या की फिल्म करप्पू के14वें दिन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के मामले में अच्छा प्रदर्शन किया है, जिसके आंकड़े जानकर आपको भी हैरानी होगी। ...और पढ़ें

करप्पू कलेक्शन रिपोर्ट (फोटो क्रेडिट- एक्स)
HighLights
बॉक्स ऑफिस पर करप्पू का कब्जा
14वें दिन फिल्म ने की शानदार कमाई
सूर्या की एक्शन थ्रिलर है करप्पू
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। साउथ सिनेमा के सुपरस्टार सूर्या की लेटेस्ट फिल्म करप्पू ने सही मायनों में जनता का दिल जीत लिया है। अपनी शानदार कहानी के दम पर करप्पू अब भी सिनेमाघरों में दर्शकों को खींच रही है और उनकी पहली पसंद बनी हुई है। इस वजह से घरेलू बॉक्स ऑफिस पर करप्पू ने कमाई के मामले में अपनी छाप छोड़ी है।
रिलीज के 14वें दिन करप्पू ने बेहतरीन कलेक्शन के सिलसिले को बरकरार रखा है। इसका अंदाजा आप फिल्म के दूसरे बुधवार के कलेक्शन के जरिए आसानी से लगा सकते हैं।
14वें दिन करप्पू की बंपर कमाई
साउथ सिनेमा के मशहूर निर्देशक आरजे बालाजी के निर्देशन में बनी करप्पू को बीते 14 मई को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया। तब से लेकर अब तक करप्पू कमाई के मामले में बॉक्स ऑफिस पर अपना दबदबा कायम किए हुए हैं। रिलीज के 14वें दिन भी सूर्या की करप्पू ने कमाल करके दिखाया है और एक बार फिर से वर्किंग डे में मोटी रकम कमा ली है। जिसकी जानकार सैकनिल्क की रिपोर्ट में देखने को मिलती है।

यह भी पढ़ें- Rajinikanth ने किया सूर्या की Karuppu का रिव्यू, डायरेक्टर को कॉल कर कही ये बात
सैकनिल्क के अनुसार रिलीज के दूसरे बुधवार को करप्पू ने बॉक्स ऑफिस पर करीब 3.50 करोड़ का कारोबार किया है, जोकि नॉन हॉलिडे के हिसाब से कमाई का एक अच्छा आंकड़ा माना जा रहा है। इसके साथ ही अब भारत में करप्पू का टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 170 करोड़ के करीब पहुंच गया है, जिसकी बदौलत ये मूवी हिट हो गई है।
-1779977024267.jpg)
आपको बता दें कि सूर्या की करप्पू को सिर्फ दो ही भाषाओं में सिनेमाघरों में रिलीज किया गया है,जोकि तमिल और तेलुगु हैं। अगर ये फिल्म हिंदी बेल्ट में भी रिलीज होती तो रिकॉर्डतोड़ कमाई करती हुई नजर आ सकती थी।
खबरें और भी
इस बॉलीवुड फिल्म के लिए बनी काल
दरअसल सूर्या की करप्पू की रिलीज के अगले दिन बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना की नई फिल्म पति पत्नी और वो दो को थिएटर्स में रिलीज किया गया। लेकिन ये हिंदी फिल्म बॉक्स ऑफिस क्लैश में करप्पू का सामना नहीं कर पाई और अब तक महज 36 करोड़ का कलेक्शन करके पीछे रह गई। इस तरह से करप्पू पति पत्नी और वो दो के लिए काल बन गई।