Karuppu Box Office Collection Day 10: सूर्या की करप्पू की हुई बल्ले-बल्ले, 10वें दिन बदले कमाई के समीकरण
सूर्या और तृषा कृष्णन की फिल्म करप्पू बॉक्स ऑफिस पर अपनी धाक जमाए हुए है। ...और पढ़ें
-1779638829827_m.webp)
करप्पू कलेक्शन रिपोर्ट (फोटो क्रेडिट- एक्स)
HighLights
बॉक्स ऑफिस पर करप्पू का कब्जा
10वें दिन फिल्म ने कितनी कमाई
सूर्या की एक्शन थ्रिलर है करप्पू
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। साउथ के अभिनेता सूर्या की फिल्म करप्पू सिनेमाघरों में ऑडियंस की भरपूर मनोरंजन कर रही है। अपनी बेहतरीन कहानी के दम पर ने सबका दिल जीत लिया है। इतना ही नहीं कमर्शियल तौर पर भी करप्पू ने अपनी धाक जमाई है और बॉक्स ऑफिस पर बीते दिनों में शानदार प्रदर्शन करके दिखाया है, जिसका सिलसिला रिलीज के 10वें दिन भी जारी रही है।
इस बीच हम आपको करप्पू के 10वें दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के बारे में बताने जा रहे, जिसके आंकड़े जानकर आपको भी हैरानी होगी।
करप्पू के 10वें दिन की कमाई
संडे का दिन करप्पू के लिए दूसरे वीकेंड का आखिरी दिन रहा। वर्किंग डे में बंपर कमाई के सिलसिले को मद्देनजर रखते हुए ये अनुमान पहले ही लगा लिया गया था कि संडे की छुट्टी में ये मूवी धुआंधार कमाई करती हुई नजर आएगी और फिलहाल ऐसा होता हुई भी दिखाई दे रहा है। दूसरे वीकेंड में अपने धमाकेदार कलेक्शन की परफॉर्मेंस को करप्पू ने रविवार को भी जारी रखा है और मोटे नोट छापे हैं।
यह भी पढ़ें- सिर्फ विजय ही नहीं, इन दो सुपरस्टार्स के लिए भी लकी बनीं Trisha Krishnan, एक्ट्रेस ने किया रिएक्ट
-1779638977759.jpg)
सैकनिल्क की रिपोर्ट की मानें तो रिलीज के 10वें दिन करप्पू ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 13 करोड़ से ज्यादा का कारोबार किया है, जो पिछले दिनों की तुलना में काफी अधिक है। सिर्फ इतना ही नहीं दूसरे शनिवार की कमाई से तुलना की जाए तो उस मामले में भी सूर्या की करप्पू रविवार को आगे रही है।

इसके साथ ही अब गौर किया जाए करप्पू के टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की तरफ तो वह 150 करोड़ के करीब पहुंच गया है। कमाल की बात ये है कि अभी इस मूवी को सिर्फ दो ही भाषाओं में सिनेमाघरों में रिलीज किया गया है,जोकि तमिल और तेलुगु हैं। अब जरा सोचिए अगर ये मूवी पैन इंडिया रिलीज होती तो इसका कलेक्शन 10 दिन के भीतर कहां पहुंचता।
खबरें और भी
तृषा संग जमी सूर्या की जोड़ी
फिल्म करप्पू में सूर्या साउथ की लेडी सुपरस्टार तृषा कृष्णन संग नजर आएं। इन दोनों की जोड़ी पर फैंस ने बेशुमार प्यार लुटाया है, जिसकी वजह से करप्पू को लेकर ऑडियंस में जबरदस्त क्रेज नजर आ रहा है। तृषा ने अपनी फिल्म की कमर्शियल सक्सेस पर हाल ही में सोशल मीडिया पर खुशी भी जाहिर की है।