Karuppu Collection Day 4: सोमवार को सुपरफास्ट एक्सप्रेस बनी करप्पू, वर्किंग डे में नहीं थमा बंपर कलेक्शन
Karuppu Box Office: साउथ फिल्म कलाकार सूर्या की लेटेस्ट फिल्म करप्पू फिलहाल बंपर कमाई करती हुई नजर आ रही है। ...और पढ़ें

करप्पू कलेक्शन अपडेट (फोटो क्रेडिट- एक्स)
HighLights
बॉक्स ऑफिस पर करप्पू ने किया कमाल
चौथे दिन भी जारी रहा बंपर कलेक्शन
अब तक कर चुकी है इतना कारोबार
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बीते शुक्रवार को साउथ सिनेमा की तरफ से फिल्म करप्पू का सिनेमाघरों में रिलीज किया गया। सूर्या स्टारर इस फिल्म को लेकर फैंस में जबरदस्त क्रेज नजर आ रहा है और थिएटर्स में इसे देखने के लिए भारी तादाद में दर्शक पहुंच रहे हैं।
ओपनिंग वीकेंड तक 70 करोड़ से ज्यादा का कारोबार करने वालीं करप्पू ने सोमवार को भी बंपर कमाई का सिलसिला बरकरार रखा है और धमाकेदार कारोबार करके दिखाया है। ऐसे में आइए जानते हैं कि रिलीज के चौथे दिन इस मूवी का बिजनेस कितना रहा है।
बॉक्स ऑफिस पर करप्पू का दबदबा
बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना की फिल्म पति पत्नी और वो दो के साथ करप्पू का भी थिएटर्स में रिलीज किया गया। साउथ की ये फिल्म हिंदी सिनेमा की लेटेस्ट रिलीज पर भारी पड़ गई है और कमाई के मामले में आगे निकल गई है। ओपनिंग वीकेंड तक आयुष्मान की पति पत्नी और वो दो ने करीब 15 करोड़ से अधिक की कमाई की है, जबकि करप्पू 70 करोड़ से ज्यादा कमाने सफल रही।
-1779114243728.jpg)
सोमवार को भी करप्पू ने कमाल की कमाई करती हुई नजर आई है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार रिलीज के चौथे दिन सूर्या की करप्पू ने करीब 9 करोड़ का कलेक्शन किया है, जो वर्किंग डे के लिहाज से काफी अधिक और शानदार आंकड़ा माना जा रहा है। इसके साथ ही अब करप्पू का नेट बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 80 करोड़ के करीब पहुंच गया है।
खबरें और भी

जिस रफ्तार से फिलहाल करप्पू बॉक्स ऑफिस पर कमाई करती हुई नजर आ रही है, उससे ये साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि ये फिल्म पहले वीक में ही 100 करोड़ का आंकड़ा छू सकती है। इतना ही नहीं सूर्या के करियर की ये एक हिट फिल्म बनने की प्रबल दावेदार भी बन गई है।
वर्ल्डवाइड भी करप्पू का कमाल
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सूर्या की करप्पू का बजट 130 करोड़ से ज्यादा का बताया जा रहा है और मूवी ने ग्लोबली अब तक 130 करोड़ से अधिक का कारोबार भी कर लिया है, जो ये बताने के लिए काफी है कि करप्पू ने सही मायनों में कमर्शियल तौर पर अपार सफलता हासिल कर ली है।