Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 18, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan: क्या भाईजान तोड़ पाएंगे 'पठान' का रिकॉर्ड? यह हैं सलमान के TOP 10 ओपनिंग कलेक्शंस

    By Manoj VashisthEdited By: Manoj Vashisth
    Updated: Tue, 18 Apr 2023 05:30 PM (IST)

    Salman Khan Top 10 Opening Day Collections सलमान खान बॉक्स ऑफिस के भरोसेमंद सितारों में गिने जाते हैं। खासकर ईद के मौके पर सलमान का जलवा कुछ अलग ही स् ...और पढ़ें

    Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Box Office Report. Photo- Instagram
    Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Box Office Report. Photo- Instagram

    नई दिल्ली, जेएनएन। सलमान खान की फिल्म उनके फैंस के लिए किसी जश्न से कम नहीं होता। खासकर तब, जब फिल्म की रिलीज ईद के त्योहार के आसपास हो। सलमान की फिल्मों के बॉक्स ऑफिस कलेक्शंस उठाकर देखें तो उन्हें चाहने वालों ने ईदी भी खूब दी है।

    मगर, कोरोना वायरस पैनडेमिक के बाद से सिनेमाघरों में लगने वाली फिल्मों के कारोबार पर काफी असर पड़ा है। 2022 में बड़ी-बड़ी हिंदी फिल्मों को जिस तरह मुंह की खानी पड़ी, उससे निश्चितता बढ़ गयी है।

    इस साल भी पठान और तू झूठी मैं मक्कार को छोड़कर बड़े सितारों की किसी फिल्म ने अच्छा कारोबार नहीं किया। इसीलिए, अब फैंस और ट्रेड की निगाहें सलमान खान पर टिकी हैं, जिनकी किसी का भाई किसी की जान 21 अप्रैल को रिलीज हो रही है।

    पठान के बाद साल की दूसरी मोस्ट अवेटेड फिल्म

    पठान के बाद यह साल 2023 की दूसरी बहुप्रतीक्षित फिल्म है। 25 जनवरी को रिलीज हुई पठान ने जो पैमाना सेट कर दिया है, अब हर सुपरस्टार की मेगाबजट फिल्म को इसी कसौटी पर कसा जाएगा। पठान ने 57 करोड़ की शानदार ओपनिंग ली थी, जो बड़ी हिंदी फिल्मों के लिए अब एक नजीर बन चुकी है। 

    अब सलमान खान के स्टारडम, फैंस की तादाद और बॉक्स ऑफस के हालात को देखते हुए किसी का भाई किसी का जान से बड़ी ओपनिंग की उम्मीद की जा रही है। फिल्म की एडवांस बुकिंग मंगलवार से पूरे जोरशोर से शुरू हो गयी हैं। ओपनिंग डे की कमाई एडवांस बुकिंग पर काफी हद तक निर्भर करेगी। 

    खबरें और भी

    सलमान खान की सबसे बड़ी ओपनिंग 'भारत'

    किसी का भाई किसी की जान पहले दिन कितनी कमाई कर सकती है, इसका पता कुछ वक्त बाद चलेगा, मगर तब सलमान की 10 बेस्ट ओपनिंग्स पर नजर डाल लेते हैं। गौर करने वाली बात यह है कि सलमान की जिन फिल्मों ने टॉप 10 कलेक्शंस में जगह बनायी है, वो 2011 से 2019 के बीच रिलीज हुई हैं।

    1. सलमान खान की सबसे बड़ी ओपनिंग लेने वाली फिल्म भारत है, जिसने पहले दिन 42.30 करोड़ का नेट कलेक्शन किया था। यह फिल्म 5 जून, 2019 को रिलीज हुई थी। 
    2. 12 नवम्बर, 2015 को रिलीज हुई प्रेम रतन धन पायो ने 40.35 करोड़ की ओपनिंग ली थी और दूसरे स्थान पर है।
    3. 6 नवम्बर, 2016 को रिलीज हुई सुल्तान 36.54 करोड़ के साथ तीसरे स्थान पर है। 
    4. टाइगर जिंदा है 34.10 करोड़ के साथ चौथे स्थान पर है। यह फिल्म 22 दिसम्बर, 2017 को रिलीज हुई थी।
    5. एक था टाइगर 15 अगस्त, 2012 को आयी थी और 32.93 करोड़ के साथ पांचवें स्थान पर है।
    6. 15 जून, 2018 को रिलीज हुई रेस 3, 28.50 करोड़ के साथ छठे स्थान पर है।
    7. सातवें स्थान पर बजरंगी भाईजान है, जिसने 27.25 करोड़ की ओपनिंग ली थी। फिल्म 17 जुलाई, 2015 को रिलीज हुई थी।
    8. किक 26.40 करोड़ के साथ आठवें स्थान पर है। यह फिल्म 25 जुलाई, 2014 को रिलीज हुई थी। 
    9. नौवें स्थान पर दबंग 3 है, जिसने 24.50 करोड़ का नेट कलेक्शन पहले दिन किया था। फिल्म 20 दिसम्बर, 2019 को रिलीज हुई थी।
    10. टॉप 10 ओपनिंग कलेक्शंस में बॉडीगार्ड 21.60 करोड़ के साथ दसवें स्थान पर है। यह फिल्म 31 अगस्त, 2011 को रिलीज हुई थी। 

    किसी का भाई किसी की जान पिछले कुछ सालों में सलमान की सबसे अहम रिलीज बन गयी है। फरहाद सामजी ने फिल्म का निर्देशन किया है। वहीं, पूजा हेगड़े फीमेल लीड हैं। ये दोनों ही पहली बार सलमान के साथ काम कर रहे हैं। किसी का भाई किसी की जान पैन इंडिया फिल्म है, जिसमें वेंकटेश और जगपति बाबू ने भी अहम किरदार निभाये हैं। राम चरण ने फिल्म के गाने में कैमियो किया है।