Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 29, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    L2 Empuraan Collection Day 3: ‘सिकंदर’ के लिए चुनौती बनी ‘एम्पुरान’, तीसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर छापे करारे नोट

    Updated: Sat, 29 Mar 2025 10:13 PM (IST)

    लूसिफर का दूसरा पार्ट एल 2 एम्पुरान आ चुका है। मोहनलाल स्टारर फिल्म को पहले दिन ही बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। इस बीच फिल्म की तीसरे दिन की ...और पढ़ें

    एल 2 एम्पुरान ने सिकंदर को दी टक्कर (Photo Credit- Instagram)
    एल 2 एम्पुरान ने सिकंदर को दी टक्कर (Photo Credit- Instagram)

    HighLights

    1. एल 2 एम्पुरान सिनेमाघरों में हुई रिलीज
    2. मोहनलाल की फिल्म ने तीसरे दिन किया इतना कलेक्शन
    3. एल 2 एम्पुरान फिल्म की कास्ट

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। पृथ्वीराज सुकुमारन की मोस्ट अवेटेड मलायलम फिल्म एल 2 एम्पुरान सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म को लेकर जबरदस्त बज देखने को मिला। 27 मार्च को रिलीज के बाद से ही इसे दर्शकों की कमी का सामना नहीं करना पड़ा। ओपनिंग डे पर बेहतरीन कमाई करने के बाद फिल्म ने कई रिकॉर्ड बना दिए। अब लग रहा है कि यह बॉलीवुड फिल्मों को भी टक्कर देने का काम करेगी। आइए पहले मोहनलाल स्टारर फिल्म की तीसरे दिन की कमाई जानते हैं।

    लूसिफर का सीक्वल एल 2 एम्पुरान है। यह एक पॉलिटिकल ड्रामा फिल्म है, जिसकी कहानी मुख्य तौर पर केलर की राजनीति के इर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म की पूरी कास्ट ने तारीफ के लायक काम किया है। मोहनलाल के अलावा फिल्म के डायरेक्टर पृथ्वीराज के किरदार ने भी लोगों का ध्यान खींचा है। इस फिल्म ने विदेशों में भी एडवांस बुकिंग में अच्छा प्रदर्शन किया। वहीं, घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की कमाई का ग्राफ ऊपर की ओर जाता दिख रहा है।

    बॉक्स ऑफिस पर मिली बड़ी ओपनिंग

    एल 2 एम्पुरान को बॉक्स ऑफिस पर अच्छी ओपनिंग मिली। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, मूवी ने पहले दिन 21 करोड़ की कमाई की। मूल मलयालम फिल्म होने के कारण इसी भाषा के दर्शकों का सबसे ज्यादा प्यार मिल रहा है। दूसरे दिन फिल्म की कमाई में थोड़ी गिरावट दर्ज की गई। बॉक्स ऑफिस पर मूवी शुक्रवार को 11.5 करोड़ का कलेक्शन करने में सफल हो पाई। इसके बाद तीसरे दिन की कमाई में थोड़ी बढ़ोतरी देखने को मिली है।

    Photo Credit- Instagram

    ये भी पढ़ें- L2 Empuraan Worldwide Collection: मोहनलाल की फिल्म ने तो मचा दी तबाही, 48 घंटे के अंदर कर ली इतनी तगड़ी कमाई

    फिल्म ने तीसरे दिन की इतनी कमाई

    मोहनलाल स्टारर फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तीसरे दिन 11.59 करोड़ का कलेक्शन किया। बता दें कि यह आंकड़ा खबर लिखे जाने तक का है और इसमें बदलाव की संभावना है। वहीं, कुल मिलाकर तीन दिनों में मूवी ने 44.09 करोड़ का टोटल कलेक्शन किया है।

    खबरें और भी

    Photo Credit- Instagram

    सलमान खान स्टारर सिकंदर 30 मार्च यानी रविवार को रिलीज होगी। ऐसे में लग रहा है कि मूवी को बॉक्स ऑफिस पर मलयालम फिल्म एम्पुरान से टक्कर मिल सकती है। मोहनलाल की फिल्म की मजबूत पकड़ के बीच सिकंदर को रिलीज होने का नुकसान झेलना पड़ सकता है। खैर, इसका सही जवाब तो कल यानी रविवार को ही मिल पाएगा।

    एम्पुरान फिल्म की कास्ट  

    पृथ्वीराज सुकुमारन के निर्देशन में बनी एल 2 एम्पुरान में मोहनलाल, मंजू वारियर, टोविनो थॉमस, अभिमन्यु सिंह, इंद्रजीत सुकुमारन, जेरोम फ्लिन और सूरज वेंजारामूडु भी नजर आए हैं। यह फिल्म 2019 में आई 'लूसिफर' का सीक्वल है, जिसे मेकर्स ने तीन पार्ट में बनाने की योजना बनाई है। अब इसका दूसरा पार्ट यानी एल 2 एम्पुरान सिनेमाघरों में रिलीज हो चुका है।

    ये भी पढ़ें- L2 Empuraan Collection Day 2: ‘छावा’ पर भारी पड़ी ‘एम्पुरान’, फिल्म की कमाई सिकंदर के लिए बन सकती है आफत!