विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Laapataa Ladies Box Office Day 5: बॉक्स ऑफिस पर 'लापता लेडीज' हुई परेशान, पांचवे दिन कम बिजनेस ने बढ़ाई चिंता

Published: Tue, 05 Mar 2024 05:39 PM (IST)

धोबी घाट बनाने वाली किरण राव ने लापता लेडीज का डायरेक्शन किया है। फिल्म को प्रमोट करने में उन्होंने कोई ...और पढ़ें

'लापता लेडीज' बॉक्स ऑफिस पर हुई परेशान, (X Image)
'लापता लेडीज' बॉक्स ऑफिस पर हुई परेशान, (X Image)

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 'लापता लेडीज' के लिए सफर बॉक्स ऑफिस पर आसान नहीं है। फिल्म को रिलीज हुए अभी चंद दिन ही हुए हैं, लेकिन हालात नाजुक बनी हुई है। कम बजट और नई स्टार कास्ट 'लापता लेडीज' को दर्शक नहीं दिला पा रही है, जबकि फिल्म की कहानी को पॉजिटिव रिव्यू मिले थे।

'लापता लेडीज' का बॉक्स ऑफिस पर मुकाबला आर्टिकल 370 और हॉलीवुड फिल्म ड्यून पार्ट से है। ये दोनों फिल्म ठीक- ठाक कमाई कर रही हैं, जबकि 'लापता लेडीज' के लिए राह मुश्किल होती जा रही है।

यह भी पढ़ें- Laapataa Ladies Box Office Day 4: मंडे टेस्ट में छटपटा कर रह गईं 'लापता लेडीज', 4 दिन में ही बिजनेस को लगा झटका

कैसी रही फिल्म की शुरुआत ?

धोबी घाट बनाने वाली किरण राव ने 'लापता लेडीज' का डायरेक्शन किया है। फिल्म को प्रमोट करने में उन्होंने कोई कसर नहीं छोड़ी, लेकिन थिएटर्स तक दर्शक नहीं पहुंच रहे हैं। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, 1 मार्च को रिलीज हुई 'लापता लेडीज' ने बॉक्स ऑफिस पर 75 लाख के साथ शुरुआत की। वहीं, वीकेंड पर बिजनेस में उछाल आया।

पांच दिनों में किया कितना बिजनेस ?

'लापता लेडीज' ने शनिवार को 1.45 करोड़ और रविवार को 1.70 करोड़ कमाए। वहीं, मंडे टेस्ट में फिल्म की हालत थोड़ी खराब हो गई। सोमवार को 'लापता लेडीज' ने 50 लाख कमाए। वहीं, मंगलवार की बात करें, तो शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, फिल्म ने लगभग 24 लाख कमाए। इसके साथ ही 'लापता लेडीज' ने रिलीज के 5 दिनों में घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 4.64 करोड़ का बिजनेस कर लिया है।

यह भी पढ़ें- Dune Part Two Box Office Day 4: बॉक्स ऑफिस पर 'ड्यून 2' ने जमाई जड़े, मंडे टेस्टे में किया करोड़ों का बिजनेस

कैसी है 'लापता लेडीज' की स्टारकास्ट ?

किरण राव के डायरेक्शन में बनी 'लापता लेडीज' का प्रोडक्शन आमिर खान और ज्योति देशपांडे ने किया है। स्टार कास्ट की बात करें , तो फिल्म में रवि किशन, नितांशी गोयल, प्रतिभा रांटा, स्पर्श श्रीवास्तव में शामिल हैं। 'लापता लेडीज', नितांशी, प्रतिभा और स्पर्श की डेब्यू फिल्म है। 

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।