यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Lal Salaam Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर Rajinikanth की 'लाल सलाम' फेल या पास, पहले दिन कमाए इतने नोट
Lal Salaam Box Office Collection Day 1 बीते साल जेलर जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म देने वाले साउथ सुपरस्टार रजनीकांत फिल्म लाल सलाम के जरिए वापसी कर चुके हैं। ...और पढ़ें

HighLights
- रजनीकांत की लाल सलाम सिनेमाघरों में हुई रिलीज
- बॉक्स ऑफिस पर लाल सलमा को कैसी मिली शुरुआत
- सोशल मीडिया पर फिल्म को मिल रहा पॉजिटिव रिस्पॉन्स
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Rajinikanth Lal Salaam Box Office Collection: साउथ सिनेमा के दिग्गज कलाकार रजनीकांत की फिल्मों को लेकर फैंस में जबरदस्त क्रेज देखने को मिलता है। बीते साल जेलर जैसी शानदार मूवी के माध्यम से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करने वाले रजनीकांत अब लाल सलाम फिल्म के जरिए वापसी कर चुके हैं।
इस फिल्म की रिलीज का फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे थे, ऐसे में आज से ये मूवी सिनेमाघरों में रिलीज की जा चुकी है। ऐसे में आइए जानते हैं कि लाल सलाम के पहले दिन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की ताजा जानकारी सामने आ चुकी है।
जानिए लाल सलाम को मिली कितनी ओपनिंग
क्रिकेट स्पोर्ट्स ड्रामा लाल सलाम को ट्रेलर को देखकर फैंस में काफी हाइप बना हुआ था। रिलीज के पहले दिन जिस तरह से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ऑडियंस ने लाल सलाम का रिव्यू किया है, उससे लगा की रजनीकांत की ये मूवी पहले दिन कमाई के मामले में गर्दा उड़ा देगी।

लेकिन फिलहाल कलेक्शन के जो आंकड़े सामने आ रहे हैं, उससे यकीनन तौर पर मेकर्स को झटका लग सकता है। सैकनिल्क ने इस मूवी के पहले दिन की कमाई के अनुमानित आंकड़ों की जानकारी पेश की है। जिसके अनुसार लाल सलाम ओपनिंग डे पर महज 4 करोड़ का बिजनेस करने में सफल रह सकी है।
खबरें और भी
फिल्म का ये कलेक्शन सभी भाषाओं में है, जो सिर्फ पूर्वानुमान है। हालांकि रिलीज के दूसरे दिन लाल सलाम के कारोबार में बड़ा इजाफा देखने को मिल सकता है।
लाल सलाम में क्या है रजनीकांत की भूमिका
फिल्म लाल सलाम की डायरेक्टर कोई और नहीं बल्कि रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या हैं। इस मूवी के जरिए ऐश ने करीब 9 साल बाद डायरेक्शन फील्ड में वापसी की है।
लाल सलाम में रजनीकांत ने मोइद्दीन भाई का एक्सटेंडेड कैमियो रोल अदा किया है। जबकि विष्णु विशाल और विक्रांत ने भी अपनी भूमिकाओं में कमाल दिखाया है। इस मूवी में आपको पूर्व भारतीय क्रिकेटर कपिल देव की झलक भी देखने को मिलेगी।