यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 29, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Leo Box Office Collection Day 10: शनिवार को बुलेट ट्रेन बनी थलपति विजय की 'लियो', कर डाली छप्परफाड़ कमाई
Leo Day 10 Box Office Collection थलपति विजय की फिल्म लियो ने एक हफ्ते के अंदर 300 करोड़ के नजदीक कलेक्शन कर लिया है। दुनियाभर में भी फिल्म परचम लहरा र ...और पढ़ें

HighLights
- थलपति विजय की लियो ने मारी बाजी
- वीकेंड पर छाई विजय की मूवी लियो
- लियो ने शनिवार को की बंपर कमाई
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Vijay Leo Box Office Collection Day 10: एक तरफ जहां बॉलीवुड फिल्मों की दशा ठीक नहीं है, वहीं साउथ की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर परचम लहरा रही हैं। लोकेश कनगराज की एक्शन थ्रिलर 'लियो' (Leo) इस बात का पक्का सबूत है। हाल ही में रिलीज हुई इस फिल्म ने दुनियाभर में बुलेट ट्रेन की स्पीड से कमाई कर रही है। बीच में थोड़ा ब्रेक लगा था, लेकिन वीकेंड पर स्पीड पकड़ ली है।
19 अक्टूबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई तमिल फिल्म 'लियो' ने एक हफ्ते तक बंपर कमाई की। 65 करोड़ के साथ ओपनिंग करने वाली 'लियो' के लिए बुरा वक्त शुरू हुआ सातवें दिन से। मूवी की कमाई में भारी गिरावट दर्ज की गई। शुक्रवार तक ये सिलसिला यूं ही जारी रहा, लेकिन वीकेंड पर एक बार फिर मूवी की कमाई में इजाफा हुआ है।
शनिवार को लियो की हुई बल्ले-बल्ले
वीकेंड पर फिल्मों की कमाई में उछाल की उम्मीद की जाती है और 'लियो' इस उम्मीद पर खरी उतरी है। सैकनिल्क के अर्ली ट्रेड के मुताबिक, थलपति विजय की फिल्म 'लियो' ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर शनिवार को फिल्म ने 14 से 15 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है, जबकि नौंवे दिन यानी शुक्रवार को ये आंकड़ा 7.65 करोड़ था।
यह भी पढ़ें- Leo: थलापति विजय की 'लियो' का कलेक्शन सही या गलत, जानिए ट्विटर पर क्यों ट्रेंड हुआ #Leoscam?
300 करोड़ से इतनी दूर है लियो
थलपति विजय और तृषा कृष्णन की जोड़ी बड़े पर्दे पर कमाल कर रही है। 10 दिनों के अंदर 300 करोड़ के करीब पहुंचना 'लियो' के लिए बड़ी बात है। फिल्म 300 करोड़ के करीब पहुंचने के बहुत नजदीक है। फिल्म ने अब तक 284.9 करोड़ कमा लिए हैं। उम्मीद है कि रविवार को फिल्म 300 करोड़ पार कर ले जाएगी।
खबरें और भी
- दिन 1- 64.8 करोड़
- दिन 2- 34.25 करोड़
- दिन 3- 38.3 करोड़
- दिन 4- 39.8 करोड़
- दिन 5- 34.1 करोड़
- दिन 6- 30.7 करोड़
- दिन 7- 13.4 करोड़
- दिन 8- 8.9 करोड़
- दिन 9- 7.65 करोड़
- दिन 10- 14-15 करोड़ (शुरुआती आंकड़े)
लाइफटाइम कलेक्शन- 284.9 करोड़
बात करें 'लियो' के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की तो मूवी दुनियाभर में भी कमाई के रिकॉर्ड तोड़ रही है। वर्ल्डवाइड फिल्म 500 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाली है। अभी तक मूवी ने 489.15 करोड़ का कारोबार किया है।
यह भी पढ़ें- Leo Collection: 300 करोड़ कमाने में 'लियो' के छूट रहे पसीने, 9वें दिन इतनी रकम जुटा पाई थलापति विजय की फिल्म