Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 05, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Leo Box Office Collection Day 17: नहीं थम रहा 'लियो' का तूफान, वीकेंड पर थलापति विजय की फिल्म ने की बंपर कमाई

    By Rinki TiwariEdited By: Rinki Tiwari
    Updated: Sun, 05 Nov 2023 11:07 AM (IST)

    Leo Box Office Collection Day 17 थलापति विजय की फिल्म लियो बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा रही है। विजय की लियो रजनीकांत की सुपरहिट फिल्म जेलर को पीछे छोड़ने के ...और पढ़ें

    बॉक्स ऑफिस पर विजय की लियो ने मचाया धमाल (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)
    बॉक्स ऑफिस पर विजय की लियो ने मचाया धमाल (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

    HighLights

    1. बॉक्स ऑफिस पर भूकंप लेकर आई लियो
    2. लियो के कहर के आगे 12वीं फेल फिल्म पीछे
    3. रजनीकांत की फिल्म को पछाड़ने वाली है लियो

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Leo Box Office Collection Day 17: थलपति विजय (Thalapathy Vijay) तमिल सिनेमा के सुपरस्टार हैं। विजय का क्रेज दर्शकों के सिर चढ़कर बोलता है। इन दिनों अभिनेता अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म 'लियो' (Leo) को लेकर चर्चा में हैं। बॉक्स ऑफिस पर ये एक्शन फिल्म खूब तहलका मचा रही है। फिल्म ने रजनीकांत को पीछे छोड़ने के बेहद करीब है।

    लोकेश कनगराज के निर्देशन में बनी तमिल थ्रिलर 'लियो' ने 19 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। फिल्म ने 17 दिनों में शानदार कलेक्शन किया है। मूवी 300 करोड़ के पार अब रजनीकांत की 'जेलर' का रिकॉर्ड ब्रेक करने वाली है। दूसरे हफ्ते के वीकडेज में फिल्म की कमाई पर असर पड़ा था, लेकिन एक बार फिर विजय को वीकेंड का फायदा मिला है।

    लियो का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

    थलापति विजय और संजय दत्त स्टारर फिल्म 'लियो' ने चार दिनों में सबसे ज्यादा बिजनेस शनिवार को किया। शुक्रवार को फिल्म ने जहां 2.15 करोड़ का कारोबार किया। वहीं, शनिवार को ये कलेक्शन डबल रहा। सैकनिल्क के अर्ली ट्रेड के मुताबिक, 'लियो' ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन 4 से 5 करोड़ के बीच कमाई की है। मूवी ने अब तक 323 करोड़ का ओवरऑल बिजनेस कर लिया है।

    View this post on Instagram

    A post shared by Vijay (@actorvijay)

    यह भी पढ़ें- Leo Day 15 Box Office Collection: 300 करोड़ के पार 'लियो' की रफ्तार पड़ी धीमी, 15वें दिन छापे बस इतने नोट

    17 दिन में बॉक्स ऑफिस पर कैसा है लियो का हाल?

    'लियो' के साथ 'गणपत', 'टाइगर नागेश्वर राव' और 'भगवंत केसरी' जैसी फिल्में रिलीज हुईं, लेकिन कोई भी इस फिल्म का मुकाबला नहीं कर पाया। 17 दिनों से विजय की मूवी बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा रही है। मूवी ने अब तक कितना कलेक्शन कर लिया है, जानें वीक वाइज बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट...

    खबरें और भी

    • पहला हफ्ता- 264.25 करोड़
    • दूसरा हफ्ता- 53.35 करोड़
    • तीसरा हफ्ता- 6.15 करोड़

    लाइफटाइम कलेक्शन- 323.75 करोड़

    लियो की कास्ट

    लोकेश कनगराज की 'लियो' में थलापति विजय, तृषा कृष्णन और संजय दत्त लीड रोल में हैं। इसके अलावा अर्जुन सरजा, सूर्या, कमल हासन और प्रिया आनंद ने भी अहम भूमिका निभाई है। मूवी में लोकेश और संजय दत्त के एक्शन सींस को काफी सराहा गया है। 

    यह भी पढ़ें- Leo Worldwide Box Office Day 15: बॉक्स ऑफिस पर चला लियो का सिक्का, सिर्फ 15 दिनों में विजय की मूवी ने कमाए इतने करोड़