Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 03, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Leo Worldwide Box Office Day 15: बॉक्स ऑफिस पर चला लियो का सिक्का, सिर्फ 15 दिनों में विजय की मूवी ने कमाए इतने करोड़

    By Tanya AroraEdited By: Tanya Arora
    Updated: Fri, 03 Nov 2023 10:52 AM (GMT+05:30)

    Leo Worldwide Box Office Day 15 थलापति विजय और संजय दत्त स्टारर फिल्म लियो इस वक्त बॉक्स ऑफिस पर दहाड़ रही है। दुनियाभर में फिल्म की रफ्तार बहुत ही तेज ...और पढ़ें

    लियो की दुनियाभर में हुई इतनी कमाई / फोटो- Instagram
    लियो की दुनियाभर में हुई इतनी कमाई / फोटो- Instagram

    HighLights

    1. बॉक्स ऑफिस पर चला लियो का सिक्का
    2. दुनियाभर में दमदार है थलापति विजय- संजय दत्त
    3. रजनीकांत की 'जेलर' का जल्द टूट सकता है रिकॉर्ड

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Leo Worldwide Box Office Day 15: संजय दत्त और थलापति विजय स्टारर लियो दुनियाभर में खूब नोट छाप रही है। लोकेश कनगराज के निर्देशन में बनी इस ने बहुत ही कम दिनों में बॉक्स ऑफिस पर बहुत ही अच्छी कमाई की है।

    19 अक्टूबर को रिलीज हुई साउथ स्टार थलापति विजय की ये फिल्म रजनीकांत की जेलर को धोबी पछाड़ देने के बेहद करीब पहुंच चुकी है। इस मूवी ने इंडिया में तो हर दिन ये फिल्म तमिल भाषा में अच्छी कमाई कर ही रही है, लेकिन वर्ल्डवाइड भी फिल्म का कहर कम नहीं हो रहा है। महज 15 दिनों में लियो ने वर्ल्डवाइड कितनी कमाई की, चलिए जानते हैं पूरे आंकडें-

    लियो ने वर्ल्डवाइड अब तक की इतनी कमाई

    थलापति विजय की सिर्फ इंडिया में ही नहीं, बल्कि राम चरण और जूनियर एनटीआर की तरह ही दुनियाभर में फैन फॉलोइंग है। उनकी फिल्म लियो (Leo Box Office)सबसे ज्यादा अच्छी कमाई UK में कर रही है, वहां पर संजय दत्त-थलापति विजय की मूवी का क्रेज साफ तौर पर देखने को मिल रहा है।

    यह भी पढ़ें: Leo Worldwide Collection: लियो ने रजनीकांत की मूवी को रौंदने की कर ली तैयारी, संजय-विजय की मूवी लाई भूचाल

    लियो ने वर्ल्डवाइड 14 दिनों तक 548 करोड़ का बिजनेस किया था। अब सैकनलिक.कॉम की रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फिल्म का 15वें दिन तक बिजनेस लगभग 553.7 करोड़ तक पहुंच चुका है, यानी कि सिंगल डे गुरूवार को इस मूवी ने वर्ल्डवाइड टोटल 5 करोड़ का बिजनेस किया है।

    खबरें और भी

    लियो वर्ल्डवाइड 15 डेज कलेक्शन-

    लियो वर्ल्डवाइड कलेक्शन 553.7 करोड़ रुपए
    लियो सिंगल डे वर्ल्डवाइड कलेक्शन  5 करोड़ रुपए 
    लियो ओवरसीज कलेक्शन  183 करोड़ रुपए

    ओवरसीज इतनी हुई है संजय दत्त- थलापति विजय की मूवी की कमाई

    संजय दत्त (Sanjay Dutt)और थलापति विजय एक्शन थ्रिलर फिल्म की ओवरसीज कमाई अब तक 183 करोड़ के आसपास पहुंची है। आपको बता दें कि इससे पहले शाह रुख खान की 'जवान' ने ओवरसीज 400 करोड़ के आसपास का बिजनेस किया था।

    आपको बता दें कि लियो की कहानी एक ऐसे शख्स की है, जो अपनी पत्नी के साथ एक छोटे से गांव में रहता है और वहीं पर उसका खुद का कैफे है। इसके अलावा वह वन विभाग के लोगों संग मिलकर जानवरों की जान भी बचाता है। इस फिल्म में थलापति विजय ने डबल रोल निभाया है।

    यह भी पढ़ें: Leo Worldwide Collection: वर्ल्डवाइड कलेक्शन में 'लियो' की सुनामी, इतने करोड़ की कमाई कर 'विजयी' हुई फिल्म